How to find out if your phone is getting tracked | कहीं ट्रैक तो नहीं किया जा रहा आपका फोन? इस तरह पता करें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अक्सर देखने में आता है कि आपके दोस्तों की शिकायत रहती है कि आपके फोन पर कॉल नहीं हो पाती, जबकि आपका फोन ऑन होता है। नेटवर्क समस्याओं के अलावा ऐसा तब होता है जब आपके फोन को रीडायरेक्ट किया जा रहा हो।

जी हाँ, एंड्राइड फोनों में आजकल सुरक्षा संबंधी कई शिकायतें देखने को मिल रही हैं, जिनमें से कॉलिंग के दौरान डेटा लीक होने की शिकायतें आम हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि आप समय-समय पर आप अपनी प्राइवेसी की जाँच करते रहें।

यह भी पढ़ें: सरकार ने बंद किये लाखों PAN cards, कहीं आपका पैन कार्ड भी तो इस सूची में नहीं? इस तरह जानिये

यहाँ हम आपको कुछ ऐसे एंड्राइड फोनों के लिए कुछ बहुत उपयोगी USSD कोड्स के बारे में बताने जा रहे जिनके प्रयोग से आप अपनी प्राइवेसी सुनिश्चित कर सकते हैं। विशेष बात यह है कि ये सभी कोड पूरी तरह नि:शुल्क हैं।

Dial *#62#

यदि कॉल करने पर आपका नंबर पहुंच से बाहर या नो सर्विस की सूचना देता है, तो सम्भवतः आपका नंबर किसी अन्य नंबर पर री डायरेक्ट किया जा रहा है। इसे जांचने के लिए *#62# कोड डायल करें, इसके द्वारा आप जान पाएंगे कि आपके पास आने वाली कॉल्स कहाँ री-डायरेक्ट की जा रही हैं।

Dial *#21#

यदि आपको संदेह है कि कहीं आपके डेटा सन्देश आपके मैसेज, कॉल या कोई और डाटा को कहीं दूसरी जगह डायवर्ट तो नहीं किया जा रहा है। तो आप इस कोड को डायल कर उस नंबर का पता लगा सकते हैं जिस पर आपका कनेक्शन डायवर्ट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: खरीदना चाहते हैं जिओ फ़ोन? इस तरह करें रजिस्टर

Dial ##002#

यदि आपके फोन की कालें तथा डेटा कहीं डाइवर्ट किया जा रहा है तो आप इस कोड की मदद से सभी फॉरवर्डिंग तथा डाइवर्ट्स को निष्क्रिय कर सकते हैं।

Dial *#*#4636#*#*

यह एंड्रॉइड फोन के लिए एक विशेष कोड है जिसके द्वारा फोन से सम्बन्धित सभी जानकारियां प्राप्त की जासकती हैं, इसके द्वारा आप फोन का मॉडल, बैटरी प्रकार, वाई-फाई कनेक्शन तथा रैम की जानकारी आदि पता कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Game of Thrones का नया एपिसोड लांच से पहले Reddit पर हुआ लीक

 

Related Articles

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Imageजाने कैसे करे अपने एंड्राइड फोन को Chromecast के साथ टीवी पर मिरर

Chromecast डोंगल आपके एक नार्मल टीवी को स्मार्टटीवी में बदलने का सबसे अच्छा और किफायती जरिया है। इस डिवाइस के जरिए आप अपने टीवी को गूगल के स्मार्ट होम इकोसिस्टम से भी कंट्रोल कर सकते हैं, अगर आपने अभी कुछ सालों में ही नया एलईडी टीवी लिया है तो आपके टीवी में built-in क्रोमकास्ट की …

ImageWhatsApp चैट लीक होने से परेशान बॉलीवुड स्टार्स; क्या फ़ोन के डाटा को पूरी तरह से डिलीट कर पाना संभव?

एक बार फिर WhatsApp चर्चा में है और क्यों न हो, आजकल WhatsApp मैसेजिंग ऐप किसी भी क्राइम में अहम भूमिका निभा रही है और केस से सम्बंधित व्यक्तियों की चैटिंग, पुलिस को काफी मददगार भी साबित हो रही है। इस समय के सबसे चर्चित मुंबई ड्रग केस, जिसमें बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान के …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

ImageRedmi Note 17 5G रिव्यू: क्या 8,000mAh बैटरी इस सेगमेंट में इसकी जगह बचा पायेगी?

Xiaomi की Redmi Note सीरीज़ ने अपना नाम बैलेंस पर बनाया है, हर फोन में ठीक-ठाक स्पेसिफिकेशन और कहीं कोई साफ दिखने वाली कमज़ोरी नहीं। Redmi Note 17 इस फॉर्मूले को पूरी तरह तोड़ता नज़र आ रहा है। ₹27,999 से शुरू होने वाला ये फोन अपना लगभग पूरा वज़न एक ही खंभे पर डाल देता …

Discuss

Be the first to leave a comment.