Jio 9th Anniversary: 9वीं सालगिरह पर 50 करोड़ यूज़र्स के फ्री डाटा और ऐसे धमाकेदार ऑफर्स, जिन्हें छोड़ना मुश्किल होगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपनी 9वीं सालगिरह (5 सितंबर) के मौके पर बड़ा मील का पत्थर छू लिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि उसने 500 मिलियन यूज़र्स का आंकड़ा पार कर लिया है। जिसके साथ Jio अब दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा नेटवर्क बन गया है। ये उपलब्धि अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की कुल जनसंख्या से भी ज़्यादा है।

Jio ने इस मौके को खास बनाने के लिए अपने ग्राहकों के लिए कई ऑफर्स पेश किए हैं। इन ऑफर्स का फायदा मोबाइल और ब्रॉडबैंड दोनों ग्राहकों को मिलेगा। आइये जानते हैं कि आपके लिए क्या खास ऑफर हैं।

ये पढ़ें: Amazon Great Indian Festival Sale 2025: जल्द शुरू होगी भारत की सबसे बड़ी शॉपिंग सेल

Jio Anniversary Offers

1. Jio Anniversary Weekend Offer (5–7 सितंबर)

  • 5G यूजर्स: Unlimited 5G data बिल्कुल फ्री
  • 4G यूजर्स: सिर्फ ₹39 में 3GB डाटा प्रति दिन

2. Jio Anniversary Month Offer (5 सितंबर–5 अक्टूबर)

  • ₹349 Jio Celebration Plan: इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा, OTT वाउचर (JioHotstar, JioSaavn Pro, Zomato, Netmeds, AJIO, EaseMyTrip) और Jio digital gold बेनिफिट्स शामिल हैं।
  • लगातार 12 बार रिचार्ज करने पर 13वां महीना बिल्कुल फ्री में यही सेवाएं मिलेंगी।
  • 100 रुपए के ऐड-ऑन से कम कीमत वाले या लम्बे समय के प्लान लेने वालों को भी इन ऑफरों का लाभ मिल सकता है।
  • इस प्लान के साथ आप दो महीने का Jio Home ट्रायल भी मुफ्त में ले सकते हैं।

ये पढ़ें: Best camera phone under 25000 (25,000 से कम में बेहतरीन कैमरा फोन)

3. Jio Anniversary Year Offer

  • Celebration Plan यूज़र्स को लगातार 12 रिचार्ज पर 1 महीना फ्री मिलेगा

4. Jio Home Broadband Offers

Jio ने ₹1,200 का JioHome Anniversary Plan भी पेश किया है। इसमें दो महीने की सब्सक्रिप्शन मिलेगी। इस पैक में 1000 से ज़्यादा लाइव टीवी चैनल्स, 30 Mbps अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड और 12 से ज़्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस शामिल है। साथ ही Amazon Prime Lite और Jio Gold बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।

Jio का उद्देश्य और भविष्य की योजनाएं

Jio के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि कंपनी अब भारत से बाहर भी अपने ऑपरेशन्स को विस्तार देने की योजना बना रही है। वहीं, आकाश अंबानी ने बताया कि “500 मिलियन यूज़र्स तक पहुँचना ये दिखाता है कि Jio किस तरह भारतीयों की रोज़मर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है।”

Jio ने शुरुआत से ही फ्री वॉइस कॉल्स, डिजिटल पेमेंट और UPI, आधार, DBT जैसी सेवाओं को मज़बूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। अब कंपनी का लक्ष्य है कि और अधिक भारतीयों को किफायती और हाई क्वॉलिटी कनेक्टिविटी दी जा सके।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Imageफ्री में JioHotstar कैसे पाएं – बिना अलग पैसे दिए क्रिकेट, मूवीज़ और शोज़ देखने के आसान तरीके

JioHotstar पर बड़े क्रिकेट मैच, नई मूवीज़ और चर्चित शोज़ देखने के लिए ज़रूरी नहीं कि हर बार अलग से सब्सक्रिप्शन के पैसे भरे जाएं। आप अपने फोन पर जो रिचार्ज करते हर महीने करते हैं, कई बार उसी में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। केवल Jio ही नहीं, Airtel और Vi भी अपने …

ImageNetflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में …

ImageXiaomi भारत में लाया Mijia सब-ब्रांड, अब घर के बड़े अप्लायंस पर होगा फोकस

एक नज़र में: Xiaomi को भारत में काम करते हुए 12 साल हो गए हैं, और कंपनी ने इसी मौके पर अपना चौथा ब्रांड उतारा है। Mijia उसका ग्लोबल होम और लाइफस्टाइल ब्रांड है, यानी अब यहाँ फोन के अलावा घर के प्रोडक्ट एक अलग नाम से बिकेंगे। इन बारह सालों में कंपनी ने यहाँ …

Discuss

Be the first to leave a comment.