Ghost Call: कॉल आता है, पर उठाने पर कोई जवाब नहीं, क्या है माजरा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अक्सर ये चीज आपके साथ भी हुई होगी, कि आपके पास किसी का कॉल आया, और जब आपने उस कॉल को पिक किया, तो सामान से कोई आवाज नहीं आई। ऐसा लगभग हम सभी के साथ होता है, और हमें लगता है शायद नेटवर्क की परेशानी होगी, लेकिन ये एक Ghost Call होता है, जिसका उपयोग लोगों को परेशान करने या स्कैम करने के लिए भी किया जाता है। आगे Ghost Call क्या है? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OTT Release This Week: इस हफ्ते ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज मचाएगी धमाल

Ghost Call क्या है?

दरअसल ये एक ऐसा काल होता है, जो कम्प्यूटर जनरेटेड होता है, इसमें सामने कोई व्यक्ति नहीं होता है, इसे फैंटम कॉल भी कहा जाता है। इसका उपयोग ज्यादातर कंपनी वाले और स्कैमर्स करते हैं, और इस्तेमाल करने का कारण, ये पता करना होता है, कि नंबर एक्टिव है या बंद हो चुका है।

हालांकि कुछ लोग इसे प्रैंक और अपने फायदे के लिए भी उपयोग करते हैं, जैसे किसी को परेशान करना या कई बार आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बैठे होते है या मीटिंग में होते हैं, जहां आपको अच्छा नहीं लग रहा तब Ghost कॉल की सहायता से जरूरी कॉल का बहाना करके वहां से जा सकते हैं।

Ghost Call से कोई नुकसान है?

इसका उपयोग स्कैमर्स करते हैं, लेकिन सिर्फ ये पता करने के लिए कि विक्टिम का नंबर चालू है या नहीं? यदि आपके पास कोई Ghost Call आता भी है, और आप उस पिक भी कर लेते हैं, तो उसका कोई नुकसान नहीं है, बस सामने से आवाज न आने पर उस कॉल को तुरंत कट कर दें।

Ghost Call कैसे करें?

कई ऐप्स इसकी सुविधाएं देते हैं, और यदि आप उन ऐप्स का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो Truecaller तो लगभग हम सभी इस्तेमाल करते हैं, aur Truecaller भी इसकी सुविधा देता है, लेकिन इसके लिए आपको इसका प्रीमियम प्लान लेने की आवश्यकता होगी तभी आप इसका उपयोग कर पाएंगे।

Truecaller पर आप कॉलर का नाम, नंबर, और इमेज भी सेट कर सकते हैं, जिससे दूसरों को ये यकीन दिलाया जा सके, कि किसी वास्तविक व्यक्ति का ही कॉल आया है। आप चाहें तो इसे भविष्य के लिए सेट भी कर सकते हैं, जिससे ये अपने आप ही उस तारीख और समय पर एक्टिव हो जाएगा, और सेट किए गए नंबर पर कॉल लग जाएगा।

ये पढ़ें: BSNL ने भारत में पेश किया BiTV, हाई स्पीड इंटरनेट के साथ मिलेगा एंटरटेनमेंट का बंपर ऑफर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageInstagram पर किसी ने आपको Restrict किया है या नहीं, कैसे पता करें?

Instagram पर कभी-कभी ऐसा महसूस होता है कि कोई इंसान पहले जितना इंटरैक्ट नहीं कर रहा। ना उस कॉन्टैक्ट के जवाब (replies) आते हैं, ना हमारी पोस्ट या रील पर (comments) दिखते हैं, और सब कुछ थोड़ा अलग-सा लगने लगता है। ऐसे में कई यूज़र्स के मन में सवाल आता है कि क्या सामने वाले …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

ImageUPI पर 15 अक्टूबर से नया चार्ज, आपके पैसे पर क्या असर? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए

NPCI ने UPI पर लगने वाले शुल्क की दर आख़िरकार तय कर दी है, और 15 अक्टूबर से दुकानों पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। 2020 में UPI मुफ्त किए जाने के बाद ये पहला मौका है जब इस पर कोई शुल्क तय हुआ है। अगस्त में राष्ट्रपति की मंज़ूरी से …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

Discuss

Be the first to leave a comment.