BSNL ने भारत में पेश किया BiTV, हाई स्पीड इंटरनेट के साथ मिलेगा एंटरटेनमेंट का बंपर ऑफर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जहां Jio और Airtel OTT की रेस में एक दूसरे को पीछे करने में लगे हुए है, वहीं अब BSNL ने भी इस रेस में कदम रख दिया है। दरअसल, हाल ही में BSNL ने “BSNL Intertainment” नाम से एक नई सर्विस शुरू की है जिसे BiTV भी कहा जा रहा है। कंपनी ने इसे OTTplay के साथ साझेदारी में शुरू किया है। आगे BSNL BiTV के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: realme P3 Pro 18 फरवरी को भारत में हो रहा लॉन्च, GT Boost तकनीक के साथ मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

BSNL BiTV भारत में लॉन्च

पहले इसे सिर्फ पॉन्डिचेरी में शुरू किया गया था और अब कंपनी ने इसे पूरे भारत में रोलआउट कर दिया है। इस सुविधा के अंतर्गत यूजर्स को हाई इंटरनेट स्पीड के साथ साथ 450 से ज्यादा टीवी चैनल्स का एक्सेस भी मिलेगा।

इतना ही नहीं यूजर्स मूवीज, वेब सीरीज, और डाक्यूमेंट्री का मजा भी ले पाएंगे। इस सर्विस में Bhaktiflix, Shortfundly, Kanccha Lannka, STAGE, OM TV, Playflix, Fancode, Distro, Hubhopper, और Runn TV जैसे कई OTT प्लेटफॉर्म्स को भी शामिल किया गया है।

BSNL Intertainment (BiTV) को कैसे एक्टिवेट करें?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन या लैपटॉप में FMS पोर्टल को ओपन करना होगा।
  • यहां आपको अपना राज्य और BiTV प्रोवाइडर चुनना होगा।
  • अब आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को डालना होगा, और जो OTP आयेगा, उसे सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर SMS के माध्यम से एक लिंक आएगी।
  • आपको उस लिंक के माध्यम से Play Store या App Store से OTTplay ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लोगों करने के बाद आप इसका मजा ले सकते हैं।

इस साझेदारी से कंपनी ज्यादा ऑडियंस तक अच्छे एंटरटेनमेंट के साधन को पूरे देश में कम खर्च पर पहुंचना चाहती है। इससे BSNL की ग्रोथ में क्या फर्क पड़ता है, ये आने वाले समय में ही पता चलेगा।

ये पढ़ें: 10000 से कम कीमत में 6000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन्स, जिनमें मिलेंगे धांसू फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

iQOO Z11 अपनी कीमत में MediaTek Dimensity 7500 Turbo के साथ आने वाला पहला फोन है, और कंपनी को इस पर गर्व होना समझ में आता है। वेपर चैंबर कूलिंग, सिमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और iQOO 15 से लिए गए कुछ फ्लैगशिप-जैसे AI फीचर के दम पर, कागज़ पर ये फोन साफ तौर पर अपने …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Imageछोटा फोन, बड़ा कैमरा – Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, Leica के साथ मिलेगा 120x ज़ूम

Xiaomi ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे एक “इमेजिंग फ्लैगशिप” के तौर पर पेश किया है, यानी इसका सबसे बड़ा फोकस कैमरा पर है। अगर आप एक ऐसा कॉम्पैक्ट फोन चाहते हैं जो एक हाथ में आराम से फिट भी हो जाए और फोटोग्राफी में …

Discuss

Be the first to leave a comment.