Google Pixle 4a होगा 17 अक्टूबर को इंडिया में लांच, जाने क्या होगा ख़ास?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google ने अपने Google Pixel 5 और Pixel 4a 5G को लांच कर दिया है लेकिन दोनों ही डिवाइस इंडिया में लांच नहीं की जायेंगी। पर रेगुलर Pixel 4a के इंडिया लांच का खुलासा कर दिया गया है। ट्विटर ने गूगल ने खुद इस बात की पुष्ठी की है की Pixel 4a 17 अक्टूबर को लांच किया जायेगा।

ट्वीट में आप Flipkart भी देख सकते है यानि की Pixel 4a फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया जायेगा।

फ्लिप्कार्ट ने भी डिवाइस को अपने डेडिकेटेड पेज के जरिये टीज़ करना शुरू कर दिया है जिसमे फोन के फीचर भी देखने को मिल जाते है। गूगल फोन में आपको हमेशा की तरफ टॉप कैमरा क्वालिटी, बेस्ट एंड्राइड स्टॉक एक्सपीरियंस मिलता है।

Google Pixel 4a के फीचर

फोन का डिजाईन काफी हद तक पहले जैसा ही नज़र आता है। डिवाइस प्लास्टिक से बनी हुई है जिसका वजन सिर्फ 143 ग्राम है। सामने की तरफ आपको 5.81-इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले देखने को मिलती है। पंच होल में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पीछे की तरफ 12MP का रियर सेंसर 4K विडियो रिकॉर्डिंग के साथ आता है।

पिक्सेल फ़ोनों का कैमरा परफॉरमेंस काफी बेहतरीन होता है। अल्गोरिथम के चलते यहाँ आपको लाइव HDR+, एस्ट्रो फोटोग्राफी, नाईटसाईट, पोर्ट्रेट मोड जैसे आकर्षक फीचर भी दिए गये है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यहाँ एंड्राइड 11 दिया गया है। साथ ही 3 साल का एंड्राइड सॉफ्टवेयर अपडेट का विश्वास भी यहाँ दिया गया है।

फोन को स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट के साथ पेश किया गया है जो आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन भी मिलता है। पॉवर के लिए फोन 3140mAh की बैटरी 18W चार्जर के साथ आती है।

Google Pixel 4a 5G vs Pixel 4a vs Pixel 5: स्पेसिफिकेशन

मॉडल Pixel 4a 5G Pixel 4a Pixel 5
डिस्प्ले 6.2 इंच OLED, FHD+, 60Hz, गोरिल्ला ग्लास 3, HDR 5.81 इंच OLED, FHD+, 60Hz, गोरिल्ला ग्लास 3, HDR 6.0 इंच OLED, FHD+, 60Hz, गोरिल्ला ग्लास 3, HDR
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 11 एंड्राइड 11 एंड्राइड 11
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 765G स्नैपड्रैगन 730G स्नैपड्रैगन 765G
मेमोरी 6+128GB 6+128GB 8+128GB
रियर कैमरा 12.2MP + 16MP 12.2MP 12.2MP + 16MP
फ्रंट कैमरा 8MP 8MP 8MP
बैटरी 3800mAH, 18W चार्जर 3140mAh, 18W चार्जर 4080mAh, 18W चार्जर, वायरलेस चार्जिंग
अन्य 3.5mm जैक, USB-C 3.1, फिंगरप्रिंट सेंसर reader, 5G, WiFi, ब्लूटूथ 5.0 3.5mm जैक, USB-C 3.1, फिंगरप्रिंट सेंसर, WiFi, ब्लूटूथ 5.0 USB-C 3.1, फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G, WiFi, ब्लूटूथ 5.0

 

Related Articles

Imageरेंज बढ़ी, रफ्तार घटी… Kinetic ने लॉन्च किया 132 किमी चलने वाला नया DX+

Kinetic DX की रेंज अब तक 105 किमी पर आकर रुक जाती थी, और यही इस स्कूटर की सबसे बड़ी शिकायत भी रही है। अब कंपनी ने इसी शिकायत को दूर करते हुए, नए Kinetic DX तथा DX+ पेश किए हैं, जिनमें बड़ी बैटरी हैं। लेकिन ज़्यादा रेंज के बदले आपको कुछ छोड़ना भी पड़ेगा, …

ImageGoogle Pixel 4a और Google Nest Audio हुए इंडिया में लांच, Big Billion Day Sale में होगी बिक्री शुरू

Google ने आज इंडिया में अपने Pixel 4a को सिर्फ 31,999 रुपए की कीमत में पेश कर दिया है। डिवाइस की सेल 16 अक्टूबर से फ्लिप्कार्ट Big Billion Dat Sale तहत शुरू की जाएगी। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट के साथ OLED डिस्प्ले, एंड्राइड 11 और आकर्षक कैमरा क्वालिटी मिलती है तो चलिए नजर …

ImageGoogle Pixel 4a हो सकता है 22 मई को पंच होल डिस्प्ले के साथ लांच

अन्य Google फ़ोनों की ही तरह डिवाइस के आधिकारिक लांच से पहले ही फोन से जुडी काफी जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में रिटेल बॉक्स की इमेज लीक होने के बाद आज डिवाइस की लांच डेट भी लीक हो गयी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार Pixel 4a जर्मनी में लांच किया जा सकता है …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

Discuss

Be the first to leave a comment.