iPhone 17 Pro में iPhone 16 Pro के मुकाबले धमाकेदार अपग्रेड्स, iPhone 17 Air भी होगा ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

2025 में लॉन्च होने वाली iPhone 17 सीरीज़ की चर्चा iPhone 16 के लॉन्च से पहले ही शुरू हो चुकी थी। इंटरनेट पर छायी खबरों के अनुसार कंपनी iPhone 17 सीरीज़ में Plus मॉडल हटा देगी और उसकी जगह लेगा नया iPhone 17 Air मॉडल और ये काफी ख़ास होगा। लेकिन हाल ही में जो खबर आयी है, उसके अनुसार 2025 में आने वाला iPhone 17 Pro भी काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि इसमें पिछले महीने लॉन्च हुए iPhone 16 Pro के मुकाबले काफी अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। 

ये पढ़ें: iPhone जैसे कैमरा बटन के साथ जल्द लॉन्च होंगे ये Android फ़ोन, फोटोग्राफी का मज़ा होगा दोगुना

iPhone 17 Pro में 16 Pro के मुकाबले क्या नया होगा ?

कैमरा अपग्रेड
iPhone 17 Pro के कैमरे में एक बड़ा अपग्रेड आने की उम्मीद है। हाइटोंग इंटरनेशनल टेक रिसर्च के विश्लेषक जेफ पु के अनुसार, iPhone 17 Pro और Pro Max में 48 MP का टेलीफोटो कैमरा होगा, जबकि iPhone 16 Pro में 12 MP का कैमरा है। 

परफॉरमेंस में भी मिलेगा बड़ा अपग्रेड
iPhone 17 Pro और Pro Max में 12GB  तक की RAM होगी, जबकि इस साल आये 16 Pro वर्ज़न में 8GB RAM है और ये एक काफी बड़ा अपग्रेड होगा, जिससे मल्टीटास्किंग और परफॉरमेंस में काफी सुधार होगा।

iPhone 17 Pro

डायनेमिक आइलैंड होगा और छोटा
iPhone 17 Pro और Max वैरिएंट में कंपनी डायनेमिक आइलैंड को और छोटा कर सकती है, जो छोटे Face ID कंपोनेंट्स और “मेटालेन्स” के साथ संभव हो सकता है। 

नया बटन डिज़ाइन
इस साल कंपनी ने Action button के साथ कैमरा कंट्रोल बटन भी दिया है, जो कि एक काफी बड़ा अपग्रेड हैं, वहीँ अगले साल आने वाले Apple iPhone 17 Pro में कंपनी एक और नया बटन जोड़ने पर विचार कर रही है, जो Action बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दोनों का काम करेगा।

ये पढ़ें: ये पढ़ें: भारत में उपलब्ध 55-इंच कर्व्ड टेलीविज़नों की कीमतें

एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स
iPhone 17 Pro इसीलिए भी ख़ास होगा क्योंकि वो Apple Intelligence फीचरों के के मामले में भी थोड़ा और बेहतर हो सकता है। इस साल कंपनी ने  एप्पल इंटेलिजेंस पेश किया, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार, 2025 तक iPhones में उन्नत Siri, ChatGPT इंटीग्रेशन और अन्य फीचरों के साथ AI क्षमताएँ बढ़ जाएँगी। 

iPhone 17 Air है मुख्य आकर्षण

iPhone 17 Air को लेकर काफी चर्चाएं हैं। इस फ़ोन के डिज़ाइन, कैमरा और चिप को लेकर लगातार खबरें आती रहीं हैं। विश्लेषक जेफ पु का मानना है कि iPhone 17 Air अगले साल के Apple इवेंट में लॉन्च होगा। ये नया फ़ोन अब तक का Apple का सबसे पतला (स्लिम) फ़ोन बताया जा रहा है। ये एक नए डिज़ाइन, 6.6-इंच की डिस्प्ले और A19 चिप के साथ आ सकता है। 

iPhone 17 सीरीज़ के लिए Apple द्वारा अपनाया जाने वाला डिज़ाइन और तकनीकी रणनीतियाँ पहले से ही चर्चा में हैं, ये सभी अपग्रेड्स iPhone 16 सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में iPhone 17 सीरीज़ के इस iPhone 17 Air को काफी आकर्षक बनाती हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageBlastoise और Jumpluff क्यों पोस्ट कर रहा है Nothing? टीज़र के पीछे छुपे हैं दो डिवाइस

Nothing Pokemon Teaser: Nothing ने अपने ग्लोबल और इंडिया, दोनों X अकाउंट से पिक्सल-आर्ट वाली रहस्यमयी Pokémon तस्वीरें पोस्ट की हैं, और इन्हीं टीज़र ने नए प्रोडक्ट्स को लेकर अटकलें तेज़ कर दी हैं। फैंस अब इन्हें डिकोड करने में जुटे हैं कि आखिर पर्दे के पीछे तैयार क्या हो रहा है। पहली तस्वीर Blastoise …

Imageइन पांच कारणों से ज़रूर करें iPhone 15 सीरीज़ का इंतज़ार

Apple ने भले ही कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन ये तो तय है कि अगले महीने हमें iPhone 15 सीरीज़ देखने को मिलेगी। सामने आ रही रिपोर्टों के अनुसार ये सीरीज़ सितम्बर 2023 के तीसरे हफ्ते में लॉन्च हो सकती है। Apple ये नयी iPhone सीरीज़ काफी ख़ास होने वाली है। माना जा रहा …

ImageiPhone 15 Pro मॉडलों का बदलेगा पूरा लुक; पहली बार iPhone में मिलेंगे ये फ़ीचर

Apple अपनी नयी iPhone सीरीज़ हर साल सितम्बर में लॉन्च करता है और अब 2023 में आने वाले नए फ्लैगशिप iPhone 15 सीरीज़ स्मार्टफोनों की चर्चा भी ज़ोरों से शुरू हो गयी है। इस नयी सीरीज़ में Pro मॉडलों में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। हाल ही में जो नए लीक आये …

ImageiPhone 18 Pro में क्या नया होगा? कैमरा, बैटरी और AI में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro में इस बार Apple शायद ऐसा बदलाव न करे, जो पहली नज़र में चौंका दे। लेकिन हाल ही में आये लीक इशारा कर रहे हैं कि रोज़ के इस्तेमाल में फर्क ज़रूर महसूस हो सकता है। कंपनी डिज़ाइन बदलने से ज़्यादा कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और AI अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान …

ImageiPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत लीक – iPhone 17 Pro से इतना महंगा

नए iPhone का इंतज़ार भारत में हर साल सबसे ज़्यादा रहता है, और इस बार खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में कीमत कथित तौर पर लीक हो गई है। अगर आप अगला iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये नंबर आपके …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products