अपने डेस्कटॉप पर इस तरह इस्तेमाल करें Google Allo

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इंस्टेंट मैसेजिंग एप्प Google Allo के बारे में हम सभी जानते हैं, इंस्टेंट मैसेजिंग मार्केट में संघर्ष कर रहे गूगल के लिए Google Allo इस क्षेत्र में बने रहने का नवीनतम प्रयास है। जो केवल स्मार्टफोन पर काम करता था, लेकिन अब कम्पनी ने Google Allo के वेब इंटरफ़ेस को लॉन्च कर दिया है।

यह भी पढ़ें: How to block a number in android phone | जानिये एंड्राइड फ़ोन पर किसी नंबर को कैसे ब्लॉक करें

अतः अब आप इसे टैबलेट, लैपटॉप्स और डेस्कटॉप पर भी इस्तेमाल कर पाएंगे। गौरतलब है Google Allo को सितंबर 2016 में स्मार्टफोन्स के लिए बुनियादी मैसेजिंग सुविधाओं के साथ लॉन्च किया गया था, और इस साल फरवरी में गूगल के अधिकारी निक फॉक्स ने इस बात का ऐलान किया था कि गूगल जल्द ही डेस्कटॉप यूजर्स के लिए Google Allo ऐप का वेब वर्ज़न लांच करने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: How To Delete Google Assistant Voice Search History | जानिये कैसे डिलीट करें अपनी Google Search History

इसके वेब वर्जन को इस्तेमाल करने का तरीका व्हाट्सएप्प की ही तरह है, इस ऐप को अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर प्रयोग करने के लिए आपके सिस्टम में chrome ब्राउज़र होना आवश्यक है, इसके बाद आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर इस एप्प का आनंद उठा सकते हैं।

डेस्कटॉप पर इस तरह इस्तेमाल करें Google Allo

  • सर्वप्रथम chrome ब्राउज़र में https://allo.google.com/web को विजिट करें।

  • इसके बाद अपने फोन में Allo ऐप को खोलें।

  • मेन्यू में जाएं और उपलब्ध विकल्पों में से Allo for Web को चुनें।

  • अब आपके फ़ोन में QR कोड स्कैनर चालू हो जाएगा जिससे आप डेस्कटॉप स्क्रीन पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करेंगे।

  • कोड स्कैन होते ही आप अपने डेस्कटॉप पर गूगल अलो ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इस प्रकार मोबाइल ऐप और कंप्यूटर के बीच पेयरिंग करके आप chrome ब्राउज़र पर Allo को इस्तेमाल कर सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि प्रयोग के दौरान आपका स्मार्टफोन, प्रयोग किये जा रहे डेस्कटॉप के पास ही होना चाहिए। और इंटरनेट कनेक्शन दोनों ही डिवाइसों में एक्टिव होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: लॉन्च हुआ AADHAAR का एंड्राइड एप्प, अब अपने मोबाइल से ही कर पाएंगे आधार कार्ड का प्रयोग

 

Related Articles

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImageWhatsApp ने रोलआउट किये कई नए फीचर्स, मल्टीप्ल चैट के साथ मिलेगा मैसेज रिकवर का ऑप्शन

WhatsApp अपनी लोकप्रियता बनाये रखने के लिए अपने यूज़र्स के लिए लगातार अपडेट देता रहता है। वर्ष 2022 में भी WhatsApp ने नए अपडेट के साथ कई फ़ीचर जैसे WhatsApp Avatar, Community और Status Reactions आदि को ऐप में शामिल किया है। अब हम 2023 की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में Meta द्वारा संचालित …

ImageAndroid 11 का पहला डेवलपर प्रीव्यू आया सामने: जाने क्या होंगे ख़ास फीचर?

Google के ऑपरेटिंग सिस्टम Android के अगले वर्जन में पिछले वर्जन के मुकाबले कई नए फीचर्स दिए जा सकते हैं। जैसा कि हम शुरू से देखते हुए आए हैं, Google अपने हर नए ऑपरेटिंग सिस्टम को कुछ यूजर इंटरेस्ट वाले फीचर्स के साथ लॉन्च कर रहा है। ऐसे में इस बार Google I/O 2020 में …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

ImageAndroid 17 में क्या नया है? AI, सुरक्षा और Instagram तक आपके फोन में बदलने वाली हैं ये चीज़ें

Android 17 को Google सिर्फ एक नए अपडेट की तरह पेश नहीं कर रही है, बल्कि इस बार कंपनी आपके फोन को ज़्यादा समझदार, ज़्यादा सुरक्षित और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में ज़्यादा काम का बनाने की कोशिश कर रही है। अगर आप दिनभर फोन पर चैट करते हैं, वीडियो देखते हैं, Instagram इस्तेमाल करते हैं, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products