अब मिलेंगे ‘मेड इन इंडिया’ iPhone, iPhone 14 सीरीज़ के साथ होगी शुरुआत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iPhone 14 सीरीज़ का लॉन्च बस अब कुछ ही दिन दूर है। हालांकि कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं शेयर नहीं की है, लेकिन ब्लूमबर्ग (Bloomberg) की रिपोर्ट के अनुसार Apple का ये इवेंट 7 सितम्बर 2022 को ही होगा। लॉन्च से पहले ही इस नयी सीरीज़ का बेस मॉडल iPhone 14 भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) वेबसाइट पर नज़र आया है और इससे साफ़ ज़ाहिर है कि अब भारत में भी iPhone 14 सीरीज़ जल्दी ही उपलब्ध होगी।

ये पढ़ें: भारत में 5G से सम्बंधित सभी जवाब: कितने में हुई 5G स्पेक्ट्रम नीलामी, Jio, Airtel 5G टैरिफ प्लान के दाम, कब मिलेगा 5G नेटवर्क

BIS पर दिखा iPhone 14 स्मार्टफोन

iPhone 14 सीरीज़ के इस मॉडल को भारतीय प्रामाणिकता वेबसाइट पर मॉडल नंबर A2882 के साथ देखा गया है। हालांकि इतना साफ़ नहीं है कि ये इस नयी सीरीज़ का कौन सा डिवाइस है, लेकिन बहुत हद तक आसार यही हैं कि ये वैनिला मॉडल iPhone 14 ही हो। इसके अलावा कंपनी तीन और स्मार्टफोन iPhone 14 सीरीज़ में लॉन्च करेगी।

iPhone 14 सीरीज़

भारत में होगा iPhone 14 सीरीज़ का प्रोडक्शन

इस नयी iPhone सीरीज़ को लेकर सबसे अच्छी ख़बर ये आयी है कि इस बार ये कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका की कंपनी चीन के साथ साथ भारत में भी iPhone की नयी 14 सीरीज़ का प्रोडक्शन शुरू कर सकती है। हालांकि इसको लेकर भी आधिकारिक तौर पर कोई बयान आना बाकी है, लेकिन ये घोषणा भी बहुत जल्दी की जाए, इसकी अटकलें लगाई जा रही हैं।

iPhone 14 Series में दिखेगा एक नया मॉडल

रिपोर्टों की मानें तो, Apple इस बार अपने Mini वैरिएंट की जगह एक नया Max वैरिएंट लाएगा। और इसका कारण ये है कि पिछले साल कंपनी को iPhone 13 mini की छोटी स्क्रीन के कारण उस पर इतना अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला और इस बार कंपनी iPhone 14 Max को लॉन्च कर सकती है, जिसकी स्क्रीन बड़ी होगी और बैटरी की क्षमता भी ज़्यादा होगी। ऐसे में अगर इसकी कीमत में ज़्यादा उछाल नहीं आया, तो लोगों को ये फ़ोन पसंद आ सकता है। इसके अलावा iPhone 14 Max, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max भी इस सीरीज़ का हिस्सा होंगे।

iPhone की नयी सीरीज़ के फोनों में आपको A16 Bionic चिपसेट, सुपर रेटिना HDR डिस्प्ले और नया iOS देखने को मिलेगा। वहीँ Pro मॉडलों में बड़ी बैटरी और 120Hz LTPO डिस्प्ले मिलने के भी आसार हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageछोटा फोन, बड़ा कैमरा – Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, Leica के साथ मिलेगा 120x ज़ूम

Xiaomi ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे एक “इमेजिंग फ्लैगशिप” के तौर पर पेश किया है, यानी इसका सबसे बड़ा फोकस कैमरा पर है। अगर आप एक ऐसा कॉम्पैक्ट फोन चाहते हैं जो एक हाथ में आराम से फिट भी हो जाए और फोटोग्राफी में …

ImageNokia Purebook लैपटॉप सीरीज का Flipkart पर टीज़र आये सामने, जल्द हो सकती है लॉन्च

स्मार्टफोन के बाद अब Nokia लैपटॉप मार्किट में एंट्री करने वाली है। Nokia Purebook को जल्द ही ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लॉन्च किया जाएगा। साइट पर Nokia के इस लैपटॉप का टीजर भी देखा गया है। पिछले दिनों सामने आई लीक्स के मुताबिक, Nokia Purebook के नौ मॉडल्स लॉन्च किए जायेंगे। अभी के लिए लैपटॉप …

ImageApple iPhone 13 सीरीज़ के सभी फोनों में दे सकता है दोगुनी स्टोरेज

Apple के लॉन्च में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं और ऐसे में लॉन्च से ठीक पहले iPhone 13 सीरीज़ से जुड़ी कुछ मुख्य जानकारी लीक हो गयी है। इस सीरीज़ में काफ़ी अपग्रेड हमें देखने को मिल सकते हैं, लेकिन इनमें से एक मुख्य है, फोनों में बढ़ती स्टोरेज की मांग, जिसका समाधान …

ImageMeta अब WhatsApp-Instagram के लिए भी लेगा पैसे? जानें क्या है पूरा मामला

Instagram, WhatsApp और Facebook अभी तक ज़्यादातर लोगों के लिए मुफ्त ऐप्स की तरह ही रहे हैं। लेकिन अब Meta इन ऐप्स में ऐसे paid (जो पैसे देकर ही इस्तेमाल करने को मिलेंगे) फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है, जिनके लिए यूज़र्स को हर महीने पैसे देने पड़ सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात …

ImageRedmi Note 14 सीरीज इंडिया लॉन्च टीज़र आया सामने, इन फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च

चीन के बाद अब Redmi जल्द ही भारत में भी अपनी Redmi Note 14 सीरीज को लॉन्च करने वाला है, हाल ही में कंपनी ने इसका टीज़र आधिकारिक तौर पर साझा किया है, इसके अतिरिक्त कल कंपनी भारत में अपना सबसे अफोर्डेबल 5G फ़ोनRedmi A4 5G भी लॉन्च करने वाली है। Note 14 सीरीज को कुछ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products