How to Check PAN Card Validity Status | सरकार ने बंद किये लाखों PAN cards, कहीं आपका पैन कार्ड भी तो इस सूची में नहीं? इस तरह जानिये

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत सरकार ने देशभर में लगभग 11.45 लाख PAN कार्डों को अमान्य घोषित कर दिया है। इनमें से कई PAN card deactive किए गए हैं, और कुछ पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। अर्थात ये सभी PAN Number अब अवैध होंगे और प्रयोग में नहीं लिए जा सकेंगे।

इस कार्रवाई का कारण यह है कि कई व्यक्तियों को एक से अधिक PAN card जारी कर दिए गए थे, जो कि गैरकानूनी है। इसलिए भविष्य में होने वाली गड़बड़ियों से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने राजयसभा में संसद को इस बात की जानकारी दी कि सरकार ने 11.44 लाख से अधिक PAN card या तो बंद कर दिए हैं या निष्क्रिय कर दिए हैं।

अब सभी के सामने एक ही प्रश्न है कि कहीं इन निष्क्रिय PAN कार्डों की सूची में हमारा नाम भी तो नहीं ? तो चलिए हम आपको बता रहे हैं वह तरीका, जिससे आप यह जान सकते हैं कि निष्क्रिय कए गए PAN कार्डों की श्रेणी में आपका PAN card है या नहीं?

अपने PAN card का status जानने के लिए निम्नलिखित Steps का अनुसरण करें

  • सबसे पहले अपने फोन के ब्राउजर में आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://incometaxindiaefiling.gov.in/ पर जाएँ

 

  • वेबसाइट पर मौजूद KNOW YOUR PAN विकल्प पर क्लिक करें
  • अब आपके सामने एक नई विंडो आएगी जिसमें आपको अपनी सामान्य जानकारियों को भरना होगा

 

 

  • जानकारियों में आपका मोबाइल नंबर भी माँगा जाएगा, जिसे डालकर SUBMIT पर क्लिक करें
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर संदेश के माध्यम से एक OTP आएगा, जिसे डाल कर SUBMIT पर क्लिक करें

 

  • अब आपके PAN card की स्थिति (status) व अन्य जानकारियां आपके सामने आ जाएंगी

 

यदि आपका पैन कार्ड एक्टिव नहीं है, तो आप आयकर विभाग में सम्पर्क कर सकते हैं। गौरतलब कि सरकार ने 27 जुलाई 2017 तक देशभर में 1566 फर्जी पैन कार्डों की भी पहचान की है।

Related Articles

Imageतीन महीने में दूसरी बार महंगे हुए Ai+ के फोन, 15 नवंबर से ₹3,000 तक बढ़ेंगे दाम

एक नज़र में : Ai+ ने ऐलान किया है कि 15 नवंबर से उसकी Pulse 2 और Nova 2 सीरीज़ के सात फोन ₹3,000 तक महंगे हो जाएंगे। इनमें 28 सितंबर को ₹9,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ Ai+ Pulse 2 FE भी शामिल है, जो अब ₹10,999 का हो जाएगा। कंपनी इससे पहले 21 …

ImageAmazon, Flipkart पर आज से कुछ शर्तो के तहत फ़ोन, लैपटॉप और दूसरे सामानों की बिक्री शुरू

COVID 19 यानि की कोरोना वायरस के संक्रमण की बढती गति को देखते हुए राज्य सरकारों के सुझाव के साथ केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को 4 मई से 17 मई तक के लिए तीसरी बार बढ़ा दिया है। इस बार सरकारों ने देश के सभी जिलो को ग्रीन, ऑरेंज, और रेड जोन में विभाजित किया …

ImageOnePlus TV करेगा 2 जुलाई को अपना किफायती स्मार्टटीवी इंडिया में लांच

OnePlus के सीओ-फाउंडर और सीईओ Pete Lau ने आज सुनिश्चित कर दिया है की कंपनी अपने किफायती स्मार्टटीवी को इंडियन मार्किट में 2 जुलाई को लांच करने वाली है। टीज़र में टीवी का टॉप-व्यू दिखाया गया है जिसमें Kevlar बैक-पैनल भी दिखाई देता है। ट्विटर की पोस्ट में लिखे कैप्शन के हिसाब से कंपनी इंडियन …

ImageNetflix ने दिए दाम बढ़ाने के संकेत, क्या भारत में भी महंगा होगा आपका प्लान?

एक नज़र में : Netflix ने संकेत दिया है कि आगे उसका सब्सक्रिप्शन महंगा (Netflix price hike) हो सकता है। 20 अक्टूबर को जारी तिमाही रिपोर्ट में कंपनी ने हर मेंबर से कमाई बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता बताया है, और लिखा है कि मेंबर्स को मिलने वाली वैल्यू उसे समय-समय पर दाम बढ़ाने का मौका …

ImageColorOS 17 हुआ लॉन्च: आपके realme, OPPO और OnePlus फोनों में कब मिलेगा?

Oppo ने चीन में अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Android 17 पर बना ColorOS 17 पेश कर दिया है। इस बार बदलाव सिर्फ Oppo फोनों तक नहीं रहेगा, क्योंकि कंपनी ने OxygenOS और realme UI को बंद करके तीनों ब्रांडों को एक ही सॉफ्टवेयर पर ले आया है। यानी आपका फोन realme का हो या OnePlus …

Discuss

Be the first to leave a comment.