अपने Zenfone Max Pro M1 में करे गूगल कैमरा का इस्तेमाल; जाने पूरी प्रक्रिया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Asus Zenfone Max Pro M1 15000 रुपए से कम कीमत में अभी के समय के सबसे बेहतरीन कैमरा फ़ोनों में से एक है। लेकिन डिवाइस में उपलब्ध स्नैपड्रैगन कैमरा एप्लीकेशन हमको पसंद नहीं आती है। एप्लीकेशन का यूजर इंटरफ़ेस काफी असुविधाजनक तो है इसके साथ एक अच्छे कैमरा हार्डवेयर को भी पूरी तरह इस्तेमाल नहीं करने देता है। कंपनी द्वारा पेश किये गये 6GB वरिएन्त में भी कैमरा एप्लीकेशन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता है।

ख़ैर, XDA के सीनियर मेम्बर – Shakalaca ने इसका एक समाधान खोज निकाला है। अब इनके द्वारा ढूंढे गये उपाय को इस्तेमाल करके आप Camera2API को बिना डिवाइस रूट किये इस्तेमाल कर सकते है।

यह भी पढ़िए: Asus Zenfone 5Z का फर्स्ट इम्प्रैशन और हैण्ड-ऑन रिव्यु

कैसे करे Zenfone Max Pro M1 में Google Camera2 API का इस्तेमाल:

Shakalaca के अनुसार, अपने Zenfone Max Pro M1 में आप बिना रूट किये हुए भी गूगल कैमरा2 API का इस्तेमाल कर सकते है। यह तरीका XDA के काफी अधिक सीनियर मेम्बर द्वारा टेस्ट किया जा चूका है। सभी टेस्ट के बाद यही सामने आया है की यह तरीका सुरक्षित है और आपकी डिवाइस को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi A2 FAQ (हिंदी में): मिलेगा आपके सभी सवालो का जवाब

ऐसे करे Zenfone Max Pro M1 में Camera2API का इस्तेमाल:

1. सबसे पहले आपको अपने फोन के डेवलपर मोड को इनेबल करना होगा। इसके लिए सबसे पहले जाये सेटिंग्स >> अबाउट फोन >> बिल्ड नंबर पर 7 बार टैप करे। इसके एक दम बाद आपको एक पॉप-अप मैसेज मिलेगा जिसपे लिखा होगा ‘You are a developer now’।

2. अब डेवलपर आप्शन पर जाये और USB debugging विकल्प का चयन करे।

3. अब आपको फ़ास्टबूट मोड में एंटर करना होगा इसलिए लिए सबसे पहले अपने फोन को स्विच ऑफ करे। उसके बाद पॉवर बटन और वॉल्यूम बटन को एक साथ कुछ सेकंड तक दबाये रखे। अब आप फ़ास्टबूट मोड में पहुँच चुके है।

4. अब अपने कंप्यूटर को ऑन करे। ध्यान रखे की आपके पास सभी जरूरी उपकरण और ड्राइवर हो और Android ADB भी अपनी जगह पर हो।

5. अब अपने फोन को PC से कनेक्ट करे और Powershell Window/ Command Prompt/ Terminal  को अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के अनुसार लांच करे।

6. यह सुनिश्चित कर ले की आपने वही डायरेक्टरी ओपन की है यहाँ पर फ़ास्टबूट बाइनरी पहले से मौजूद है। और अब नीचे बताई गयी कमांड को एंटर करे:

Window Command Prompt:

fastboot oem enable_camera_hal3 true

Window PowerShell

.\fastboot oem enable_camera_hal3 true

MacOS or Linux Terminal

.\fastboot oem enable_camera_hal3 true

इतना सब करने के बाद आपको अब सिर्फ XDA Labs से Zenfone Max Pro M1 का गूगल कैमरा ported वेर्जं डाउनलोड करना है और अपनी डिवाइस में इनस्टॉल करना है।

आगे आप अपनी Zenfone Max Pro M1 डिवाइस पर गूगल कैमरा इनस्टॉल करने में सफल होते है तो नीचे दिए कमेंट सेक्शन में अपना अनुभव या कोई सुझाव जरुर साझा करे।

Related Articles

ImageiOS 27 अपडेट किन iPhones को मिलेगा और किसका सफर खत्म – पूरी लिस्ट

Apple ने WWDC 2026 में iOS 27 से पर्दा उठा दिया है, और इस बार सबसे बड़ी राहत पुराने iPhone यूज़र्स के लिए है। पिछले कुछ सालों से Apple हर बड़े अपडेट के साथ एक-दो पुराने मॉडल को सपोर्ट लिस्ट से हटा देती थी, लेकिन iOS 27 में ऐसा नहीं हुआ। यानि जो भी iPhones …

ImageAsus Zenfone Max M2 Review in Hindi | Asus Zenfone Max M2 का हिंदी में रिव्यु

Asus ने अपने Max Pro M2 मॉडल के साथ इसका एक सामान्य या कहे एक थोडा वर्जन Zenfone Max M2 कम कीमत पर पेश किया है। Max M2 को Max M1 के अपग्रेड रूप में पेश किया है लेकिन अगर स्पेसिफिकेशन को देखे तो यह Max M1 Pro का अपग्रेड वरिएन्त कहा जा सकता है …

ImageAsus Zenfone Max Pro M2 से जुडी 10 बेहतरीन टिप्स और ट्रिक्स

Asus Zenfone Max Pro M2 साल 2018 के बेस्ट किफायती फोनो मे से एक है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका सॉफ्टवेयर. Asus ने यहाँ पर अपनी कस्टम स्किन ZenUI से अलग लगभग स्टॉक एंड्राइड सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है। मानते है की आपको यहाँ पर कस्टम फीचर ज्यादा नहीं मिलते है लेकिन सॉफ्टवेयर …

ImageXiaomi 18 Pro Max में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे – लीक में सामने आईं कैमरा की धांसू डिटेल

Xiaomi अपने Pro Max फोन को कैमरे के मामले में हमेशा सबसे आगे रखने की कोशिश करता है, और अब इसके अगले फ्लैगशिप को लेकर एक दिलचस्प लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 18 Pro Max में दो-दो 200MP कैमरे देखने को मिल सकते हैं और अगर ये सच हुआ, तो कैमरा …

ImageiPhone 18 Pro में क्या नया होगा? कैमरा, बैटरी और AI में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro में इस बार Apple शायद ऐसा बदलाव न करे, जो पहली नज़र में चौंका दे। लेकिन हाल ही में आये लीक इशारा कर रहे हैं कि रोज़ के इस्तेमाल में फर्क ज़रूर महसूस हो सकता है। कंपनी डिज़ाइन बदलने से ज़्यादा कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और AI अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान …

Discuss

Be the first to leave a comment.