CBSE Class 12th Result 2023: 10th, 12th का रिज़ल्ट कैसे चेक और डाउनलोड करें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के दिल इस समय ज़ोरों से धड़क रहे हैं, क्योंकि आज 12th Result 2023 यानि उनकी परीक्षाओं के नतीजे सामने आये हैं। अगर आप ऑनलाइन इन नतीजों को चेक करना या मार्कशीट को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो यहां आप उसका आसान तरीका जान सकते हैं।

12th Result Online Kaise Check करें – ऑनलाइन 12वीं के नतीजे कैसे देखें

Digilocker Par 12th ka Result kaise dekhein

इसके लिए आप Digilocker ऐप की मदद भी ले सकते हैं। डिजिलॉकर CBSE 12th और 10th के छात्रों को अपने डिजिलॉकर अकाउंट बनाने की अनुमति देता है और परीक्षा के नतीजे आते ही यहां सीधे आप देख सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपके स्कूल से आपको एक पिन की आवश्यकता होगी। साथ ही आप यहीं से अपने मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं।

  1. इसके लिए इस लिंक – https://cbseservices.digilocker.gov.in/activatecbse पर जाएँ या सीधे यहां क्लिक कर सकते हैं
  2. अब ‘Get started with account creation’ पर क्लिक करें।
  3. अब खुद को रजिस्टर करने के लिए स्कूल द्वारा दिए गए पिन को भरें और अपनी नाम, जन्म तिथि, इत्यादि जानकारी भी दें।
  4. अब अपनी दी हुई जानकारी को एक बार पढ़ लें, सही है, तो Next पर क्लिक करते हुए आगे बढ़ें।
  5. अब आपके यहां दिए हुए मोबाइल नंबर पर आये OTP को यहां भरते ही, आपका अकाउंट बन जायेगा।
  6. इसके बाद आप ऐप खोलेंगे, तो सामने आपको परीक्षा के नतीजों के लिए एक लिंक दिखाई देगा।
  7. जब आपका रिजल्ट आ जाये, इस लिंक पर क्लिक करें, अपना रोल नंबर भरें और अपनी मार्कशीट या परिणाम चेक करें।
  8. आप इन्हें यहां से डाउनलोड या Digilocker में save भी कर सकते हैं।

CBSE website par 12th Result 2023 kaise dekhein

ये काफी आसान है। बस इसके लिए आप CBSE वेबसाइट पर जाएँ और नीचे दिए स्टेप्स दोहराएं।

  • सबसे पहले cbse.gov.in पर जाएँ या आप results.cbse.nic.in पर भी जा सकते हैं।
  • अब आपको होम पेज पर 12वीं के परीक्षा के परिणामों के लिए एक लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • सामने आये लॉग-इन पेज के साथ लॉग-इन करें।
  • इसके बाद नया पेज आएगा, जिसमें अपने रोल नंबर समेत अन्य डिटेल भरें।
  • जैसे ही आप ये जानकारी भर देंगे, आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO Reno16 भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर 3D प्लैनेट डिज़ाइन, साथ में 6700mAh बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा

OPPO ने आज भारत में अपना नया OPPO Reno16 लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की Reno16 सीरीज़ का टॉप वेरिएंट है। ₹61,999 से शुरू होने वाले इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, ट्रिपल 50MP रियर कैमरा, 6.32-इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले और 80W चार्जिंग वाली 6,700mAh बैटरी दी गई है। इस बार …

ImageJio ने लॉन्च किया अपना डिजिटल असिस्टेंट Saarthi; जाने कैसे करें इसका इस्तेमाल?

रिलायंस ने जियो को लांच करने के बाद से ही टेलीकॉम मार्केट में तहलका मचाया हुआ है इसी के साथ ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि यह इंडिया में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाला टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर बन गया है। अब कल जिओ ने अपने लेटेस्ट डिजिटल असिस्टेंट सारथी को भी लॉन्च कर दिया है जो …

Imageफ़ोन में Digilocker पर कॉलेज डिग्री, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे ज़रूरी डॉक्यूमेंट कैसे सेव करें

डिजिलॉकर के साथ लोगों को अपने ज़रूरी दस्तावेज़ (documents) संभालना आसान लगने लगा है। दरअसल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, RC सब कुछ अपने पर्स में हर समय रख पाना ज़रा मुश्किल है और इनके खोने का डर भी बढ़ जाता है। और इन पहचान पत्रों या कागज़ों का खो जाना किसी के भी …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

Discuss

Be the first to leave a comment.