तीन महीनों तक मुफ्त इंटरनेट, जिओ की वेबसाइट पर फाइबर प्रीव्यू ऑफर हुआ लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जिओ फाइबर को लेकर यूं तो अक्सर ही खबरें सामने आती रही हैं, और कुछ चुनिंदा शहरों में इसका परीक्षण चल भी रहा है, लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रिलायंस जियो अपनी जिओ फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा को आधिकारिक रूप से लांच करने के लिए तैयार है।

हमारे ऐसा कहने के पीछे वजह यह है कि हाल ही में कम्पनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जिओ फाइबर के प्रीव्यू ऑफर की जानकारी गलती से पोस्ट कर दी गयी थी, जिसे कुछ समय बाद हटा भी लिया गया। हालांकि अच्छी बात ये रही कि पोस्टर के हटाए जाने से पहले ही एक माइक्रो ब्लॉग्ग साइट reddit द्वारा उस जानकारी के कुछ स्क्रीनशॉट्स ले लिए गए।

वेबसाइट के मुताबिक, शुरुआत में जिओ फाइबर सेवा नौ शहरों- अहमदाबाद, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, सूरत, वडोदरा और विशाखापत्तनम में लॉन्च की जाएगी।

वेबसाइट के अनुसार, JioFiber के प्रीव्यू ऑफर में तीन महीने के लिए 100Mbps का इंटरनेट कनेक्शन मुफ्त दिया जाएगा। हालांकि 4,500 रुपये की सुरक्षा राशि जमा कराई जायेगी जो कि सेवा छोड़ने के समय वापस पायी जा सकती है सकते हैं। ऑफर के तहत उपयोगकर्ताओं को 100Mbps की नेटस्पीड पर हर महीने 100 GB डेटा मिलेगा, और डेटा कैप को पार कर जाने के बाद की गति 1Mbps तक घटा दी जाएगी।

गलती से ही सही मगर चूंकि यह जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट हुई है, इसलिए यह निश्चित है कि जिओ आधिकारिक रूप से इसे जल्द ही घोषित कर सकती है। गौरतलब है कि 21 जुलाई को रिलायंस की सालाना आम बैठक होना प्रस्तावित है, ऐसे में यह संभव है कि इसी बैठक के दौरान जिओ फाइबर के प्रीव्यू ऑफर को लांच किया जाए।

Related Articles

ImagePoco X8 vs Redmi Note 17 Pro – एक ही फोन, दो नाम और दो कीमतें, आपको कौन सा लेना चाहिए?

Poco ने भारत में अपने दो नए फोन Poco X8 और Poco X8 Power की लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है, और ये दोनों 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे आ रहे हैं। इनमें Poco X8 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी है, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस बार दाम भी X-सीरीज़ …

Imageरिलायंस जिओ गीगा फाइबर हो सकता है 12 अगस्त को लॉन्च; जाने क्या होगा इसमें खास

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जिओ ने पिछले साल अपने जिओ गीगा फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को कुछ चुनिंदा शहरों में टेस्ट के लिए उपलब्ध कराया था और इसकी सफल टेस्टिंग के बाद कंपनी अब दावा कर रही है कि यह सर्विस 12 अगस्त से कमर्शियल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगी। कंपनी ने …

Imageफ्री में कैसे करे जिओ पोस्टपेड से जिओ प्रीपेड सर्विस में नंबर स्विच

रिलायंस जियो हमेशा से ही आपको काफी अलग-अलग सर्विसेज पेश करता आया है। इंडियन टेलीकॉम सेक्टर में कंपनी पोस्टपेड और प्रीपेड के अलावा अब फाइबर इंटरनेट सर्विस भी उपलब्ध कराती है। अपने यूजर बेस को बढ़ाने के लिए कंपनी काफी अलग -लग रणनीति अपनाती हुई हमेशा दिखाई दी है और इसी कारण से यह इंडिया …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

ImageMotorola Edge 70 Pro+ की कीमत लीक, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर दिखी पूरी डिटेल

Motorola ने 4 जून को होने वाले लॉन्च से पहले Edge 70 Pro+ को अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर पूरी तरह लिस्ट कर दिया है। लॉन्च से पहले आई लीक में इसकी कीमत भी सामने आ गई है। फोन का एकमात्र 12GB + 256GB वेरिएंट भारत में ₹47,999 में आ सकता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.