iPhone 16 के लॉन्च होने से पहले ये कैफ समय तक चर्चा का विषय बना रहा, सीरीज के बारे में अलग अलग अफवाहें इंटरनेट पर वायरल होती रही, कि इसका डिज़ाइन बिलकुल अलग होगा या इसमें शायद कुछ नए बटन्स को शामिल किया जायेगा। काफी सब्र के बाद आखिरकार 2024 आ ही गया और iPhone 16 सीरीज के साथ ज्यादा डिमांड में रहने वाला फ़ोन iPhone 16 Pro लॉन्च हो गया है। फ़ोन को इस बार कंपनी ने बेहतर प्रोसेसर और एक नए एक्शन बटन के साथ पेश किया है।
इतना ही नहीं इसी के साथ कंपनी ने iOS 18.1 को भी पेश किया है, जो मध्य अक्टूबर से iPhone 16 सीरीज में शामिल किया जायेगा। इस अपडेट के साथ हमें Apple Intelligence के रूप में कई शानदार AI फीचर्स मिलने वाले हैं, और इन्हीं सब चीजों की जानकारी देने के लिए हमनें ये iPhone 16 Pro रिव्यु किया है, ताकि इसके बारे में आपको छोटी से छोटी जानकारी दे पाऊं, तो चलिए देर न करते हुए हमारे टॉपिक की तरफ आगे बढ़ते हैं, और इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Apple iPhone 16 - क्यों खरीदें और क्यों नहीं
ख़ूबियाँ
- फ़ोन प्रीमियम और ड्यूरेबल डिज़ाइन के साथ आता है।
- इसमें कलर एक्यूरेसी के साथ ब्राइट डिस्प्ले मिलता है।
- 5x टेलीफ़ोटो लेंस के साथ कैमरा को अपग्रेड किया गया है।
- बेहतरीन CPU और GPU परफॉरमेंस के लिए लेटेस्ट A18 Pro चिप का उपयोग किया गया है।
- इसमें आप spatial audio के साथ 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
- हीट मैनेजमेंट का भी खास ध्यान रखा गया है।
- फ़ास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक बड़ी बैटरी मिल जाती है। (25W MagSafe तक)।
कमियाँ
- फ़ोन iPhone 15 Pro की तुलना में थोड़ा सा भारी है।
- इसमें काफी कम कलर ऑप्शंस मिलते हैं।
- कभी कभी फ़ोन में Ghosting issues हो जाते हैं।
- फ़िलहाल इसमें Apple intelligence को शामिल नहीं किया गया है।
Apple iPhone 16 Pro रिव्यु: डिज़ाइन और बिल्ड
iPhone 15 सीरीज से कंपनी ने Pro वर्जन में टाइटेनियम बॉडी का उपयोग करना शुरू कर दिया है, जिस वजह से हमें काफी कम कलर ऑप्शन मिल पाते हैं। iPhone 16 Pro में सिर्फ Desert Titanium, Natural Titanium, Black Titanium, और White Titanium इन चार ऑप्शंस को ही रखा गया है, हालाँकि मुझे इनमें से मुझे Natural Titanium ही पसंद आया क्यूंकि ये एक प्रीमियम और क्लासी लुक देता है।
16 Pro और Pro Max की बॉडी को 15 Pro और Max की तुलना में थोड़ा बड़ा बनाया गया है, इसमें पतले बेज़ेल्स के साथ थोड़े बड़े स्क्रू का उपयोग किया गया है, जिन्हें 0.2इंच से बढ़ा कर 6.3 और 6.9 इंच कर दिया गया है, हालाँकि कंपनी ने इस चीज का काफी ध्यान रखा है, कि ये नोटिसेबल न हो।

फ़ोन के डिस्प्ले में उपयोग होने वाले ग्लास को भी कंपनी ने और बेहतर किया है, जिससे ये 50% तक और भी मजबूत हो गया है। वजन की बात करू, तो इसका वजन करने पर ये फ़ोन 15 Pro की तुलना में 10 ग्राम ज्यादा भारी निकला, हालाँकि ये इतना बड़ा अंतर भी नहीं है, इसी के साथ कंपनी ने फ़ोन की बैटरी लाइफ को भी तो बढ़ाया है।


कंपनी ने इसमें एक और शानदार फीचर को “Action Button” के रूप में पेश किया है, जिसकी सहायता से हम कैमरा शॉर्टकट्स, शज़ाम, और कस्टम शॉर्टकट्स जैसी कई सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं ये फीचर सिर्फ़े इसी सीरीज में मिलेगा।
इसमें सबसे कूल फीचर मुझे इसका “Camera Control button” लगा। इसे फ़ोन के दायीं ओर नीचे की तरफ दिया गया है, और इससे आसानी से कैमरा को लॉन्च, ज़ूम, और इमेज को क्लिक किया जा सकता है। ये बिलकुल एक कैमरा जैसा फील देता है। इसकी खास बात ये है, की फ़ोन लॉक होने पर भी आप इसका उपयोग कर सकते हैं।

इसके पहले मेने इस तरह का कैमरा बटन Nokia N95 और Sony Xperia Z5 Dual, में देखा था, हालाँकि उन फ़ोन्स में इस बटन को इतने शानदार तरीके से नहीं दिया गया था, इतना iPhone 16 सीरीज में मिल जाता है। इसमें आप आसानी से लेन्सेस के बीच स्विच कर सकते हैं, हालाँकि ये हॉरिजॉन्टल तरीके से तस्वीरें लेने और वीडियो बनाने के लिए अच्छा है, क्योंकि बटन नीचे की तरफ होने से वर्टीकल तरीके से तसवीरें खींचने में थोड़ी समस्या आती है।


iPhone को खास फोटोग्राफी के लिए भी ख़रीदा जाता है, इसलिए इसमें कंपनी ने 7 तरीके से कैमरा ओपन करने की सुविधा दी है, जिसमें Camera Control button का उपयोग करना, लॉकस्क्रीन शॉर्टकट, कंट्रोल सेंटर, लॉकस्क्रीन में बायीं ओर स्वाइप करना, Siri, होम स्क्रीन आइकॉन, और Action Button शामिल हैं।
इस बार कंपनी ने ड्यूरेबिलिटी का ध्यान रखते हुए कुछ मीनिंगफूल बदलाव किये हैं। फ़ोन की डिज़ाइन ही नहीं बल्कि काफी समय से फ़ोन में होने वाली परेशानी का हल निकालते हुए कुछ बदलाव किये हैं, और कुछ ने फीचर्स को शामिल किया गया है।
Apple iPhone 16 Pro रिव्यु:डिस्प्ले और ऑडियो
फ़ोन में 6.3 इंच का OLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है, जो 2,622 x 1,206 पिक्सल्स रिज़ोल्यूशन के साथ आता है। ये एक M14 OLED पैनल है, जो Samsung Display द्वारा बनाया गया है, और अन्य OLED डिस्प्ले की तुलना में ज्यादा ब्राइटनेस के साथ लम्बे समय तक चलता है। डिस्प्ले 460ppi पिक्सल डेंसिटी और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है, जिससे फ़ोन में स्मूथ एनिमेशन्स और फ्लुइडिटी देखने को मिलती है।

इस डिस्प्ले के साथ हमें बहरी एरिया में 2,000 nits की पीक ब्राइटनेस और HDR कंटेंट के लिए 1,600 nits की ब्राइटनेस मिलती है, इस ब्राइटनेस को 1 nit तक भी ले जाया जा सकता है, जिससे बिना किसी परेशानी के आप कम लाइट में भी आसानी से फ़ोन को चला सकें, और इससे बैटरी भी जल्दी खत्म नहीं होती है। कंपनी ने इसमें always-on डिस्प्ले फीचर को भी शामिल किया है।





Apple ने iPhone 16 Pro में PWM 480Hz का उपयोग किया है, जो कम चमक स्तरों पर प्रभावी 240Hz तक गिर जाता है। जब हमनें फ़ोन को काफी लम्बे समय तक चलाया, तो इसकी वजह से मुझे आँखों में किसी प्रकार की जलन या तनाव महसूस नहीं हुआ। कंपनी ने अपने फ़ोन में डिस्प्ले मैनेजमेंट का भी ख़ास ध्यान रखा है, जिसके चलते सिस्टम ऐप्स स्क्रॉल करते समय, iPhone 16 Pro का रिफ्रेश रेट 80Hz पर ही सेट रहता है, हालाँकि इससे इसकी स्मूथनेस में कोई अंतर नहीं आता है, और जो अन्य Android प्रतिद्वंद्वी ज्यादा रिफ्रेश रेट के साथ बेहतर परफॉरमेंस का दावा करते हैं, उनके मुकाबले भी iPhone की स्मूथनेस का कोई जवाब नहीं है, ये एक एक अविश्वसनीय अनुभव प्रदान करता है, जिसका श्रेय इसके ProMotion display, pinpoint touch accuracy, और satisfying haptic feedback को जाता है।
बात जब डिस्प्ले कलर्स की आती है, तब Apple ने हमेशा बाजी मारी है। iPhone 16 Pro में 80% DCI-P3 color palette को कवर किया गया है, और इसमें 1 से भी कम Delta-E का उपयोग किया गया है, जिस वजह से ये एकदम सटीक है।
इसमें एक बेहतर सही टोन डिस्प्ले फीचर देखने को मिल जाता है, जो आस पास की लाइटनिंग के अनुसार कलर्स को एडजस्ट कर लेता है। फ़ोन पर Netflix और YouTube जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट देखना एक अच्छा अनुभव देता है। जब हमनें Dolby Vision के साथ Apple TV+ ऐप पर Slow Horses देखा तो वो अन्य फ़ोन्स की तुलना में काफी लाजवाब था, क्योंकि Samsung Galaxy S24 Ultra और Galaxy Z Fold 6 जैसे फ़ोन्स Dolby Vision की सुविधा नहीं देते हैं। फ़ोन बेहतर स्पीकर्स के साथ आता है, फिर चाहें आप गेम्स खेल रहे हो या वीडियो एडिट जैसा कुछ काम कर रहे हो, इसका डिस्प्लै और लाउड स्पीकर्स आपको कभी निराश नहीं करेंगे।
Apple iPhone 16 Pro रिव्यु: सॉफ्टवेयर

फ़ोन में Apple के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 18 को शामिल किया गया है। इसी के साथ फ़ोन के UI में कुछ नए बदलाव देखने को मिल जाते हैं। फ़ोन की होम स्क्रीन को पर्सनलाइज़ किया जा सकता है, आइकॉन के साइज को बदला जा सकता है. लाइट और डार्क थीम के बीच में स्विच कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त और भी ने फंक्शन्स मिल जाते हैं।

इतना ही नहीं, इसमें एक Dynamic Island दिया गया है, जो हमारे मल्टी टास्किंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बना देता है। इसकी सहायता से हम Face ID और म्यूजिक कंट्रोल जैसी चीजों की रियल टाइम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ये काफी कूल एनिमेशन्स के साथ पेश किया गया है।

नए OS अपडेट के साथ कंपनी ने खुद के ऐप्स को भी इसमें पेश किया है, जिसमें फोटोज, म्यूजिक, और टीवी ऐप को अपग्रेड करके पेश किया गया है। नए फोटोज ऐप में हम अब फोटोज को और भी अच्छे से ऑर्गनाइज़ कर सकते हैं, इसके लिए बेहतर फ़िल्टरिंग और कस्टमाइज़ेशन ऑप्शंस दिए गए हैं।


यदि आपको फ़ोन में गेमिंग करना पसंद है, तो इसमें Game Mode भी मिल जाता है, जो बैकग्राउंड एक्टिविटी को कम कर देता है, जिससे गेमिंग के दौरान आपको बेहतर परफॉरमेंस मिल पाए। इतना ही नहीं, इसमें Maps, Wallet, और Journal ऐप जैसे नए फीचर्स को भी शामिल किया गया है।
फ़िलहाल Apple Intelligence भारत ने उपलब्ध नहीं है, लेकिन जब हमनें इसके रीजन को US पर सेट किया, तब में इसका उपयोग कर पाया, और इसने siri के साथ मिल कर notification समराइज़ जैसे सभी AI फीचर्स में काफी अच्छा परफॉर्म किया है, हालाँकि इसमें Visual Intelligence फीचर को अभी भी भी शामिल नहीं किया गया है।
iOS 18 के साथ हमें इसमें स्मूथ परफॉरमेंस देखने को मिल जाती है। फ़ोन का इंटरफ़ेस काफो आसान है और बेहतरीन तरीके से एनिमेशन्स का उपयोग किया गया है। और इस अपडेट की सबसे ख़ास बात ये है, की अब हम भी Android यूजर्स की तरह ऐप आइकॉन को एक जगह से दूसरी जगह मूव करके हमारी होम स्क्रीन को कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
Apple iPhone 16 Pro रिव्यु: परफॉरमेंस
फ़ोन Apple की लेटेस्ट और पॉवरफुल A18 Pro चिप द्वारा संचालित होता है, और 8GB RAM के साथ आता है। ये चिप सेकंड जनरेशन 3-nanometer तकनीक पर बनी हुई है। फ़िलहाल इस एडवांस्ड नोड प्रोसेस का उपयोग किसी भी Android फ़ोन में नहीं किया गया है, लेकिन आगामी Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट में हमें ये चीज देखने को मिल सकती है।

A18 Pro प्रोसेसर बेस मॉडल iPhone 16 में उपयोग होने वाले A18 की तुलना में एडवांस्ड कंपोनेंट्स के साथ आता है, जिसमें एक्स्ट्रा graphics processor core को भी शामिल किया गया है। बात करें पिछले Pro मॉडल्स की तो उनकी तुलना में iPhone 16 Pro के इस नए A18 Pro प्रोसेसर में 10-15% तक का इम्प्रूवमेंट देखने को मिला है, जिसमें CPU और GPU की परफॉरमेंस शामिल हैं। इस नए चिपसेट को NPU और वीडियो इनकोडिंग इंजन पर केंद्रित किया गया है, जिससे AI को और सक्षम किया जा सकता है। इसकी सहायता से A18 Pro के साथ, Apple ऑन-डिवाइस AI कंप्यूटिंग कर सकता है, और यूजर्स डेटा को अधिक प्राइवेसी के साथ क्लाउड से दूर रखा जा सकता है, जो अन्य फ़ोन्स के लिए मुमकिन नहीं है।

जब इसकी बेंचमार्क टेस्टिंग की तो समझ आया, कि A18 Pro प्रोसेसर बेस मॉडल में उपयोग होने वाले A18 की तुलना में हर तरीके से बेहतर परफॉर्म कर रहा है।
जैसा कि हमनें बताया है, ये A17 Pro प्रोसेसर तुलना में iPhone 16 Pro के इस नए A18 Pro प्रोसेसर में 10-15% तक का इम्प्रूवमेंट देखने को मिला है, जिसमें CPU और GPU की परफॉरमेंस शामिल हैं। इस नए चिपसेट को NPU और वीडियो इनकोडिंग इंजन पर केंद्रित किया गया है, जिससे AI को और सक्षम किया जा सकता है।
इससे स्पष्ट रूप से समझ आता है, कि फ़ोन की परफॉरमेंस सभी तरीके से पिछले वर्जन के मुकाबले तेज है, खास कर वीडियो एडिटिंग जैसे डिमांडिंग टास्क के लिए। कंपनी का दावा है, कि ये फ़ोन iPhone 15 Pro के मुकाबले रे ट्रेसिंग परफॉरमेंस को दोगुना बड़ा देता है, हालाँकि Apple Intelligence के रोलआउट होने के बाद इसकी AI परफॉरमेंस को भी चेक करना है, उसमें भी हमें अच्छी परफॉरमेंस देखने को मिल सकती है।






यदि आप इतनी गहराई में नहीं जाते हो तो डेली रूटीन परफॉरमेंस के हिसाब से A18 Pro और A18 चिप में इतना अंतर देखने को नहीं मिलेगा। Pro मॉडल की तरह ही iPhone 16 भी लगभग सभी ऐप्स को तेज़ी से ओपन कर देता है। गेमिंग के दौरान भी आपको बेस मॉडल की परफॉरमेंस में कोई परेशानी नहीं आएगी, और न ही इसकी लाइटनिंग क्वालिटी में अंतर बताया है सकता है। हालाँकि iPhone 16 Pro बेस मॉडल की तुलना में एक साल एक्स्ट्रा बेहतर परफॉरमेंस दे सकता है, जिसका श्रेय A18 Pro के एक्स्ट्रा oomph को जाता है।
इसकी दूसरी सबसे खास बात ये है, कि कंपनी ने पहपने के हीट मैनेजमेंट को काफी बेहतर कर दिया है, इसका श्रेय सिर्फ इसके स्ट्रक्चर ही नहीं बल्कि इसके A18 Pro प्रोसेसर को भी जाता है। इसकी वजह से अब हम इसमें Honor of Kings जैसे हाई ग्राफ़िक्स वाले गेम्स को बिना किसी एक्सटर्नल कूलिंग सिस्टम के 120fps पर खेल सकते हैं।
यदि हम परफॉरमेंस टेस्ट की बात करें तो फ़ोन ने Samsung Galaxy S24 Ultra को भी पीछे छोड़ दिया है। Geekbench पर सिंगल कोर CPU टेस्टिंग में iPhone 16 Pro ने 3182 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है, जो Snapdragon 8 Gen 3 से लगभग 50% तेज़ है, इतना ही नहीं इसने मल्टी कोर CPU टेस्टिंग में 7872 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है, जबकि Samsung Galaxy S24 Ultra ने मात्र 6070 पॉइंट्स का ही स्कोर हासिल किया था। इस मामले में Tensor G4 Pixel फ़ोन्स भी इसे पीछे नहीं कर सकते।
Apple iPhone 16 Pro रिव्यु: कैमरा

इन सब जानकारी के बाद अब सबसे खास चीज के बारे में बात करते हैं, जिसके लिए iPhone फेमस है, iPhone 16 Pro कैमरा। फ़ोन के कैमरा में भी बदलाव किये गए हैं, पिछले 3x टेलीफ़ोटो के मुकाबले इसमें 5x टेलीफ़ोटो कैमरा दिया गया है, इसी के साथ 48MP अल्ट्रावाइड लेंस मिल जाता है। फ़ोन के प्राइमरी कैमरा में के फास्टर सेंसर को शामिल किया गया है, इसके अतिरिक्त सभी कैमरा लेंस पर एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गयी है। इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन्स कुछ इस प्रकार हैं:
- Main: 48 MP Fusion Camera, f/1.8, 24 mm, 1/1.28”, dual-pixel PDAF, sensor-shift OIS
- Ultra-Wide: 48 MP, f/2.2, 13 mm, 1/2.6”, PDAF
- Telephoto: 12 MP 5x Tetra Prism, f/2.8, 120 mm, 1/3.06”, dual-pixel PDAF, 3D sensor-shift OIS
- TOF 3D LiDAR scanner

प्राइमरी कैमरा के फास्टर सेंसर से फ़ोन के द्वारा की जाने वाली नार्मल फोटोग्राफी में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला है, हालाँकि इसके रिजल्ट अभी भी काफी बेहतर है, जिसमें sharpness, HDR performance, और night mode शामिल है। रॉ फ़ोटोग्राफ़ी के मामले में काफी सुधर किया गया है, और इसमें पिछले मॉडल्स की तुलना में प्रोसेसिंग काफी तेजी से होती है। शटर लग को कम किया गया है, जिससे फ़ोन काफी रेस्पॉन्सिव बन जाता है, और फ़ास्ट मूविंग ऑब्जेक्ट्स को आसानी से कैप्चर किया जा सकता है।






फ़ोन के टेलीफ़ोटो लेंस में भी अपग्रेड किया गया है, और इसे 3x से 5x टेलफोटो लेंस में स्विच किया गया है। किसी भी इवेंट्स या कंसर्ट्स जैसे प्लेसेस पर ये कैफ बेहतरीन तसवीरें क्लिक करता है, लेकिन इसके लिए 3x ज़ूम को हटा दिया गया है, जो पोर्ट्रेट्स और फ़ूड फोटोग्राफी जैसे क्लोजअप शॉर्ट्स के लिए सभी का पसंदीदा था, हालाँकि लॉन्ग रेंज के लिए 5x टेलफोटो लेंस एक शानदार ऑप्शन है।




फ़ोन के कैमरा सेटअप में सबसे सही अपग्रेड इसका 48MP अल्ट्रा वाइड लेंस है। ये मैक्रो लेंस सपोर्ट के साथ आता है, जिससे पिछले मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा शार्प तसवीरें क्लिक की जा सकती है, और उनकी ज़ूम करने की क्षमता भी बढ़ जाती है। रिसोल्यूशन हाई होने से मैक्रो शॉट्स को और भी डिटेल में कैप्चर किया जा सकता है।





कंपनी ने इसके सभी कैमरा लेंस में एंटी रिफ्लेक्टिंग कोटिंग का उपयोग किया है, जिससे पिक्चर क्वालिटी में कैफ सुधार हुआ है। पहले Lens flares की वजह से तस्वीरें धुंधली आती थी, जिसे एंटी रिफ्लेक्टिंग कोटिंग का उपयोग करके काफी हद तक कम कर दिया गया है। इस अपग्रेड ने तस्वीरों को तो काफी क्लियर कर दिया है, लेकिन हाई कंट्रास्ट सीन के दौरान कुछ समस्या अभी भी नजर आती है, जिसके लिए कंपनी को लेंस सिस्टम को फिर से डिज़ाइन करना चाहिए।






कैमरा लेंस अपग्रेड के साथ ही Apple ने AI आधारित LIDAR सिस्टम को भी शामिल किया है, जिसकी सहायता से हम आसानी से सब्जेक्ट्स को बैकग्राउंड से अलग कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें हमें कलर ग्रेडिंग का फीचर भी मिलता है, ये बिलकुल उसी तरह है, जैसे हम फोटोज क्लिक करने के बाद उनमें सेकेंडरी कलर्स को सही करते हैं। इसकी खास बात ये है, कि यदि आपको कलर ग्रेडिंग पसंद नहीं आती है, तो तस्वीर को उसके वास्तविक रूप में रिवर्ट किया जा सकता है। ये अन्य फोटो एडिटिंग ऐप्स की तरह कस्टमाइज़ेबल नहीं है, लेकिन फोटोज में नार्मल बदलाव के लिए एक पावरफुल टूल साबित हो सकता है।

वीडियो की बात करें तो इस ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ iPhone 16 Pro में हमें 120fps पर 4K वीडियो शूट करने की सुविधा मिलती है, जिसके साथ हम स्लो मोशन शॉट्स और फ्लूइड कैमरा मूवमेंट्स को भी आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं, हालाँकि हाई fps पर शूट करने के लिए सिर्फ प्राइमरी कैमरा ही सक्षम है, बाकि अन्य दो अल्ट्रावाइड और टेलीफ़ोटो 60fps तक ही वीडियो शूट कर सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद हमें इसमें शानदार क्वालिटी मिलती है, जो कई एक्शन कैमरा को भी पीछे छोड़ देती है, खास कर कम रौशनी वाली सेटिंग्स में।




इन सब के अतिरिक्त वीडियो डिपार्टमेंट में Apple ने स्पाटिअल ऑडियो और हीट मैनेजमेंट जैसे फीचर्स को भी शामिल किया है। फ़ोन 4 स्टूडियो क्वालिटी माइक्रोफ़ोन्स का उपयोग करता है, जिससे बेहतरीन ऑडियो आउटपुट दिया जा सके, खास कर तब जब आपने इसे AirPods से कनेक्ट किया हो। इस फीचर का फायदा सबसे ज्यादा शोर वाले एरिया में होता है, जहां ये लेवल्स को अपने आप एडजस्ट करके क्लियर साउंड देता है। हीट मैनेजमेंट का फायदा हमें सनलाइट में 4K रिकॉर्डिंग के दौरान मिलता है, जहां ये 15 Pro की तुलना में दोगुना बेहतर परफॉर्म करता है, और हम बिना किसी परेशानी के आसानी से अपना वीडियो रिकॉर्ड कर पाते हैं।
Apple iPhone 16 Pro रिव्यु: कनेक्टिविटी, बैटरी और चार्जिंग
Apple ने इसमें कनेक्टिविटी और चार्जिंग के लिए भी कुछ बदलाव किये हैं, जिनमें से सबसे खास इसमें मिलने वाली Wi-Fi 7 की कनेक्टिविटी है, जिससे हमें और भी तेज़ी मिल जाती है। इसमें Thread और सेकंड जनरेशन Ultra Wideband चिप को भी शामिल किया गया है, जिससे ये अन्य Apple डिवाइसों की तुलना में और भी बेहतर तरीके से परफॉर्म करता है, खासकर AirTag ट्रैकिंग के मामले में। फिजिकल कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB-C पोर्ट मिल जाता है, जो 10Gbps तक की ट्रांसफर स्पीड देता है, ये उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो बड़ी फाइल्स को कम समय में ट्रांसफर करना चाहते हैं।

बैटरी लाइफ की बात करें, तो iPhone 16 Pro में हमें 3,582mAh की बैटरी मिलती है, जो 15 Pro के मुकाबले 359mAh ज्यादा है। हालाँकि ये इतना बड़ा बदलाव नहीं है, लेकिन बात जब फ़ोन को प्रतिदिन उपयोग करने की हो, तो ये एक काफी हद तक आपको ज्यादा बैटरी लाइफ प्रदान करती है। फ़ोन को एक बार पूरा चार्ज करने पर रेगुलर यूज़ के साथ पुरे दिन तक चलाया जा सकता है, और इसका स्क्रीन ऑन टाइम 5 से 6 घंटों का है। गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान फ़ोन की बैटरी 15 Pro की तरह ही परफॉर्म करती है, लेकिन अन्य साधारण टास्क के साथ इसमें आपको ज्यादा बेहतर परफॉरमेंस मिलती है, जिनमें वेब ब्राउज़िंग और कॉल्स जैसे टास्क शामिल हैं।
अब चार्जिंग की बात करते हैं, यहाँ भी कंपनी ने कुछ बदलाव किये हैं। फ़ोन को Apple के 30W चार्जिंग एडाप्टर के साथ मात्र 30 मिनट्स में 50% तक चार्ज किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसे 0 से 100% तक चार्ज करने में 1 घंटे 36 मिनट्स का समय लगता है, क्योंकि लास्ट के 20% फ़ोन धीरे चार्ज होता है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इसे 34W या 39W तक भी ले जाया जा सकता है। MagSafe के साथ ये अब 25W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जो पहले की तुलना में ज्यादा तेज़ है।
क्या आपको Apple iPhone 16 Pro खरीदना चाहिए?
Smartprix Rating: 8.5/10
डिज़ाइन:
डिस्प्ले:
कैमरा:
परफॉरमेंस:
सॉफ्टवेयर:
बैटरी और चार्जिंग:
9.5/10
8/10
8.5/10
9/10
8.5/10
8/10
iPhone 16 Pro एक शानदार फ़ोन है, जो बेहतर बिल्ड क्वालिटी और ज्यादा बैटरी लाइफ के साथ आता है। फ़ोन के कैमरा में भी कुछ खास अपग्रेड किये गए हैं। फ़ोन की कीमत 1.2 लाख रूपए है, और इस कीमत में आपको 6.3 इंच डिस्प्ले के साथ ज्यादा बैटरी लाइफ, बेहतर कैमरा और शानदार ऑडियो फीचर्स मिल जाते हैं। इतना ही नहीं फ़ोन में Apple Intelligence के साथ कई शानदार AI फीचर्स को भी शामिल किया गया है, जिसमें राइटिंग टूल, siri और क्लीनअप जैसे टूल्स शामिल हैं, भविष्य में इसमें Visual Intelligence को भी शामिल किया जा सकता है।
बात करें Galaxy S24 Plus और Google Pixel 9 Pro जैसे अन्य फ़ोन्स से इसकी तुलना की, तो कैमरा और परफॉरमेंस दोनों ही मामलो में ये बेहतर परफॉर्म कर रहा है। यदि आप iPhone 15 Pro चला रहे हैं, तो Apple Intelligence के रोलआउट होने तक आपको रुकना चाहिए उसके बाद सही निर्णय लेना चाहिए, लेकिन यदि आपके पास iPhone 14 Pro या उससे पुरान मॉडल है, तो ये सही समय है उसे iPhone 16 Pro में अपग्रेड करने का।
First reviewed in September 2024.

































