OnePlus TV करेगा 2 जुलाई को अपना किफायती स्मार्टटीवी इंडिया में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus के सीओ-फाउंडर और सीईओ Pete Lau ने आज सुनिश्चित कर दिया है की कंपनी अपने किफायती स्मार्टटीवी को इंडियन मार्किट में 2 जुलाई को लांच करने वाली है।

टीज़र में टीवी का टॉप-व्यू दिखाया गया है जिसमें Kevlar बैक-पैनल भी दिखाई देता है। ट्विटर की पोस्ट में लिखे कैप्शन के हिसाब से कंपनी इंडियन मार्किट में मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में पेश करने वाला है। कंपनी ने इस से पहले इंडिया में OnePlus TV Q1 सीरीज को भी लांच किया था लेकिन उनकी कीमत थोडा सा हाई-एंड टेलीविज़न वाली थी जिस कारण दोनो ही टीवी ज्यादा लोकप्रिय साबित नहीं हो पाए।

OnePlus India के वाईस प्रेसिडेंट Navnit Nakra ने ET को इंटरव्यू में कहा है की इंडिया में एंट्री और मिड रेंज सेगमेंट में काफी तेज़ी से यूजर स्मार्टटीवी को इस्तेमाल में ले रहे है। तो हमने इसी को ध्यान में रखते हुए स्पेशल इंडियन मार्किट में इस नए टीवी सीरीज को लांच करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने माना है की इंडियन मार्किट में हाई एंड से ज्यादा किफायती कीमत में स्मार्ट टीवी की ज्यादा खरीद होती है। गौरतलब है कि Xiaomi के बाद भारत में हाल ही में Realme ने भी अपने स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं।

Xiaomi और Realme के स्मार्ट टीवी को भारत में काफी लोकप्रियता मिल रही है और इनकी बिक्री भी हो रही है। ऐसे में अब अगर OnePlus TV बजट सेगमेंट में आता है तो निश्चित तौर पर Xiaomi और Realme जैसी कंपनियों के लिए कॉम्पटीशन टफ हो जाएगा।

OnePlus TV Q1 और Q1 Pro के फीचर्स की बात करें तो दोनों मॉडल्स में यूजर्स को 55 इंच की स्मार्ट स्क्रीन मिलेगी। इसके अलावा इनमें HDMI, USB पोर्ट समेत कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। दोनों ही टीवी Google Assistant सपोर्ट के साथ आते हैं और यूजर्स वॉयस कमांड से इन्हें कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही Oxygen Play की मदद से यूजर्स स्मार्टफोन को रिमोट में कनवर्ट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageGoogle Photos की स्टोरेज बार-बार फुल? ये 5 सेटिंग्स बंद करते ही बचेगा कई GBs स्पेस

अच्छी-भली फोटो खींचने जाओ और स्क्रीन पर “Storage full” का नोटिफिकेशन आ जाए, नई फोटोज़ का बैकअप बीच में अटक जाए, और उसी अकाउंट पर Gmail के मेल आने बंद हो जाएं, ये झुंझलाहट लगभग हर स्मार्टफोन यूज़र झेलता है। ज़्यादातर लोग यहीं Google One का पेड प्लान खरीदने की सोचने लगते हैं। लेकिन पैसे …

ImageOnePlus CEO ने किया अपकमिंग स्मार्टटीवी के डिजाईन डिटेल्स का खुलासा

OnePlus इंडियन मार्किट में प्रीमियम Q1 स्मार्टटीवी सीरीज को लांच करने के बाद अब 2 जुलाई को अपना किफायती कीमत वाला लेटेस्ट स्मार्टटीवी लांच करने के तैयार है। वैसे अभी तक डिवाइस से जुडी कोई ख़ास जानकारी सामने नहीं आई थी लेकिन आज कंपनी के सीईओ Pete Lau ने तक के लांच से पहले टीवी …

ImageXiaomi 16 दिसम्बर को लांच करेगी Mi QLED TV को इंडिया में लांच

Xiaomi ने आज सुनिश्चित कर दिया है की कंपनी इंडिया में 16 दिसम्बर को अपना 55 इंच QLED स्मार्टटीवी लांच करने वाली है। कंपनी ने हैदराबाद आधारित Radiant Appliances से पार्टनरशिप की है जो इंडिया में टीवी प्रोडक्शन और आगामी QLED TV को मैन्युफैक्चर्ड करेगी। PIT से बात करते हुए Xiaomi India के Category Lead Eashwar …

ImageTecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED …

ImageTecno करेगी 24 जुलाई को किफायती TWS इंडिया में लांच, कीमत होगी 2,000 रुपए से कम

हाल ही में इंडियन मार्किट में ट्रू वायरलेस इयरबड्स की तरफ काफी कंपनियां ध्यान दे रही है। Xiaomi और Realme के बाद Tecno भी अपने वायरलेस इयरबड्स को लांच करने वाली है। आज सामने आई जानकारी के अनुसार टेक्नो 24 जुलाई को भारत में अपना पहला ट्रू वायरलेस इयरबड्स पेश करने वाली है जिसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.