iPhone 16 सीरीज़ के लॉन्च से पहले, ज़रूर जान लें ये ख़ास बातें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने अपने It’s Glowtime इवेंट की घोषणा कर दी है। ये इवेंट बस दो दिन बाद 9 सितम्बर को होने वाला है। इस इवेंट में सबसे ज़्यादा लोगों को इंतज़ार है iPhone 16 सीरीज़ का, जिसमें चार मॉडल – iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max आने की सम्भावना है। इस नयी सीरीज़ में एक बड़ा बदलाव ये भी है कि इस सीरीज़ के साथ पहली बार ऐसा हो रहा है, जब Pro मॉडलों को अस्सेम्ब्ल करने का काम भारत में शुरू हुआ है। इसके अलावा भी कंपनी इस नयी iPhone 16 सीरीज़ में कुछ ख़ास अपग्रेड दे सकती है, जिनसे जुड़ी कई जानकारी सामने आयीं हैं। इस लेख में हम जानने वाले हैं कि iPhone 16 सीरीज़ में इस बार क्या ख़ास देखने को मिल सकता है।

Apple Intelligence

AI टेक्नोलॉजी बहुत तेज़ी से बढ़ रही है और शायद इसीलिए इस बार iPhone 16 सीरीज़ में AI सबसे ख़ास हो सकता है। जहां पिछले केवल Pro मॉडलों में एप्पल इंटेलिजेंस का सपोर्ट था, वहीँ इस बार चारों iPhones में Apple Intelligence सपोर्ट मिलने की खबरें हैं। इन सभी में Apple AI के सभी फ़ीचर जैसे राइटिंग टूल , जनमोजी, इत्यादि शामिल होंगे। सॉफ्टवेयर के अनुभव को भी और बेहतर बनाने के लिए Siri को भी AI के साथ अपग्रेड करके देगी।

बेस मॉडल में लौटेगा पुराना कैमरा डिज़ाइन

सिर्फ हार्डवेयर ही नहीं, इस बार नए iPhones के डिज़ाइन में भी कुछ नया देखने को मिल सकता है। इस सीरीज़ के बेस मॉडल को कंपनी ने नयापन देने की कोशिश की है। लीक हुई जानकारी और तस्वीरों के आधार पर iPhone 16 में कैमरा आइलैंड चौकोर नहीं, बल्कि छोटा और वर्टीकल हो सकता है और कैमरे एक के नीचे एक नज़र आ सकते हैं। इस बार इस नए कैप्सूल शेप कैमरा मॉड्यूल के साथ फ़्लैश लाइट की जगह और रंगों में भी थोड़ा हेर फेर नज़र आने के आसार हैं। कुछ रिपोर्ट कहती हैं कि इस बार इस मॉडल में कंपनी फ्रॉस्टेड कलर ग्लास बैक पैनल और MagSafe के मैगनेट को स्लिम कर सकती है।

Pro मॉडलों में मिलेगा नया Apple A18 चिप  

इस नयी सीरीज़ में चार फ़ोन आएंगे, लेकिन नया A-सीरीज़ Apple A18 चिपसेट, शायद हमें केवल Pro मॉडलों में ही देखने को मिलेगा। इस बार ये 3nm प्रोसेस पर डिज़ाइन होगा, जिसके साथ फ़ोन के परफॉरमेंस और पावर एफिशिएंसी में काफी अच्छा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। हालांकि सभी मॉडलों में Apple का नया iOS 18 इस बार Apple Intelligence फीचरों के साथ आएगा।

इस बार मिलेगी बेहतर फ़ास्ट चार्जिंग

iPhone 16 Pro मॉडलों में स्टैक्ड बैटरी तकनीक देखने को मिल सकती है, जिसका मतलब है कि सेल कुछ लेयर में होंगे, जो एक दूसरे से जुड़े रहेंगे। इस तकनीक के साथ बैटरी लाइफ बेहतर मिलेगी। साथ ही बड़ा अपग्रेड ये है कि इस बार इन फोनों में 40W तक की फ़ास्ट चार्जिंग आने के आसार हैं और साथ ही 20W MagSafe चार्जिंग सपोर्ट भी आ सकता है। इन सभी बातों के आधार पर रिपोर्ट ये भी कहती हैं कि इस नयी बैटरी तकनीक और फ़ास्ट चार्जिंग के लिए कंपनी इन फोनों में नया और बेहतर थर्मल सिस्टम भी देगी, जिससे फ़ोन के तापमान को नियंत्रण में रखा जा सके।

Apple ने और बड़ी की Pro Max की स्क्रीन

हालांकि कंपनी ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक हो रही कई खबरें बताती हैं कि इस बार iPhone 16 Pro और 16 Pro Max की डिस्प्ले 0.2-इंच बढ़ा दी गयी हैं। जहां iPhone 15 Pro में 6.1-इंच की डिस्प्ले है, वहीँ इस बार इस मॉडल में 6.3 – इंच की स्क्रीन होगी और बड़ी डिस्प्ले पसंद करने वाले iPhone 16 Pro Max को 6.9-इंच की डिस्प्ले के साथ खरीद सकते हैं।  

Action Button के अलावा मिलेगा Capture Button

Apple के फोनों में अब तक Action button मिलता था, लेकिन इस बार काफी समय से Capture Button आने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। ये बटन कैमरा शटर का काम करेगा, जो लैंडस्केप में फोटो लेना आसान बना सकता है। साथ ही Action button को कंपनी इस बार बेस मॉडलों में ला सकती है। इस बटन के आने से अब पुराने म्यूट स्विच को iPhone सीरीज़ से हटा दिया जायेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

Imageअब मिलेंगे ‘मेड इन इंडिया’ iPhone, iPhone 14 सीरीज़ के साथ होगी शुरुआत

iPhone 14 सीरीज़ का लॉन्च बस अब कुछ ही दिन दूर है। हालांकि कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं शेयर नहीं की है, लेकिन ब्लूमबर्ग (Bloomberg) की रिपोर्ट के अनुसार Apple का ये इवेंट 7 सितम्बर 2022 को ही होगा। लॉन्च से पहले ही इस नयी सीरीज़ का बेस मॉडल iPhone 14 भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) …

ImageApple iPhone 13 सीरीज़ के लॉन्च की की घोषणा हुई; जानिए इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब

Apple iPhone 13 की लॉन्च की तारीख़ सामने आ चुकी है। कंपनी इस इवेंट को 14 सितम्बर, 2021 को होस्ट करने वाली है जिसमें Apple iPhone 13 सीरीज़ में चार नए स्मार्टफोन आने के आसार हैं। इसके अलावा और भी काफी कुछ कंपनी की तरफ से नयी घोषणाएं की जा सकती है। इस इवेंट से …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products