नए के आते ही, सस्ते हुए पुराने iPhones; क्या नयी कीमतों के साथ आप Android से iPhone में स्विच करेंगे?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने हाल ही में अपनी iPhone 16 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, और ये एक अच्छा मौका है, उन लोगों के लिए, जिन्हें iPhone पसंद है, लेकिन कम बजट होने की वजह से ले नहीं पाते हैं। यदि आप Android से iPhone में स्विच करना चाहते हैं, तो आपको बता दें, कि 16 सीरीज के लॉन्च होते ही कंपनी ने अपने अन्य iPhone की कीमतों को कम कर दिया है। आगे जानते हैं, कौनसे iPhone की कीमतों में गिरावट आयी है, और उनके लिए आपको कितने रूपए खर्च करना होंगे।

ये पढ़े: OnePlus 13 Geekbench लिस्टिंग पर Snapdragon 8 Gen 4 के साथ आया नजर; मिल सकती है Apple A18 से बेहतर परफॉरमेंस

iPhone 16 सीरीज के लॉन्च होते ही सस्ते हुए अन्य iPhone

कंपनी ने iPhone 16 सीरीज के लॉन्च होते ही iPhone 14 और iPhone 15 सीरीज के सभी मॉडल्स की कीमत में 10000 रूपए तक कम कर दिए हैं, जिसमें 128GB, 256GB और 512GB वैरिएंट्स को शामिल किया गया है, हालाँकि इस लिस्ट में कंपनी ने iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को शामिल नहीं किया है, क्योंकि इनकी जगह iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को 15000 रूपए कम कीमत पर पेश किया गया है, जिसका कारण फ़ोन का भारत में ही असेम्बल होना है। आगे iPhone 14 और iPhone 15 सीरीज की नयी कीमत के बारे में जानते हैं।

iPhone 14 सीरीज की नयी कीमत

  • iPhone 14 128GB – 59,900 रूपए
  • iPhone 14 256GB – 69,900 रूपए
  • iPhone 14 512GB – 89,900 रूपए

iPhone 15 सीरीज की नयी कीमत

  • iPhone 15 128GB – 69,900 रूपए
  • iPhone 15 256GB – 79,900 रूपए
  • iPhone 15 512GB – 99,900 रूपए
  • iPhone 15 Plus 128GB – 79,900 रूपए
  • iPhone 15 Plus 256GB – 89,900 रूपए
  • iPhone 15 Plus 256GB – 1,09,900 रूपए

ऊपर बतायी गयी कीमत कंपनी द्वारा निर्धारित की गयी है, इसके अतिरिक्त आपको अलग अलग ईकॉमर्स वेबसाइट से फ़ोन लेने और अलग अलग बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर अतिरिक्त डिस्काउंट या कैशबैक भी प्राप्त हो सकता है।

ये पढ़े: Samsung Galaxy S25 ultra रेंडर्स लीक; Snapdragon 8 Gen 4 के साथ हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageiPhone 15 सीरीज़ के आते ही, Apple ने बंद किये ये चार iPhones

हर बार की तरह, Apple ने इस बार भी iPhone 15 सीरीज़ के लॉन्च होते ही कुछ स्मार्टफोन बंद करने का निर्णय लिया है। Apple ने 12 सितम्बर, 2023 को iPhone 15 सीरीज़ में चार फ़ोन iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, और iPhone 15 Pro Max को लॉन्च किया है। इन स्मार्टफोनों के लॉन्च …

ImageiPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, और iPhone 14 Pro Max की भारतीय कीमतें सामने आयीं, जानें आपके बजट में है या नहीं

Apple ने अभी अभी Far Out इवेंट में नयी iPhone 14 सीरीज़ को लॉन्च किया। इनमें बेसिक दो iPhone 14 और दो iPhone 14 Pro मॉडल सामने आये। इनमें तीन स्मार्टफोन तो हर बार की सीरीज़ की तरह ही हैं, लेकिन Mini सीरीज़ को हटाकर इस बार कंपनी ने iPhone 14 Max को लॉन्च किया …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.