क्या आपके फोन में Anti Theft Alarm फीचर है? चोरी होने पर जोर से बजेगा फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी समय से फोन चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इनमें से कुछ चोरिया फोन को शादी वाले घर में चार्जिंग पर लगाने पर या ट्रेन बस में चार्जिंग पर लगा के सोने के दौरान होती है। लेकिन क्या हो जब आप फोन चार्जिंग पर लगा के काम कर रहे हो, या सो रहे हो, और कोई फोन चुराने आए तो फोन जोर जोर से बजने लगे। आपने सही पढ़ा, एंड्रॉयड फोन्स में एंटी थेफ्ट अलार्म फीचर आता है, और ये बड़े ही काम का फीचर है, जो फोन को चोरी होने से बचाता है। इस लेख में हमनें फोन में Anti Theft Alarm क्या है?, और Anti Theft Alarm को कैसे चालू करें? इसकी जानकारी दी है।

ये पढ़ें: इन तीन iPhone की कीमत गिरी धड़ाम, कई हजार के डिस्काउंट पर खरीदने का है सही मौका

फोन में Anti Theft Alarm क्या है?

ये एक कमाल का फीचर है, जो फोन चोरी होने पर बजने लगता है। हालांकि, ये तभी काम करता है, जब आपका फोन चार्जिंग पर लगा हुआ हो, उससे हेडफोन्स कनेक्ट हो, या फोन से सिम निकाली गई हो।

दरअसल, फोन चार्जिंग पर है, और जैसे ही कोई उसकी केबल को निकालता है, तो फोन में अलार्म बजने लगता है। ठीक उसी तरह फोन से इयरफोंस या हेडफोन्स कनेक्ट है, और कोई वायर निकालता है, तब भी ये अलार्म बजने लगता है। अक्सर चोर चोरी करने पर सबसे पहले सिम निकालते हैं, और जब कोई आपके फोन से सिम निकालेगा, तो ये अलार्म बजने लगेगा।

Anti Theft Alarm के फायदें

  • शादी वाले घर में फोन चार्जिंग के दौरान चोरी होने से बचा सकते हैं।
  • ट्रेन या बस में फोन चार्जिंग पर लगा के सो रहे हैं, या हेडफोन्स लगाए हैं, तो भी फोन चोरी होने से बच सकता है।
  • सफर के दौरान कोई फोन चुरा कर सिम निकालने की कोशिश करता है, तब भी फोन बजने लगेगा।

Anti Theft Alarm को कैसे चालू करें?

  • इसके लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • यहां “Security and Privacy” वाले सेक्शन में जाएं।
  • अब “More Security and Privacy” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां “Anti Theft Features” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब “Anti Theft Alarm” के सामने बने टॉगल बटन को ऑन करें।
  • इसके बाद इसके नीचे बने तीनों टॉगल बटन को ऑन करें।

इतना करने पर आपके Anti Theft Alarm फीचर ऑन हो जाएगा। हालांकि सभी फोन में ये सेटिंग्स अलग अलग तरीके से दी गई होती है, इसलिए फोन की सेटिंग्स ओपन करते ही, आप सर्च बार में क्लिक करके Anti Theft Alarm को सर्च करके भी इस फीचर को एनेबल कर सकते हैं।

ये पढ़ें: फोन चोरी होने पर अपने आप होगा लॉक, ऐसे ढूंढ पाएंगे आसानी से, बस करें ये छोटा सा काम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageUPI पर 15 अक्टूबर से नया चार्ज, आपके पैसे पर क्या असर? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए

NPCI ने UPI पर लगने वाले शुल्क की दर आख़िरकार तय कर दी है, और 15 अक्टूबर से दुकानों पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। 2020 में UPI मुफ्त किए जाने के बाद ये पहला मौका है जब इस पर कोई शुल्क तय हुआ है। अगस्त में राष्ट्रपति की मंज़ूरी से …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageAi+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: तेज़ चिप या दो साल के अपडेट, 16 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Ai+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: Ai+ ने अपने नए Ai+ Nova 2 Power 5G की बिक्री Flipkart पर शुरू कर दी है, और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। 17 हज़ार से नीचे के इस सेगमेंट में कंपनी ने यहाँ MediaTek Dimensity 7100 दिया है, जिसमें चार बड़े …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

Discuss

Be the first to leave a comment.