Google का ये टूल नोट्स को बदलेगा पॉडकास्ट में, हिन्दी सहित 50 से अधिक भाषाओं को करता है सपोर्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस AI के जमाने में अलग अलग कंपनियां कई AI टूल्स को लॉन्च कर रही है, जो कंटेंट लिखने से लेकर इमेज जनरेशन तक का काम कर रहे हैं। इसी के चलते Google भी अपना एक नया AI टूल Audio Overviews ले आया है। ये टूल काफी कमाल का है, जो आपके नोट्स को पॉडकास्ट में बदल सकता है। आगे Google Audio Overviews टूल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Motorola Edge 60 Pro ने धांसू फीचर्स के साथ ली भारत में एंट्री, कीमत इतनी कम

Google Audio Overviews टूल क्या है?

ये एक शानदार AI टूल है, जिसे NotebookLM App में शामिल किया गया है। इस टूल की सहायता से आप अपनी स्क्रिप्ट्स या नोट्स को ऑडियो पॉडकास्ट में कन्वर्ट कर सकते हैं। हालांकि, इसे पिछले साल लॉन्च किया गया था, लेकिन ये अब तक 200 से ज्यादा देशों में उपलब्ध हो चुका है।

कई भाषाओं को करता है सपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, ये टूल सिर्फ इंग्लिश ही नहीं, बल्कि हिंदी, फ्रेंच, टर्किश, कोरियाई, चीनी और स्पेनिश जैसी 50 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करता है। आप इंग्लिश में ही अपनी स्क्रिप्ट लिख कर उसे अलग अलग भाषाओं में सुन सकते है।

Google Audio Overviews टूल कैसे काम करता है?

ये टूल NotebookLM App में उपलब्ध है। यहां इसका उपयोग करते समय यूजर्स अपनी स्क्रिप्ट या नोट्स को किसी भी भाषा में बदल पाएंगे। इसके लिए उन्हें दाईं ओर ऊपर की तरफ सेटिंग्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, और “Output Language” का चयन करना होगा। इसके बाद सभी भाषाओं की लिस्ट में से यूजर अपनी पसंदीदा भाषा को चुन सकता है।

एप बनेगा और बेहतर

फिलहाल ये एप शुरुआती चरण में है, और कंपनी के अनुसार इसे और बेहतर बनाने पर काम किया जा रहा है। इसी के चलते इस एप में नए नए AI फीचर्स को शामिल किया जाएगा, जिससे यूजर्स को एक ही जगह पर कई सारे फीचर्स मिल जाए और उनका काम काफी आसान हो जाए।

ये पढ़ें: क्या आपके फोन में Anti Theft Alarm फीचर है? चोरी होने पर जोर से बजेगा फोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

Imageनई Bajaj Pulsar 125: 12 अगस्त के लॉन्च से पहले शोरूम में दिखी 125 बता रही है क्या-क्या बदलेगा

नयी Bajaj Pulsar 125 आधिकारिक लॉन्च से पहले ही डीलरशिप तक पहुंच गई है, और तस्वीरों से साफ है कि ये कोई फेसलिफ्ट नहीं है। कंपनी ने 30 जुलाई को पहला टीज़र जारी करते हुए लॉन्च के लिए 12 अगस्त की तारीख तय कर दी है। ऊपर से पहचान वही Pulsar वाली है, त्रिकोणीय हेडलाइट …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.