iPhone जैसे कैमरा बटन के साथ जल्द लॉन्च होंगे ये Android फ़ोन, फोटोग्राफी का मज़ा होगा दोगुना

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस साल Apple ने अपनी 16 सीरीज़ में एक नया फ़ीचर – Camera Control बटन जोड़ा है और ये फ़ीचर अब इस सीरीज़ का एक ख़ास और फ्लैगशिप फ़ीचर बन गया है, जिसके लोकप्रिय होते ही अब Android फ़ोन बनाने वाली कंपनियां भी iPhone जैसे कैमरा बटन, अपने आने वाले फोनों में देने की योजना बना रही हैं। Realme वो पहला नाम है, जिसने इस फ़ीचर के साथ अपने आने वाले फ़ोन की घोषणा कर दी है। इसके अलावा और भी कुछ स्मार्टफोन ऐसे हैं, जिनमें आपको Camera Control Button जैसा फ़ीचर नज़र आएगा और आप iPhone 16  दाम पर Android फोनों में इसका लाभ उठा पाएंगे।  

ये पढ़ें: भारत में उपलब्ध 55-इंच कर्व्ड टेलीविज़नों की कीमतें

Realme का Solid State Camera Control button 

Realme ने अपने आने वाले स्मार्टफोनों के लिए Solid State Camera Control button की घोषणा की है। ये बिल्कुल नए iPhone 16 सीरीज़ के Camera Control बटन जैसा ही है। इसमें iPhone जैसे कैमरा बटन वाले सभी फ़ीचर हैं, जो iPhone की Camera button में उपलब्ध हैं। realme वो पहला एंड्रॉइड स्मार्टफोन ब्रैंड है, जिसने हार्डवेयर कैमरा बटन लाने की पुष्टि है।

ये पढ़ें : Mediatek Dimensity 7300 के साथ आने वाले मोबाइल फ़ोन

Realme ने ये तो साफ़ कर दिया कि वो अपने आने वाले स्मार्टफोनों में नया Solid State Camera Control Button देगी, हालांकि कंपनी ने इस बटन के साथ आने वाले पहले फ़ोन का नाम अभी स्पष्ट  नहीं बताया है, लेकिन सामने आ रही अफवाहों और लीकों की मानें तो ये Realme GT 7 Pro हो सकता है। ये एक फिज़िकल बटन होगा, जो दायीं या बायीं एज पर हो सकता है। इससे फोटो क्लिक करने के अलावा, फोकस एडजस्ट, एक्सपोज़र, ज़ूम इन और ज़ूम आउट जैसे काम भी हो सकेंगे। 

ये पढ़ें: 20,000 से कम में उपलब्ध हैं ये 12GB RAM वाले फ़ोन

Oppo Find X8 में मिलेगा iPhone जैसे कैमरा बटन (Quick Button) 

Oppo अपने नए फ्लैगशिप फ़ोन Find X8 में Apple के मैग्नेटिक चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ साथ iPhone जैसे कैमरा बटन को भी पेश कर सकता है। प्रचलित टिपस्टर Ice Universe ने इसको लेकर एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें Oppo के इस फ़ोन में ये नया बटन Quick Button के नाम से बताया जा रहा है। 

Oppo Find X8 एक फ्लैगशिप फ़ोन है, जिसमें कंपनी इस महीने लॉन्च होने वाले फ्लैगशिप चिपसेट Dimensity 9400 के साथ पेश करने वाली है। 

ये पढ़ें : Mediatek Dimensity 7300 के साथ आने वाले मोबाइल फ़ोन

इसके अलावा आने वाले समय में और भी कम्पनियां इस फ़ीचर को अपने फ़ोन में ला सकती हैं। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि ये फ़ीचर नया नहीं है, बल्कि सालों पहले Sony ने अपने Xperia 1 VI फ़ोन में कैमरा बटन का इस्तेमाल किया है। इस बटन को कैमरा शॉर्टकट, ऐप ओपन करने, प्रेस-टू-फोकस और शटर बटन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता था। 

इसके बाद OnePlus 9 Pro में भी पावर बटन को शटर बटन के तौर पर इस्तेमाल कर सकते थे। साथ ही कुछ samsung के फ़ोन भी हैं, जिनमें Settings में जाकर एडजस्ट करने से आप पावर बटन को डबल प्रेस करके फोटो क्लिक कर सकते हैं। लेकिन Apple ने iPhone 16 सीरीज़ में एक डेडिकेटेड कैमरा बटन दिया है, जिसके साथ आप काफी कुछ कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi की Turbo सीरीज़ भारत पहुंची: Turbo 5 में 7,540mAh बैटरी और Dimensity 8500 Ultra, ये है कीमत

Redmi ने आख़िरकार अपनी परफ़ॉर्मेंस वाली Turbo सीरीज़ भारत में लॉन्च कर दी है और इसकी शुरुआत हुई है Redmi Turbo 5 से। ₹37,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में MediaTek का Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 7,540mAh की दमदार बैटरी और 6.59 इंच का 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। खास बात ये …

Imageक्या Realme ने फिर से iPhone की नकल की? बजट फोन में जुड़ेगा ये प्रीमियम फीचर

Realme ने अपने आने वाले स्मार्टफोनों के लिए एक नए बटन की घोषणा की है। इसे कंपनी ने Solid State Camera Control button का नाम दिया है, लेकिन असल में ये बिल्कुल नए iPhone 16 सीरीज़ में आने वाले Camera Control बटन जैसा ही है। अब iPhone 16 की तरह आने वाले realme फोनों में …

Imageइस बार पूरी iPhone 16 सीरीज़ में मिलेगा नया अपग्रेडेड कपैसिटिव Action Button

Apple ने अभी से iPhone 16 सीरीज़ की तैयारी शुरू कर दी है। इस नयी सीरीज़ में कुछ नयी और रोमांचक तकनीकें और फ़ीचर देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल सबसे अधिक चर्चा का विषय बना हुआ है “एक्शन बटन”। हालांकि Action Button को iPhone 15 Pro और 15 Pro Max के साथ बाज़ार में …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

Discuss

Be the first to leave a comment.