How to convert Word file to PDF | Word फाइल को PDF फाइल में इस तरह बदलें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

PDF एक उपयोगी फाइल प्रारूप है, यदि आप चाहते हैं कि किसी भी डिवाइस पर आप अपने दस्तावेज को उस प्रारूप में पेश कर सकें जिसे कोई सिर्फ देख सके मगर उनमें कोई परिवर्तन न कर सके तो फिर PDF प्रारूप ही वह युक्ति है जिसके द्वारा ऐसा करना संभव है। PDF प्रारूप आपकी फाइल को एक सुरक्षा लॉक प्रदान करता है जिससे लोग इसे बदल न सकें।

यह भी पढ़ें: अपने डेस्कटॉप पर इस तरह इस्तेमाल करें Google Allo

किसी भी मौजूदा Word फाइल को PDF में परिवर्तित करना आसान है, और इस आलेख में हम आपको दिखाएंगे कि यह कैसे कर सकते हैं।

How to convert Word file to PDF

इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स का अनुसरण करना होगा

Word फ़ाइल के फॉर्मेट को बदलने के सबसे तेज़ तरीकों में से एक माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का इस्तेमाल ही है, इसमें आपको सभी आवश्यक टूल उपलब्ध होते हैं, और यह प्रक्रिया सरल भी है।

  • सबसे पहले, वह file खोलें जिसे आप परिवर्तित करना चाहते हैं।
  • मेनू रिबन के शीर्ष पर स्थित File टैब पर क्लिक करें, और विकल्पों में से Save As पर क्लिक करें।
convert word to pdf
  • Standard File Explorer windows खुलेगी, जिसमें आपको फाइल का नाम देने का विकल्प दिया जाएगा। फ़ाइल नाम के नीचे आप फाइल के फॉर्मेट को देखेंगे: जो कि (* .docx) एक्सटेंशन होगा।
  • Down arrow पर क्लिक करें अब एक ड्रॉप-डाउन मेनू ओपन होगा। इसी में PDF के लिए विकल्प मौजूद होगा इसे क्लिक करें।
convert word to pdf
  • यदि आप चाहें तो नाम बदल सकते हैं, हालांकि यह स्पष्ट है कि यह मूल .docx से अलग है क्योंकि इसमें फाइल शीर्षक के बाद एक्सटेंशन .PDF होगा।
convert word to pdf
  • जब आप सभी सेटिंग्स के अन्य सभी विकल्पों से संतुष्ट हैं, तो Save बटन पर क्लिक करें

अब आपके पास अपने दस्तावेज़ का एक PDF संस्करण होगा जो आप दोस्तों और सहकर्मियों के साथ साझा कर सकते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किस उपकरण या प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करते हैं।

यह भी पढ़ें: सरकार ने बंद किये लाखों PAN cards, कहीं आपका पैन कार्ड भी तो इस सूची में नहीं? इस तरह जानिये

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageWhatsApp चैट लीक होने से परेशान बॉलीवुड स्टार्स; क्या फ़ोन के डाटा को पूरी तरह से डिलीट कर पाना संभव?

एक बार फिर WhatsApp चर्चा में है और क्यों न हो, आजकल WhatsApp मैसेजिंग ऐप किसी भी क्राइम में अहम भूमिका निभा रही है और केस से सम्बंधित व्यक्तियों की चैटिंग, पुलिस को काफी मददगार भी साबित हो रही है। इस समय के सबसे चर्चित मुंबई ड्रग केस, जिसमें बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान के …

Imageजल्द आने वाला है व्हाट्सएप्प में ये नया बदलाव कोई नहीं खोल पायेगा आपकी चैट

जब भी आप किसी मैसेंजर की बात करते है तो सबसे पहले WhatsApp Messenger का नाम ही सामने आता है। यह एप्लीकेशन पूरी दुनिया के साथ-साथ भारतीय यूजर को भी काफी पसंद आती है जिसका सबूत है की 1.5 मिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर। पिछले अपडेट में जहाँ पर आपको स्टीकर के रूप में …

ImageRedmi Note 17 5G रिव्यू: क्या 8,000mAh बैटरी इस सेगमेंट में इसकी जगह बचा पायेगी?

Xiaomi की Redmi Note सीरीज़ ने अपना नाम बैलेंस पर बनाया है, हर फोन में ठीक-ठाक स्पेसिफिकेशन और कहीं कोई साफ दिखने वाली कमज़ोरी नहीं। Redmi Note 17 इस फॉर्मूले को पूरी तरह तोड़ता नज़र आ रहा है। ₹27,999 से शुरू होने वाला ये फोन अपना लगभग पूरा वज़न एक ही खंभे पर डाल देता …

ImageMotorola Edge 70 Max भारत में लॉन्च – vivo X200T से होगी सीधी टक्कर

Motorola ने आज भारत में अपना नया फ्लैगशिप Motorola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है। सालों तक Edge सीरीज़ के फोन कर्व्ड स्क्रीन और वीगन लेदर वाले बैक पैनल के साथ आते रहे, जो कभी पूरी तरह फ्लैगशिप वाली लीग में नहीं पहुंच पाए। Max ने इस बार कर्व को पूरी तरह छोड़ दिया …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products