लॉन्च हुआ AADHAAR का एंड्राइड एप्प, अब अपने मोबाइल से ही कर पाएंगे आधार कार्ड का प्रयोग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

डिजिटल भारत अभियान को नया आयाम देते हुए भारत सरकार द्वारा एक नया एप्प लॉन्च किया गया है, mAadhaar (एक मोबाइल इंटरफेस) नाम के इस एप्प के द्वारा आप अपने आधार(UID) को स्मार्टफोन के माध्यम से प्रयोग कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: BHIM तथा अन्य डिजिटल सेवाओं के साथ लांच हुआ Karbonn K9 Kavach 4G

इस एप में आपके आधार नंबर के माध्यम से आपकी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे नाम, आयु, जन्मतिथि, पता तथा फोटो सेव रहेगा। ‘आधार’ द्वारा इस एप्प की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी गयी है, अपने ट्वीट में विभाग द्वारा कहा गया है कि , ”#mAadhaar लॉन्च किया जा रहा है- अब अपने आधार को मोबाइल पर रखें। यूआईडीएआई का नया एंड्रॉयड ऐप अब गूगल प्ले पर उपलब्ध है।’

 

यह ऐप बायोमीट्रिक लॉकिंग/अनलॉकिंग फ़ीचर के साथ शुरू किया गया है, जिसमें वैयक्तिक जानकारियां सुरक्षित रहेंगी। इस एप को डिज़ाइन करने का काम यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIADI) ने किया है।

हालांकि यह एप्प अभी BETA वर्ज़न में और सिर्फ एंड्रॉइड उपभोक्ताओं के लिए ही लॉन्च किया गया है, अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम्स के लिए यह अभी प्रक्रिया में है। आप इसे गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं।

एप्प में एक लॉकिंग सिस्टम भी दिया गया है जो आपके देता को सुरक्षित रखता है, आप इसे लॉक कर अपनी जानकारी सुरक्षित रख सकते हैं, अथवा सुविधानुसार लॉकिंग सिस्टम को डिसेबल कर सकते हैं। ‘ M आधार’ ऐप में एक ‘TOTP जेनरेशन’ की सुविधा है जिसे SMS पर आने वाले OTP की तरह ही प्रयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: तीन महीनों तक मुफ्त इंटरनेट, जिओ की वेबसाइट पर फाइबर प्रीव्यू ऑफर हुआ लीक

Related Articles

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

Imageजाने कैसे जोड़े DigiLocker में अपने आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस को

आज के टेक्नोलॉजी से भरपूर समाज में लगभग सभी पब्लिक या सरकारी विभागों में अब डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया पाने चरम पर देखी जा सकती है। कही भी यात्रा करते समय अपने साथ पेपर-डॉक्यूमेंट को लेकर जाना हमेशा से ही थोडा परेशानी भरा साबित होता है क्योकि इनके खोने पर आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ …

Imageपास में नहीं है डेबिट कार्ड, तो आधार कार्ड नंबर से सेट करें UPI PIN; ये हैं आसान स्टेप्स

कोरोना काल से शुरू हुआ UPI पेमेंट का चलन अब धीरे धीरे ज़रुरत बन गया है। पूरे देश में सब्ज़ी मंडी से लेकर मॉल तक आप अपने फ़ोन से कहीं भी कैसे भी कैशलेस पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि UPI पेमेंट करने के लिए आपको Paytm, Google Pay, PhonePe जैसी ऐप्स द्वारा UPI PIN सेट …

ImageAadhaar App हुआ लॉन्च: अब आधार कार्ड डाउनलोड और सुरक्षा ऐसे होगी आसान

UIDAI ने अपने यूज़र्स की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया Aadhaar App लॉन्च कर दिया है। इस ऐप से अब आधार कार्ड डाउनलोड, biometric lock करना और QR code से authentication करना पहले की तुलना में बेहद सरल हो गया है। ये भी पढ़ें: क्या आपका फोन कवर ही फोन खराब …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.