LG का नया स्ट्रेचेबल डिस्प्ले: 50% तक बढ़ जाता है, क्या भविष्य में स्मार्टफोन में नज़र आएगा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

LG Display ने डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में एक ऐतिहासिक कदम आगे बढ़ाया है। कंपनी ने LG Science Park, सीओल में एक नया स्ट्रेचेबल डिस्प्ले (खींचे जा सकने वाला डिस्प्ले) पेश किया है। इस डिस्प्ले को इसकी कुल साइज़ से 50% तक और बढ़ाया जा सकता है, जो कि इंडस्ट्री में एक नया रिकॉर्ड है। ये स्क्रीन 12-इंच की है और आप इसे खींच कर 18-इंच तक ले जा सकते हैं और ख़ास बात ये है कि इसे खींचने या स्ट्रेच करने पर रिज़ॉल्यूशन और रंगों में कोई कमी नहीं आती, ये उन्हें बनाये रखता है।

ये पढ़ें: जानिये स्मार्टफोन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के बारे में सब कुछ – समझे OLED, LCD, TFT डिस्प्लेस में क्या है अंतर?

इस डिस्प्ले को बिना किसी नुक्सान के आप किसी भी आकार में मोड़ या खींच सकते हैं। इसे बनाने के लिए माइक्रो-एलईडी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही सिलिकॉन सब्सट्रेट और विशेष वायरिंग भी इसके डिज़ाइन का हिस्सा हैं। कंपनी के अनुसार इस डिस्प्ले को 10,000 से ज़्यादा बार खींचने पर भी ये मज़बूत रहेगा। कंपनी का कहना है कि ये नयी तकनीक भविष्य में फैशन, वेयरेबल्स, और ऑटोमोबाइल जैसी इंडस्ट्री में काम आएगी।

इस हाई क्वॉलिटी RGB डिस्प्ले के साथ नए और अलग तरह के इंटरफेस बनाने की भी ज़रूरत होगी। वैसे आपको ये बता दें कि LG पहली बार स्ट्रेचेबल डिस्प्ले नहीं लाया है, कंपनी ने 2022 में भी ऐसी ही डिस्प्ले पेश की थी, लेकिन ये उस कॉन्सेप्ट के मुकाबले में 50 प्रतिशत ज़्यादा स्ट्रेच हो सकती है। हालांकि अभी निकटतम भविष्य में ये बाज़ार में स्मार्टफोन या टैबलेट जैसे डिवाइसों में नहीं आएगी, लेकिन कंपनी का कहना है कि इस डिस्प्ले को कुछ ख़ास मामलों में इस्तेमाल करने के उद्देश्य से बनाया गया है। ये स्क्रीन वहाँ काम आएगी, जहाँ डिस्प्ले को विभिन्न आकारों में ढालने की ज़रुरत रहेगी। एलजी का मानना ​​है कि इसका इस्तेमाल फैशन, वेयरेबल्स और मोबिलिटी जैसे उद्योगों में ज़्यादा होगा।

ये पढ़ें: 20,000 से कम में AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाले फ़ोन

हालांकि ये स्ट्रेचेबल डिस्प्ले देखने में काफी आकर्षक है, LG ने इसका एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया है जिसमें डिस्प्ले एक 3D इंटरेक्टिव ऑटोमोटिव इंटरफेस पर लगाया गया दिखाया गया है, जो यूजर के साथ इंटरेक्शन करते समय अपना आकार बदलता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Imageजानिये स्मार्टफोन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के बारे में सब कुछ – समझे OLED, LCD, TFT डिस्प्लेस में क्या है अंतर?

आपके स्मार्टफोन की डिस्प्ले के बारे में आप कितना जानते हैं? स्मार्टफोनों में कई प्रकार की डिस्प्ले जैसे कि AMOLED, OLED, IPS LCD, TFT होती है, जिनके बारे में ग्राहकों को बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं है। अगर आप ख़ासतौर से एक अच्छी डिस्प्ले के लिए स्मार्टफोन चुन रहे हैं, तो आपको डिस्प्ले की जानकारी होना …

Imageकलाई पर बाँधा जा सकेगा Motorola का ये फ़ोन

Motorola ने आज Lenovo के वार्षिक इवेंट Global Tech World में एक पूरी तरह से मुड़ने वाला फ़ोन (bendable phone) लॉन्च किया। ये एक अनोखा स्मार्टफोन है, जिसमें फ्लेक्सिबल pOLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के अनुसार ये 6.9 इंच की डिस्प्ले वाला फ़ोन कलाई पर पहना भी जा सकता है और इसे …

ImageLava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: ढाई दिन की बैटरी या कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 24 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: Lava ने आज अपना नया स्मार्टफोन 25,000 के बजट में पेश किया है, जिसकी खासियत है उसकी सेकेंडरी डिस्प्ले जो रियर पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ दी गयी है। हालांकि सेकेंडरी स्क्रीन इस बजट में एक आकर्षक फीचर हो सकती है, लेकिन क्या ये इस सेगमेंट …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.