New GST rates list: TV, AC की कीमतें इतनी कम हुईं, लेकिन….

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत सरकार ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) को सरल बनाने के लिए बड़ा सुधार किया है। 22 सितंबर से नया टैक्स स्ट्रक्चर लागू होगा, जिसमें GST rate cut किया गया है। इसके तहत अब सिर्फ दो स्लैब होंगे – 5% और 18%। इसके अलावा लग्ज़री प्रोडक्ट्स जैसे हाई-एंड कार, तंबाकू और सिगरेट पर 40% टैक्स अलग से लगेगा।

ये पढ़ें: Jio 9th Anniversary: 9वीं सालगिरह पर 50 करोड़ यूज़र्स के फ्री डाटा और ऐसे धमाकेदार ऑफर्स, जिन्हें छोड़ना मुश्किल होगा

GST rate cut के बाद क्या हुआ सस्ता?

इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा उपभोक्ताओं को electronics GST rate cut in India के रूप में मिलेगा। अब टीवी (LCD और LED दोनों), एयर कंडीशनर, डिशवॉशर, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन पर 28% की जगह सिर्फ 18% GST देना होगा। इससे इन प्रोडक्ट्स की कीमतों में 10–15% तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस कदम से त्योहारों के मौसम में बिक्री में ज़बरदस्त उछाल आने की पूरी सम्भावना है।

टीवी सेगमेंट में तो सबसे बड़ा बदलाव होगा क्योंकि बड़े स्क्रीन वाले मॉडल अब पहले से काफी सस्ते मिलेंगे। रिसर्च एनालिस्ट्स का अनुमान है कि सिर्फ फेस्टिव सीज़न में ही इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में 9-10% तक की ग्रोथ हो सकती है।

मोबाइल फोन और लैपटॉप पर क्यों नहीं मिली राहत?

जहां GST rate cut के बाद ज़्यादातर होम अप्लायंसेज़ पर राहत दी गई है, वहीं स्मार्टफोन और लैपटॉप खरीदारों के लिए कोई खुशखबरी नहीं है। मोबाइल फोन पर GST 18% ही रहेगा। mobile phone GST rate in India को कम करने की मांग इंडस्ट्री बॉडी ICEA (India Cellular & Electronics Association) ने लंबे समय से की है। उनका कहना है कि मोबाइल डिजिटल एक्सेस का सबसे बड़ा साधन है, इसलिए इसे 5% टैक्स स्लैब में होना चाहिए। लेकिन सरकार ने इस बार भी टैक्स स्ट्रक्चर में कोई बदलाव नहीं किया।

गौर करने वाली बात यह है कि भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बन चुका है। FY25 में यहां का प्रोडक्शन ₹5.45 लाख करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि एक्सपोर्ट्स ₹2 लाख करोड़ पार कर चुके हैं। ऐसे में इंडस्ट्री को उम्मीद थी कि घरेलू मांग बढ़ाने के लिए GST घटाया जाएगा, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हुआ।

ये पढ़ें: Flipkart Big Billion Days बनाम Amazon Great Indian Festival 2025: किस पर मिलेगी सस्ती डील?

अगर आप इस फेस्टिव सीज़न में नया टीवी, एसी या डिशवॉशर खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका होगा। हालांकि, स्मार्टफोन और लैपटॉप की कीमतों में किसी बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। इन पर आप केवल Sale में मिलने वाले ऑफरों का लाभ ही उठा पाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Smartprix StaffSmartprix Staff
The SM Staff team consists of tech-savvy writers and editors adept at simplifying complex tech into easily understandable information.



Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageMaruti की कारें फिर महंगी हुईं, अब Baleno पर ₹30,000 तक बढ़े दाम, जानें कौन सी कार कितनी महंगी हुई

एक नज़र में: Maruti ने अपनी कारों के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं, और नई कीमतें शोरूम तक पहुँच भी चुकी हैं। जून के बाद ये कंपनी की दूसरी बढ़ोतरी है, और वजह कंपनी ने अपनी फाइलिंग में लगातार बढ़ती इनपुट लागत और कमोडिटी की महंगाई बताई है। लेकिन आपके लिए अच्छी बात …

Imageसेल से पहले ही महंगे हो जाएंगे AC, TV और फ्रिज, 1 अक्टूबर से बढ़ रहे हैं दाम

AC, फ्रिज, TV और वॉशिंग मशीन बनाने वाली कई बड़ी कंपनियां 1 अक्टूबर से अपने दाम बढ़ाने जा रही हैं, और ये इस साल की तीसरी बढ़ोतरी होगी। इस बार इसकी टाइमिंग ज़्यादा चुभने वाली है, क्योंकि Amazon और Flipkart की सबसे बड़ी सेल इसके ठीक एक हफ्ते बाद, 8 अक्टूबर से शुरू हो रही …

Image43 इंच से 50 इंच तक, ₹30,000 से कम में बेस्ट 4K QLED Smart TV – खरीदने से पहले देखें पूरी गाइड

QLED Smart TV का नाम सुनते ही कुछ साल पहले तक दिमाग में ₹60,000 से ₹70,000 वाला बजट आता था। क्वांटम डॉट वाली वो चमकदार, गहरी रंगत सिर्फ महंगे टीवी की पहचान मानी जाती थी। लेकिन 2026 में तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। आज ₹30,000 से कम में आपको न सिर्फ 4K QLED स्क्रीन …

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

Discuss

Be the first to leave a comment.