iPhone Pocket लॉन्च हुआ: ऐसा अजीब Apple एक्सेसरी देखा है कभी?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है जिसने लोगों को हैरान भी किया है और हँसाया भी है। कंपनी ने इस बार कोई नया iPhone नहीं बल्कि उसके लिए बना एक अजीब लेकिन स्टाइलिश एक्सेसरी iPhone Pocket पेश किया है।

इसे जापान के मशहूर Issey Miyake Design Studio ने तैयार किया है, वही टीम जिसने स्टीव जॉब्स के आइकॉनिक ब्लैक टर्टलनेक बनाए थे। Apple का कहना है कि इसका कॉन्सेप्ट “a piece of cloth” यानि एक कपड़े के टुकड़े से प्रेरित है।

कैसा दिखता है iPhone Pocket?

पहली नजर में यह iPhone Pocket किसी फैशन स्लिंग बैग और फोन के मोज़े के बीच की चीज़ लगता है। यह 3D-knitted रिब्ड मेश फैब्रिक से बना है और इसमें आप अपने iPhone, AirPods और छोटे ज़रूरी सामान रख सकते हैं।

इसका शॉर्ट स्ट्रैप वर्ज़न $149.95 (लगभग ₹12,000) और लॉन्ग स्ट्रैप वर्ज़न $229.95 (लगभग ₹20,000) में मिलेगा। Apple ने बताया है कि यह सभी iPhones (iPhone 8 से आगे) और सभी AirPods मॉडल्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Smartphone Prices फिर बढ़े, जानिए क्यों OnePlus, Realme और iQOO के नए फोन्स होंगे महंगे

कहां मिलेगा और किन रंगों में

iPhone Pocket की बिक्री 14 नवंबर से शुरू होगी। यह चुनिंदा Apple Stores में उपलब्ध होगा, जैसे अमेरिका, यूके, जापान, फ्रांस और अन्य देशों में। इसके रंगों के विकल्प भी काफी अनोखे हैं, इनमें Lemon, Cinnamon, Peacock, Sapphire और Black शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर चर्चा, बना फैशन या मज़ाक?

iPhone Pocket की लॉन्च के बाद सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं आईं। कई यूज़र्स ने इसे “लक्ज़री सॉक” कहा, तो वहीं मशहूर टेक यूट्यूबर MKBHD ने मज़ाक में इसे “Apple फैंस की निष्ठा की परीक्षा” बताया।

कई लोगों का कहना है कि यह एक फैशन स्टेटमेंट से ज़्यादा महंगा प्रयोग है। खासकर तब, जब बाकी टेक कंपनियां AI की रेस में हैं और Apple मोजे बना रहा है।

क्या यह नया ट्रेंड बनेगा या फिर मज़ाक का विषय?

यह पहली बार नहीं है जब Apple ने ऐसा कुछ पेश किया हो। 2004 में कंपनी ने iPod Socks भी लॉन्च किए थे, लेकिन तब कीमत सिर्फ $29 थी, अब $229 है।

तो सवाल यही है कि क्या ये फैशन इनोवेशन है या सिर्फ एक प्रीमियम एक्सपेरिमेंट?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imageस्क्रीन सबसे बड़ी, सिम ट्रे गायब… Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च

Apple अब फोल्डेबल फोनों की दौड़ में शामिल हो गई है। कंपनी ने बुक-स्टाइल में खुलने वाला iPhone Duo पेश किया है, और Apple का कहना है कि पहले iPhone के बाद ये उसका सबसे बड़ा डिज़ाइन बदलाव है। इसकी घोषणा कंपनी ने 9 सितंबर को क्यूपर्टिनो में हुए अपने इवेंट में की। वहीँ Samsung …

Imageफोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लीक, आज रात Apple का लॉन्च इवेंट

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के अब तक के सबसे महंगे प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है। आज रात 10:30 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Bloomberg के Mark Gurman ने बताया है कि iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत $2,000 होगी। वहीँ इसके 2TB वैरिएंट की कीमत करीब $3,000 …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.