iPhone 17 Air डमी वीडियो आया सामने, क्या सच में ऐसा होगा नया फोन?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple इस साल अपनी नई iPhone 17 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इस बार कंपनी इस सीरीज के नॉन प्रो मॉडल्स को नए डिजाइन और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ लॉन्च कर सकती है। सीरीज से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में iPhone 17 Air डमी वीडियो सामने आया है, जिससे फोन के नए डिजाइन का पता चलता है। ये पिछले CAD रेंडर के मुकाबले ज्यादा रियलिस्टिक लग रहा है। आगे इसके बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Google का ये टूल नोट्स को बदलेगा पॉडकास्ट में, हिन्दी सहित 50 से अधिक भाषाओं को करता है सपोर्ट

iPhone 17 Air डमी वीडियो आया सामने

हाल ही में एक यूट्यूब चैनल AppleTrack पर एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें आगामी सीरीज के मॉडल्स iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, और Pro Max को कंपेयर किया गया है, इसी से iPhone 17 Air डिजाइन सामने आया है, ये डमी देखने में बिल्कुल असली जैसा लग रहा है।

हालांकि, iPhone 17 को लगभग iPhone 16 के समान ही दिखाया गया है, लेकिन बाकी अन्य मॉडल्स के कैमरा मॉड्यूल में नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ये डमी पिछले डमी के मुकाबले ज्यादा रियलिस्टिक नजर आ रहे हैं, जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं।

iPhone 17 Air डिजाइन होगा काफी स्लिम

इन सब में सबसे दिलचस्प मॉडल iPhone 17 Air होने वाला है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतेज़ार है। ये मॉडल नए कैमरा मॉड्यूल डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। फोन के पिछले हिस्से में Google Pixel सीरीज की तरह ही कैमरा बार नजर आ रहा है।

ये अब तक का सबसे पतला फोन हो सकता है, जिसके पतले हिस्से की मोटाई मात्र 5.6mm हो सकती है। हालांकि, इतने पतले डिजाइन के साथ फोन में बड़ी बैटरी देना कंपनी के लिए मुश्किल काम हो सकता है, लेकिन हाल ही में मिली रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने इसका तरीका भी खोज निकाला है।

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी iPhone 17 सीरीज को इस साल के सितंबर माह में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च के बाद iPhone 17 Air स्लिम प्रोफाइल के साथ सीधे Samsung Galaxy S25 Edge को टक्कर देगा, जो जल्द ही लॉन्च होने वाला है।

ये पढ़ें: Motorola Edge 60 Pro ने धांसू फीचर्स के साथ ली भारत में एंट्री, कीमत इतनी कम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

ImageRealme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: दोनों लगभग एक ही फोन, तो 17 हज़ार में कौन सा लें?

Realme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: अगर इन दोनों फोनों के पीछे लगा लोगो ढककर इन्हें आपके सामने रख दिया जाए, तो इन्हें अलग पहचान पाना लगभग नामुमकिन होगा। Realme ने आज बिना किसी लॉन्च इवेंट के अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट किया है, और इसकी स्पेक शीट को करीब दो …

ImageInfinix Smart 20 4G रिव्यू: पहली नज़र में महंगा लगता है, पर क्या रोज़मर्रा में पैसा वसूल है?

Infinix Smart 20 4G कंपनी का भारत में आया सबसे नया बजट स्मार्टफोन है। पहली नज़र में ये ऐसा फोन नहीं लगता जिसकी कीमत ₹15,000 से कम हो। फ्लैट फ्रेम, बड़ा कैमरा मॉड्यूल और इसकी पूरी स्टाइलिंग काफी हद तक Apple के हाल के iPhones से उधार ली गई लगती है, और इसी वजह से …

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products