How to block a number in android phone | जानिये एंड्राइड फ़ोन पर किसी नंबर को कैसे ब्लॉक करें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के दौर में स्मार्टफोन हर किसी की प्राथमिक आवश्यकताओं में शामिल है, फोन न सिर्फ सम्पर्क बल्कि लगभग हर दैनिक गतिविधि में हमारा साथी बन चुका है। लेकिन संचार के इस अतिमहत्वपूर्ण माध्यम का दुरूपयोग भी उतना ही किया जा रहा है जितने कि इसके फायदे हैं।

अक्सर लोग फोन पर आने वाले unwanted calls से परेशान रहते हैं, और अधिकतर मामलों में ऐसा भी होता है कि कोई परिचित व्यक्ति हमारी इच्छा के विपरीत लगातार कॉल करके असुविधा पैदा करता है। समय के साथ यह समस्या निरंतर बढ़ रही है, और अधिकतर महिलाएं इन अनचाहे कॉल्स के कारण सबसे ज्यादा दिक्क्तें सहती हैं।

यह भी पढ़ें: जानिये Facebook Messenger में अपना अकाउंट कैसे लॉगआउट करें

ऐसे में प्रश्न उठता है कि इन अनचाही कॉल्स से छुटकारा कैसे पाया जाए? इसके लिए सबसे बेहतर रास्ता है unwanted call blocking। यूं तो काफी यूजर्स किसी नंबर को block करना जानते ही होंगे, फिर भी यदि आप इसे प्रयोग करना नहीं जानते, तो हम आपको बताने जा रहे हैं की अपने एंड्रॉइड फोन में आने वाली unwanted call block कैसे करें।

इसके लिए आपको निम्नलिखित Steps का पालन करना होगा।

इस तरह करें अनचाही कॉल को ब्लॉक

यदि आपका फ़ोन एंड्राइड नोगॉट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है तो

  • Step 1: सबसे पहले फोन एप में जाएं
  • Step 2: उस कांटेक्ट या फोन नंबर पर टैप करें जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं
  • Step 3: (i) इस तरह के दिखने वाले बटन पर टैप करें
  • Step 4: अब आपके सामने उस नंबर या कांटेक्ट के साथ हुए कम्युनिकेशन का पूरा विवरण आ जाएगा
  • Step 5: अब स्क्रीन के ऊपर किनारे पर बने तीन डॉट्स पर टैप करिये
  • Step 6: अब ड्राप डाउन बॉक्स में से ‘BLOCK’ को सेलेक्ट करें

इस तरह से वह नंबर ब्लॉक हो जाएगा और आपको उस नंबर से कोई कॉल प्राप्त नहीं होगी।

अगर आपके फोन में एंड्राइड नोगाट ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं हैं तो फिर आप कुछ थर्ड पार्टी एप्स के इस्तेमाल द्वारा किसी भी नंबर या कांटेक्ट को ब्लॉक कर सकते हैं। Truecaller जैसे कुछ एप फोन में नंबर को ब्लॉक करने की सुविधा प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें: How to Check PAN Card Validity Status | सरकार ने बंद किये लाखों PAN cards, कहीं आपका पैन कार्ड भी तो इस सूची में नहीं? इस तरह जानिये

Related Articles

Image9,000mAh बैटरी और 185Hz स्क्रीन… iQOO Neo 12 लॉन्च, भारत में किस नाम से आएगा?

एक नज़र में : दो हफ्ते पहले डिज़ाइन दिखाने के बाद iQOO ने चीन में अपना नया गेमिंग फोन iQOO Neo 12 लॉन्च कर दिया है। इसकी खास बात 185Hz वाली 2K स्क्रीन है, जो कंपनी के सबसे महंगे फोन iQOO 16 की 165Hz स्क्रीन से भी तेज़ है। वहीँ गेमिंग के दौरान फोन को …

ImageWhatsApp पर किसी नंबर को बिना Save किये कैसे करें चैटिंग

WhatsApp के ज़रिये चैटिंग करना या किसी को कोई भी वीडियो, ऑडियो, तस्वीर या डॉक्यूमेंट भेजना बेहद आसान हो चला है। और सच कहें तो किसी के साथ बने रहने के लिए या बात करने के लिए हमें ऐसी मैसेजिंग ऐप की बहुत आवश्यकता भी है। लेकिन जिन लोगों से हम थोड़े दूर हैं या …

ImageGoogle की मेल आई-डी या पासवर्ड भूल जाने पर वापस कैसे पाएं – आसान स्टेप्स में जानें

धीरे-धीरे देश की अधिकतर जनता स्मार्टफोन की तरफ बढ़ चली है। जिनका फ़ीचर फ़ोन पुराना हो रहा है, वो भी अपग्रेड करते समय स्मार्टफोन को ही चुन रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज के समय में हर स्मार्टफोन को चलाने के लिए उसमें अपनी Google आई-डी डालनी पड़ती है। फ़ोन में कॉन्टैक्ट …

ImageAndroid फ़ोन या iPhone पर नंबर कैसे ब्लॉक करें

किसी व्यक्ति के कॉल्स से आप छुटकारा पाना चाहें या कोई टेलीमार्केटिंग या प्रॉपर्टी बेचने जैसे स्कैम कॉल हों, नंबर ब्लॉक करने के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में आपको ये ज़रूर पता होना चाहिए कि Android फ़ोन या iPhone पर किसी नंबर को कैसे ब्लॉक किया जाए। वास्तव में ये कार्य काफी आसान …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

Discuss

Be the first to leave a comment.