Honor India ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के द्वारा एक ट्वीट की है जिसके अनुसार कंपनी जल्द ही अपनी X-सीरीज डिवाइस को इंडियन मार्किट में पेश करने वाली है। कंपनी के द्वारा ट्वीट की गयी इमेज में भी #ItsMyX हैशटैग का इस्तेमाल किया है। Honor की X-सीरीज के Honor 9X और Honor 9x Pro ही अभी तक इंडिया में नहीं आये है तो पूरी उम्मीद है की यही दोनों स्मार्टफोन जल्द ही जनवरी महीने में लांच किये जा सकते है तो चलिए नज़र डालते है इनके फीचरों पर:
यह भी पढ़िए: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट वाले साल 2019 के बेस्ट स्मार्टफोन
Honor 9x और Honor 9 Pro के फीचर (आपेक्षित)
Honor 9X Pro अभी के लिए चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है जबकि Honor 9x भी इंटरनेशनल मार्किट में बेचा जा रहा है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यही है की कंपनी ने Honor 9x नाम से 2 अलग-अलग स्मार्टफोन लांच किये है जिनमे से चीनी मॉडल में बेहतर हार्डवेयर देखने को मिलता है।
कंपनी ने अपनी ये लेटेस्ट डिवाइस एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ पेश किया है। यहाँ पर आपको 6.59-इंच की FHD+ (1080×2340 पिक्सेल) LCD डिस्प्ले बिना किसी नौच के दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर आपको Kirin 810 चिपसेट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का के ऑप्शन के साथ लांच किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए यहाँ पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP के डेप्थ सेंसर के साथ दिया गया है। सामने की तरफ आपको 16MP का पॉप-अप कैमरा सेटअप भी यहाँ सेल्फी और विडियो कालिंग के लिए दिया गया है।
फोन में आपको कनेक्टिविटी के लिए, ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE सपोर्ट, Wi-Fi- 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक, टाइप-C पोर्ट और साइड-फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यहाँ 4,000mAh की बड़ी बैटरी एंड्राइड पाई सॉफ्टवेयर के साथ मिलती है।
Honor के 9X में आपको इसके प्रो वरिएत्न की तुलना में सिर्फ रियर कैमरा में बदलाव देखने को मिलता है। यहाँ पर आपको 48MP प्राइमरी सेंसर के साथ सिर्फ 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसी के अलावा यह डिवाइस आपको 4GB या 6GB रैम तथा 64GB या 128GB स्टोरेज का वरिएन्त बाज़ार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
Honor 9X, Honor 9X के स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)
मॉडल | Honor 9X | Honor 9X Pro |
डिस्प्ले | 6.59-इंच Full HD+ (1080×2340 पिक्सेल) LCD | 6.59-इंच Full HD+ (1080×2340 पिक्सेल) LCD |
फ्रंट कैमरा | 16MP (f/2.0), पॉप-अप | 16MP (f/2.0), पॉप-अप |
रियर कैमरा | 48MP (f/1/8) + 2MP डेप्थ सेंसर | 48MP (f/1/8) + 8MP (अल्ट्रा-वाइड) + 2MP डेप्थ सेंसर |
प्रोसेसर | 7nm 2.27GHz ओक्टा-कोर Kirin 810 SoC, Mali G52 GPU | 7nm 2.27GHz ओक्टा-कोर Kirin 810 SoC, Mali G52 GPU |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 9.0 (पाई) आधारित EMUI 9.1 | एंड्राइड 9.0 (पाई) आधारित EMUI 9.1 |
रैम | 4GB/6GB RAM | 8GB RAM |
स्टोरेज | 64GB/128GB, 512GB तक बढ़ा सकते है | 128GB/256GB, 512GB तक बढ़ा सकते है |
बैटरी | 4000mAh | 4000mAh |
कीमत | 1,399 युआन / 1,599 युआन / 1,899 युआन | 2,199 युआन / 2,399 युआन |