Aadhaar App हुआ लॉन्च: अब आधार कार्ड डाउनलोड और सुरक्षा ऐसे होगी आसान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

UIDAI ने अपने यूज़र्स की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया Aadhaar App लॉन्च कर दिया है। इस ऐप से अब आधार कार्ड डाउनलोड, biometric lock करना और QR code से authentication करना पहले की तुलना में बेहद सरल हो गया है।

ये भी पढ़ें: क्या आपका फोन कवर ही फोन खराब कर रहा है? ये 5 नुकसान चौंका देंगे!

नया Aadhaar App क्या कर सकता है?

यह नया ऐप पुराने mAadhaar से बिल्कुल अलग है। यह अधिक सुरक्षित, तेज़ और सुविधाजनक है। ऐप में कई नए फीचर मिले हैं, जिनसे Aadhaar Card से जुड़े अधिकांश काम आप सिर्फ अपने फोन पर कर सकते हैं।

इस ऐप से आप –

  • डिजिटल रूप से आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
  • Biometric Lock/Unlock कर सकते हैं
  • Aadhaar number और जन्म तिथि को आधार कहीं शेयर करते समय छुपा सकते हैं
  • QR code स्कैन कर Aadhaar authenticity (वह असली हैं या नहीं) चेक कर सकते हैं
  • अपनी privacy settings कंट्रोल कर सकते हैं

इस ऐप में आधार की सुरक्षा को सबसे अहम प्राथमिकता दी गई है, ताकि डिजिटल फ्रॉड रोका जा सके।

ये भी पढ़ें: iPhone Pocket लॉन्च हुआ: ऐसा अजीब Apple एक्सेसरी देखा है कभी?

आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें? ( How to download Aadhaar card online)

Google पर इस समय सबसे ज़्यादा सर्च किया जा रहा है – Aadhaar card download online। इस नए ऐप में इसे सिर्फ कुछ सेकंड में किया जा सकता है:

  1. Play Store या App Store से Aadhaar App डाउनलोड करें।
  2. आधार नंबर डालकर साइन-इन करें।
  3. आधार के साथ रजिस्टर्ड नंबर से OTP वेरिफिकेशन करें।
  4. 6 अंकों वाला पिन PIN सेट करें।
  5. “Aadhaar” सेक्शन में जाएं और Download Aadhaar पर टैप करें।

डाउनलोड किया गया Aadhaar डिजिटल सिग्नेचर के साथ आता है और किसी भी सरकारी या प्राइवेट संस्था में वैध माना जाता है।

Biometric Lock क्यों जरूरी है?

आधार का बायोमेट्रिक डेटा जैसे फिंगरप्रिंट और आईरिस आपकी पहचान का सबसे संवेदनशील हिस्सा है। आजकल सिम एक्टिवेशन, बैंक KYC, लोन अप्रूव कराना, इंश्योरेंस वेरिफिकेशन जैसे कामों में आधार कार्ड का उपयोग ज़रूरी होता है।

ऐसे में अगर आपका biometric सुरक्षित नहीं है, तो आपके आधार के गलत इस्तेमाल (misuse) होने की संभावना रहती है।

ये भी पढ़ें: अब UPI PIN की झंझट खत्म – फेस आईडी और फिंगरप्रिंट से ऐसे करें पेमेंट

Aadhaar App से Biometric Lock/Unlock कैसे करें?

  1. ऐप खोलें और लॉगिन करें।
  2. नीचे से स्वाइप करके Biometric Lock चुनें।
  3. Lock Biometrics पर टैप करें।
  4. आपका फिंगरप्रिंट और आईरिस डाटा तुरंत लॉक हो जाएगा।

जब भी आपको सिम एक्टिवेट करानी हो, या बैंक KYC या किसी भी ऑथेंटिकेशन के लिए बायोमेट्रिक्स की ज़रुरत हो, तो आप इसी ऐप से इसे तुरंत अनलॉक भी कर सकते हैं।

Fake Aadhaar Card पहचानने का आसान तरीका – QR ऑथेंटिकेशन

आज कई लोग fake Aadhaar card दिखाकर धोखाधड़ी करते हैं, जैसे – किरायेदार, नौकर, एजेंट, और यहां तक कि लोन लेने जैसे स्कैम भी इसी आधार पर बढ़ रहे हैं। UIDAI ने नए Aadhaar App में QR Code authentication फीचर दिया है, ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से किसी के आधार की असलियत जांच सके।

ये प्रक्रिया बेहद आसान है:

  1. Aadhaar App खोलें
  2. नीचे दिए Scan QR विकल्प पर टैप करें।
  3. जिस Aadhaar को चेक करना है, उसका QR कोड स्कैन करें
  4. तुरंत आपके सामने उसकी वास्तविक आधार डिटेल (Original Aadhaar details) स्क्रीन पर दिख जाएंगी।

यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत मददगार है जो किरायेदार, घरेलू सहायक, डिलीवरी एजेंट या किसी नए व्यक्ति की पहचान वेरिफाई करना चाहते हैं।

Privacy का पूरा कंट्रोल – आपकी पहचान अब और भी सुरक्षित

नए Aadhaar App में आप Aadhaar number, DOB और demographic details छुपा सकते हैं। इसका मतलब है कि अब आधार कहीं दिखाते समय आप तय कर सकते हैं कि सामने वाले व्यक्ति को कौन सी जानकारी दिखानी है और कौन सी नहीं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोन के अंदर कूलिंग फैन? iQOO 16T के लीक स्पेक्स ने गेमर्स को चौंकाया

iQOO की परफॉर्मेंस T-सीरीज़ का अगला फोन चर्चा में आ गया है। टिपस्टर Digital Chat Station की ताज़ा लीक के अनुसार, कंपनी iQOO 16T के शुरुआती प्रोटोटाइप पर काम कर रही है, और इसमें दो बातें सबसे अलग हैं – Qualcomm का अपकमिंग टॉप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 6 (कोडनेम SM8950) और फोन के …

Imageअब Aadhar Card साथ रखने की झंझट खत्म, UIDAI का नया ऐप करेगा सब आसान

अगर आप भी हर जगह फिज़िकल Aadhaar Card लेकर घूमने से परेशान रहते हैं, तो अब राहत की खबर है। UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने एक नया Aadhaar App लॉन्च किया है, जो आपके फोन में ही आपका डिजिटल आधार कार्ड सुरक्षित रखेगा। ये डिजिटल आधार कार्ड इस ऐप द्वारा आप कहीं भी …

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

ImagePrime यूज़र्स को अब Music के लिए अलग देने पड़ेंगे पैसे? लॉन्च हुआ नया Amazon Music प्लान

अगर आपने Amazon Prime इसलिए लिया था कि शॉपिंग, Prime Video और म्युज़िक सब एक ही मेम्बरशिप में आराम से मिल जाए, तो अब Music वाला अनुभव बदलने जा रहा है। Amazon ने भारत में Amazon Music Unlimited नाम से नया पेड प्लान लॉन्च किया है। नई सुविधा के तौर पर यह बेहतर साउंड क्वॉलिटी …

Imageक्या अब WhatsApp चलाने के लगेंगे पैसे? भारत में लॉन्च हुआ WhatsApp Plus, जानिए कितनी है कीमत

Meta ने भारत में WhatsApp का पेड सब्सक्रिप्शन WhatsApp Plus रोल आउट कर दिया है। कीमत है ₹79 हर महीने, और पहला महीना बिल्कुल फ्री मिल रहा है। खबर सुनते ही ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही सवाल आया, कि क्या अब WhatsApp चलाने के पैसे लगेंगे? इसका जवाब है नहीं। आपका रोज़ का …

Discuss

Be the first to leave a comment.