टोल की लाइनों में लम्बे इंतज़ार से बचने के लिए इस तरह करवाएं FASTag KYC

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

NHAI हाल ही में “One Vehicle, One FASTag” को पेश किया था, जिससे लोग एक वाहन या गाड़ी पर कई FASTag या कई गाड़ियों पर एक ही FASTag का उपयोग न कर सकें। इसका उद्देश्य है इलेक्ट्रॉनिक टोल सिस्टमों पर ट्रैफिक का फ्लो बना रहे और लोगों को यहां किसी समस्या के चलते इंतज़ार न करना पड़े। साथ ही NHAI ने लोगों से इन FASTag की KYC करवाने की अपील भी की थी, जिसकी अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 29 फरवरी, 2024 कर दी गयी है।

29 फरवरी, 2024 के बाद, जिन एकाउंट्स या FASTags में पैसे हैं, लेकिन KYC नहीं हुई है, को डीएक्टिवेट यानि बंद कर दिया जायेगा। अगर आपने अब तक FASTag की KYC नहीं करवाई है और आप टोल पर किसी परेशानी में नहीं पड़ना चाहते या इंतज़ार नहीं करना चाहते, तो अभी ये KYC पूरी करें। आप FASTag KYC घर बैठे ऑनलाइन ही आसानी से कर सकते हैं, आइये जानते हैं कैसे।

FASTag KYC कैसे करवाएं ?

इसके लिए सबसे पहले आपका मोबाइल नंबर FASTag के साथ रजिस्टर करना होगा। इसके लिए अगर आपने किसी बैंक से Fastag इशू कराया है, तो उनके पोर्टल या ऐप पर जाएँ। (उदाहरण के लिए हमने Paytm द्वारा लिया है, तो हम Paytm ऐप से इसे रजिस्टर कर सकते हैं और वहीँ से KYC से होती है।) अगर नहीं करवाई तो आप इस तरह से आगे बढ़ सकते हैं।

  • सबसे पहले fastag की आधिकारिक वेबसाइट (https://fastag.ihmcl.com/) पर जाएँ या यहां क्लिक करें।
  • अब यहां अपने रजिस्टर्ड फ़ोन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें। पासवर्ड नहीं है, तो नंबर और Captcha कोड डालकर नीचे नीले रंग में लिखे GET OTP पर क्लिक करें।
  • अब फ़ोन पर आये OTP को पासवर्ड की जगह भरें और Login करें।
  • अब सामने डैशबोर्ड मेनू में My Profile पर क्लिक करें।
  • अब यहां नीचे KYC पर क्लिक करें।
  • इसके बाद इसमें Customer Type को चुनें और अब मांगी गयी सारी जानकारी सही सही भरें।
  • अब जानकारी को वेरीफाई करने के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • नीचे declaration में टिक करें।
  • अब फॉर्म को जमा करके, KYC की प्रक्रिया पूरी करें।

किसी बैंक द्वारा किये गए FASTag की KYC कैसे करें ?

  • अगर आपने किसी भी बैंक द्वारा FASTag इशू करवाया है, तो इसके लिए आपको इस वेबसाइट पर जाकर फास्टैग को अपडेट करना होगा –
  • यहां Request for NETC FASTag में जाकर आपने जिस बैंक से फास्टैग लिया है, उसे चुनें और visit website link पर क्लिक करें।
  • अब यहां बैंक की वेबसाइट में लॉग-इन करें और Update KYC Online पर जाएँ।
  • अब आगे दिए निर्देशों का पालन करते हुए KYC पूरा करें।
  • अगर Fastag सेक्शन में आपकी गाड़ी के नंबर के साथ स्टेटस Active आता है, इसका मतलब आपका KYC पहले से किया हुआ है।

अपने FASTag KYC का स्टेटस कैसे करें ?

  • इसके लिए सबसे पहले fastag की वेबसाइट पर जाएँ या करें।
  • अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और OTP या पासवर्ड के साथ लॉग-इन करें।
  • यहां आपको डैशबोर्ड मेनू में से My Profile में जाना है और अपना KYC स्टेटस देखना है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

Imageआखिर क्यों बंद हो रही हैं Paytm की सभी सर्विसें ? आम जनता पर क्या होगा इसका असर ?

RBI यानि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने Paytm Payments Bank के खिलाफ कुछ कड़े निर्णय सुनाये हैं, जिसका असर Paytm के सभी यूज़र्स पर होगा। आरबीआई ने बुधवार को बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के तहत Paytm के खिलाफ एक्शन लिया और Paytm की सभी सर्विसों पर बैन का आदेश दिया है। इसको लेकर आरबीई के अपने …

Imageबिना बैंक जाए KYC Update घर बैठे ऑनलाइन करें, जानें पूरी प्रक्रिया

अब बिना बैंक जाए भी लोग अपनी KYC (नो योर कस्टमर) को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने ग्राहकों के लिए KYC विवरणों को नियमित रूप से अपडेट करने की अनिवार्यता लागू कर दी है। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए RBI ने अब उन ग्राहकों के लिए ऑनलाइन KYC …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

Discuss

Be the first to leave a comment.