स्कैमर्स DeepFake वीडियो के नाम पर आपसे भी न ठग लें पैसे, ऐसे करें वीडियो की पहचान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी दिनों से इंटरनेट पर Deepfake वीडियो वायरल हो रहे हैं, और ऑनलाइन ठगों द्वारा इसके माध्यम से कई लोगों को शिकार भी बनाया जा रहा है। कई बार तो लोगों को पता भी नहीं होता और उनके फेक वीडियो बना कर उनके घर वालों को ब्लैकमेल किया जाता है, और पैसे ठग लिए जाते हैं। आपको ये जानना आवश्यक है, कि DeepFake वीडियो की पहचान कैसे करें? ताकि आप कभी इस तरह के अपराध का शिकार न बनें। इस लेख में हमनें AI जेनरेटेड फर्जी वीडियो की पहचान करने का तरीका बताया है।

ये पढ़ें: Elon Musk ने OpenAI खरीदना चाहा तो Sam Altman ने दिया ये जवाब

DeepFake वीडियो क्या है?

इसका मतलब होता है, कि आपके चेहरे को किसी भी अन्य वीडियो में जोड़ दिया जाता है, जिससे ऐसा लगता है, कि उस वीडियो में आप ही हो। DeepFake का उपयोग करके आपका कैसा भी वीडियो बनाया जा सकता है। ये काम AI की सहायता से होता है।

DeepFake वीडियो से होती है ब्लैकमेलिंग

अक्सर ऑनलाइन अपराधी आपका चेहरा DeepFake की सहायता से किसी अश्लील वीडियो में जोड़ देते हैं, और आपको बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाता है। इसके बदले में ये ठग आपसे इस वीडियो को डिलीट करने के लिए पैसों की डिमांड करते हैं। कई बार इसका उपयोग करके डिजिटल अरेस्ट के नाम पर भी लोगों से पैसे लूट लिए जाते हैं।

DeepFake वीडियो की पहचान कैसे करें?

DeepFake वीडियो की पहचान करने के कई तरीके हैं, यदि आप इन तरीकों को सही तरह से इस्तेमाल करते हैं, तो आप ये पहचान सकते हैं, कि वीडियो असली है या AI से बनाया हुआ है।

  • सबसे पहले तो उस वीडियो में जो लोग है, उनके मोमेंट्स और चेहरे को देखें, अगर वो हिलेंगे तो उनके चेहरे में होने वाले बदलाव से समझ आएगा, कि वीडियो असली है या नकली है। नकली वीडियो के चेहरा खींचा हुआ या अजीब हो जाता है।
  • असली वीडियो में अक्सर लाइट होने की वजह से किसी भी सामान या इंसान की परछाई नजर आती है, लेकिन Deepfake वीडियो में आपको परछाई नजर नहीं आयेगी।
  • इस चीज का ध्यान रखें, कि वीडियो का साउंड उसमें दिखने वाले लोगों के होंठों से ताल मेल रख रहा है या, नहीं यदि वीडियो AI जेनरेटेड होगा, तो लिप सिंक्रोनाइज सही तरीके से काम नहीं करेगा।
  • वीडियो को जूम करके देखें, कभी कभी दूर से वीडियो देखने पर पहचान पाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन जूम करके लोगों के शरीर की एजेस को देखने पर पता चल जाता है कि वीडियो नकली है।

इन तरीकों से DeepFake वीडियो का पता लगाया जा सकता है, और वीडियो की पहचान होने पर आपको तुरंत पुलिस में इसकी कंप्लेंट करना आवश्यक है, जिससे यदि ये वीडियो कहीं अपलोड भी हुआ होगा, तो वहां से डिलीट करवा दिया जाएगा।

ये पढ़ें: OPPO Find X9 सीरीज में हो सकती है, नए मेंबर की एंट्री, Find X8 में नहीं होगा Mini वेरिएंट शामिल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Imagerealme 16x vs 15x: स्क्रीन और चिप वही हैं, तो ज़्यादा पैसे किस चीज़ के लिए?

realme 15x पिछले अक्टूबर में ₹16,999 की कीमत पर आया था। वहीँ realme 16x आज ₹27,999 पर आया है, और वो भी उसी 6GB+128GB कॉन्फिगरेशन में। इन दोनों फोनों में डिस्प्ले एक ही है, चिपसेट एक ही है, और बैटरी भी 7,000mAh की एक ही है। नए मॉडल के पास अपना बचाव है, और वो …

Imageअब पासवर्ड नहीं, सेल्फी वीडियो से खुलेगा आपका Google अकाउंट – कैसे सेट करें और कितना सुरक्षित?

Google Selfie Video Sign-In – Google ने आखिरकार अकाउंट रिकवरी की उस सबसे बड़ी टेंशन पर हाथ रखा है जो सालों से करोड़ों लोगों को परेशान करती आई है, यानी पासवर्ड भूल जाना और साथ में वह फोन या ईमेल भी पास न होना जिससे अकाउंट वापस मिल सके। कंपनी ने 23 जुलाई 2026 को …

ImageOnePlus N6x vs OnePlus N6: चिपसेट एक ही है, तो ज़्यादा पैसे देने पर क्या मिलेगा?

OnePlus N6x vs OnePlus N6: ₹20,000 से कम का सेगमेंट इस समय बड़ी बैटरी वाले फोनों से भरा हुआ है, और अब OnePlus ने यहां अपने दो फोन एक ही महीने के अंतराल पर उतार दिए हैं। OnePlus N6 30 जून को आया था और कंपनी की बजट N-सीरीज़ का पहला नाम बना, जिसकी सबसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.