Apple iPhone 13 सीरीज़ के सभी फोनों में दे सकता है दोगुनी स्टोरेज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple के लॉन्च में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं और ऐसे में लॉन्च से ठीक पहले iPhone 13 सीरीज़ से जुड़ी कुछ मुख्य जानकारी लीक हो गयी है। इस सीरीज़ में काफ़ी अपग्रेड हमें देखने को मिल सकते हैं, लेकिन इनमें से एक मुख्य है, फोनों में बढ़ती स्टोरेज की मांग, जिसका समाधान शायद कंपनी इस बार इन स्मार्टफोनों में देने भी वाली है। इसी से जुड़ी जानकारी लॉन्च से पहले सामने आ गयी है।

ये पढ़ें: Apple iPhone 13 सीरीज़ के लॉन्च की की घोषणा हुई; जानिए इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब

दरअसल एक जाने-माने एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने दावा किया है कि iPhone 13 Pro और Pro Max में 1TB तक के स्टोरेज विकल्प आएंगे। कंपनी इस बार इस नयी सीरीज़ में Pro मॉडलों को 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज विकल्पों के साथ रिलीज़ कर सकती है। हालांकि पिछले साल आये iPhone 12 Pro मॉडलों में अधिकतम 512GB स्टोरेज ही मौजूद है, जिसे कंपनी इस साल और बढ़ा रही है। हालांकि ये इनका दावा है, आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमतें भी काफी होंगी, लेकिन अगर आप बहुत अधिक कंटेंट फ़ोन में रखते हैं, आपको ढ़ेरों वीडियो शूट करने का शौक है या भविष्य में इसकी ज़रुरत है, तो इन कारणों से आप इसे ज़रूर चुन सकते हैं।

इसके अलावा Kuo का मानना है कि इस बार वैनिला मॉडल iPhone 13 और 13 mini में भी 64GB नहीं बल्कि 128GB स्टोरेज के साथ ही शुरुआत होगी। साथ ही वो कहते हैं कि इस बार सिर्फ 256GB से अधिक स्टोरेज पाने के लिए लोगों को Pro मॉडल खरीदने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि कंपनी iPhone 13 और mini में भी 512GB स्टोरेज का विकल्प देने वाली है।

ये भी पढ़ें:

वैसे स्टोरेज मॉडलों के अलावा आप इस बार Apple के TWS बड्स में भी पैसे बचा सकते हैं। इस प्रचलित विश्लेषक का कहना है कि कल यानि कि 14 सितम्बर को कंपनी iPhone 13 सीरीज़ के चार स्मार्टफोनों के अलावा, नए तीसरी जनरेशन के AirPods (AirPods 3) भी लॉन्च कर सकती है। और इनको सही दामों पर बेचने के लिए जो फिलहाल बाज़ार में मौजूद हैं उन AirPods Pro की कीमत को कंपनी कम कर सकती है। तो ज़ाहिर है कि इन TWS को आप कुछ कम दामों पर खरीद पाएंगे। हालांकि आसार हैं कि आने वाले और मौजूदा AirPods दोनों की कीमत में ज़्यादा अंतर नहीं होगा। कंपनी लोगों के लिए AirPods 3 के साथ AirPods 2 जो शायद कुछ सस्ते हो जायेंगे, का भी विकल्प खुला रखेगी।

अब ये लीक कितने सही साबित होते हैं, ये तो मंगलवार 14 सितम्बर को होने वाले California Streaming इवेंट में ही पता चलेगा। ये इवेंट कल कंपनी की वेबसाइट और YouTube चैनल पर रात 10.30 pm पर शुरू होगा। इस इवेंट में iPhone 13 सीरीज़ के प्रीमियम स्मार्टफोन, AirPods 3 और Apple Watch लॉन्च होने के आसार हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageस्क्रीन सबसे बड़ी, सिम ट्रे गायब… Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च

Apple अब फोल्डेबल फोनों की दौड़ में शामिल हो गई है। कंपनी ने बुक-स्टाइल में खुलने वाला iPhone Duo पेश किया है, और Apple का कहना है कि पहले iPhone के बाद ये उसका सबसे बड़ा डिज़ाइन बदलाव है। इसकी घोषणा कंपनी ने 9 सितंबर को क्यूपर्टिनो में हुए अपने इवेंट में की। वहीँ Samsung …

ImageApple iPhone 13 सीरीज़ के लॉन्च की की घोषणा हुई; जानिए इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब

Apple iPhone 13 की लॉन्च की तारीख़ सामने आ चुकी है। कंपनी इस इवेंट को 14 सितम्बर, 2021 को होस्ट करने वाली है जिसमें Apple iPhone 13 सीरीज़ में चार नए स्मार्टफोन आने के आसार हैं। इसके अलावा और भी काफी कुछ कंपनी की तरफ से नयी घोषणाएं की जा सकती है। इस इवेंट से …

ImageApple iPhone 12 सीरीज होगी 13 अक्टूबर को लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Apple ने आज एक प्रेस रिलीज़ के जरिये अपने अपकमिंग iPhone इवेंट की जानकारी से पर्दा उठाया है। कंपनी का “Hing Speed” टैग के साथ आयोजित होने वाले इवेंट को कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर 13 अक्टूबर को 10:30 IST आप लाइव स्ट्रीम पर देख सकते है। उम्मीद यही है की इस इवेंट में आपको iPhone …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.