Infinix Note 40 5G भारत में हुआ लॉन्च; Note 30 के मुकाबले मिला क्या अपग्रेड ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix Note 40 5G आज भारत में लॉन्च हुआ है। ये फ़ोन Infinix Note 30 का सक्सेसर है, जो पिछले साल जून में ही भारत में लॉन्च हुआ था। जहां नए Note 40 में कंपनी ने कुछ अच्छे अपग्रेड दिए हैं, वहीँ इसके प्रीडिसेस्सर के मुकाबले कीमतों में थोड़ा इज़ाफ़ा किया गया है। Infinix Note 40 5G की कीमत 19,999 रुपए है, लेकिन इस कीमत में 108MP कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसे फ़ीचर देने वाला ये पहला फ़ोन है। आइये जानते हैं कि Infinix Note 30 के मुकाबले कंपनी ने स्पेसिफिकेशनों में क्या अपग्रेड दिए हैं।

ये पढ़ें: Infinix GT 20 Pro रिव्यु: 25,000 के बजट में एक बेहतर गेमिंग फ़ोन

Infinix Note 40 5G की कीमतें और उपलब्धता

Infinix Note 40 5G का केवल एक ही वैरिएंट भारत में लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत 19,999 रुपए है। वहीँ Infinix Note 30 5G के इसी वैरिएंट को 15,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था।

Note 40 5G 20,000 रुपए में उपलब्ध है, लेकिन SBI, HDFC और Axis बैंक के कार्डों के साथ इस फ़ोन को 18,000 रुपए में खरीद सकते हैं। साथ ही लॉन्च ऑफर के चलते, कुछ समय के लिए कंपनी इस फ़ोन के साथ 1,999 रुपए के MagPad वायरलेस चार्जर को मुफ्त में दे रही है। फ़ोन को आप 26 जून, 2024 से Flipkart पर खरीद सकते हैं।

Infinix Note 40 5G Vs Infinix Note 30 5G: स्पेसिफिकेशन

Infinix Note 40 5G में 6.78-इंच की फुल एचडी+ AMOLED LTPS डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आयी है। ये डिस्प्ले 1300 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करती है और 2160 PWM डिमिंग के साथ स्क्रीन फ्लिकर थोड़ा कम करेगी। वहीँ Note 30 में 120Hz LCD डिस्प्ले है, जिसमें केवल 580 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है।

Note 40 5G MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर पर काम करता है, जो 6nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर डिज़ाइन किया गया है, वहीँ Infinix Note 30 में Dimensity 6080 चिप है। Dimensity 6080 चिप का AnTuTu स्कोर 423165 पॉइंट्स है, वहीँ Dimensity 7020 चिप का AnTuTu स्कोर 471522 पॉइंट्स है। Note 40 में कंपनी ने इसके प्रीडिसेस्सर के मुकाबले Dimensity 7000 सीरीज़ का चिपसेट ऑफर किया है, जो 6000 सीरीज़ चिप के मुकाबले बेहतर है। साथ ही इसमें UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट मिलता है, जबकि Dimensity 6080 में केवल UFS 2.2 स्टोरेज सपोर्ट है।

ये पढ़ें: भारत में उपलब्ध Infinix GT सीरीज़ स्मार्टफोन

Infinix Note 40 में 108MP प्राइमरी रियर सेंसर (OIS) के साथ दो 2MP के कैमरे भी हैं। वहीँ सेल्फी सेंसर के तौर पर इसमें 32MP का कैमरा पंच-होल में फिट किया गया है। वहीँ इसके प्रीडिसेस्सर में भी 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और एक AI कैमरा रियर पैनल पर मौजूद हैं। लेकिन सेल्फी के लिए इसमें केवल 16MP का सेंसर है।

बैटरी के मामले में कंपनी ने यहां कोई बदलाव नहीं किया है, Infinix Note 30 और Note 40, दोनों में 5000mAh की बैटरी ही है, लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि नए फ़ोन में कंपनी ने फ़ास्ट चार्जिंग को कम कर दिया है। जहां पिछले साल Note 30 को कंपनी ने 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया था, वहीँ आज ये नया Infinix Note 40 33W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आया है। लेकिन यहां बड़ी बात ये है कि Note 40 में आपको 15W वायरलेस चार्जिंग मिल रही है, जो 20,000 के बजट में और कोई फ़ोन नहीं देता और इसके प्रीडिसेस्सर में भी नहीं है।

इसके अलावा इस फ़ोन में Hi-Res ड्यूल स्पीकर, जो JBL द्वारा डिज़ाइन किया गए हैं, Android 14 आधारित XOS 14 स्किन, AI वॉइस-एक्टिवेटड Halo Lighting सिस्टम, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP53 रेटिंग जैसे फ़ीचर भी सम्मिलित हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

ImageInfinix Note 40 Pro सीरीज़ में है Apple MagSafe जैसी चार्जिंग तकनीक, इस कीमत पर हुई भारत में लॉन्च

Infinix का नया फ़ोन Infinix Note 40 Pro और Infinix Note 40 Pro+ भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं। खबरों के अनुसार कंपनी इस फ़ोन में MagCharge तकनीक का इस्तेमाल कर रही है, ये बिलकुल Apple के MagSafe जैसी ही है। इस Infinix Note 40 Pro सीरीज़ के दोनों फोनों के बीच सिर्फ बैटरी …

ImageDimensity 810 और 108MP कैमरा के साथ Realme और Redmi से  भी सस्ता फ़ोन, Infinix ने किया लॉन्च

Infinix ने आज भारत मेंInfinix Note 12 5G और Infinix Note 12 Pro 5G को लॉन्च किया है। दोनों ही स्मार्टफोनों में कई स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं, लेकिन कैमरा में अंतर है। Note 12 जहां 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ आता है, वहीँ Note 12 Pro में 108MP का मुख्य कैमरा है। ये स्मार्टफोन …

Imageसुपरकार वाला डिज़ाइन, बैक पैनल पर भी डिस्प्ले – Infinix Note 60 Pro Pininfarina भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition लॉन्च कर दिया है। ये एक अनोखे डिज़ाइन के साथ आया है, जिसे Ferrari और Maserati जैसी सुपरकारें गढ़ने वाली इटैलियन कंपनी Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसके साथ आपको 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 चिप …

Imageक्या अब WhatsApp चलाने के लगेंगे पैसे? भारत में लॉन्च हुआ WhatsApp Plus, जानिए कितनी है कीमत

Meta ने भारत में WhatsApp का पेड सब्सक्रिप्शन WhatsApp Plus रोल आउट कर दिया है। कीमत है ₹79 हर महीने, और पहला महीना बिल्कुल फ्री मिल रहा है। खबर सुनते ही ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही सवाल आया, कि क्या अब WhatsApp चलाने के पैसे लगेंगे? इसका जवाब है नहीं। आपका रोज़ का …

Discuss

Be the first to leave a comment.