Samsung Galaxy S26 Ultra कुछ अलग करने वाला है? लॉन्च से पहले रंगों ने दिया बड़ा संकेत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के Ultra फोन हमेशा से “safe premium” की पहचान रहे हैं। लेकिन Galaxy S26 Ultra को लेकर जो लीक सामने आ रहे हैं, वे इशारा कर रहे हैं कि इस बार Samsung सिर्फ नया फोन नहीं, अपनी पहचान में भी बदलाव करने जा रहा है।

लॉन्च जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे Galaxy S26 सीरीज़ को लेकर चर्चाएँ तेज़ होती जा रही हैं। आमतौर पर इस स्टेज पर अफ़वाहें कम हो जाती हैं, लेकिन Galaxy S26 Ultra के साथ ठीक उल्टा हो रहा है। इस बार बात प्रोसेसर या कैमरे से ज़्यादा, फोन के लुक और फील की हो रही है।

ये भी पढ़ें: क्या OnePlus बंद हो रहा है? रिपोर्ट के बाद कंपनी ने खुद बताया पूरा सच

मशहूर टिप्स्टर Evan Blass के अनुसार, Galaxy S26 Ultra को छह रंगों में पेश किया जा सकता है – काला (Black), सफेद (White), सिल्वर (Silver Shadow), (नीला Sky Blue), बैंगनी (Cobalt Violet) और सुनहरा (Pink Gold)। इनमें से Silver Shadow और Pink Gold को ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव रखा जा सकता है।

पहली नज़र में ये सिर्फ रंगों की लिस्ट लग सकती है, लेकिन यहीं से असली कहानी शुरू होती है।

इन रंगों के नामों में कहीं भी “टाइटेनियम” शब्द नहीं दिखता। यह वही टाइटेनियम है, जिसे Samsung ने हाल के Ultra फोन्स की पहचान बना दिया था। अगर यह बदलाव सच साबित होता है, तो Galaxy S26 Ultra Samsung के डिज़ाइन फिलोसॉफी में एक बड़ा मोड़ हो सकता है।

यानि यह सिर्फ नया फोन नहीं, बल्कि “Ultra” की परिभाषा बदलने की कोशिश हो सकती है।

Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus को भी कुछ इन्हीं रंगों – Black, White, Silver Shadow और Sky Blue में लाए जाने की उम्मीद है, जिससे साफ है कि Samsung पूरी सीरीज़ में एक नया विज़ुअल अनुभव देना चाहता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S26 सीरीज़ 25 फरवरी 2026 को लॉन्च हो सकती है और बिक्री मार्च के दूसरे हफ्ते से शुरू होने की संभावना है। प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2600 या Snapdragon 8 Elite Gen 5 में से कोई एक देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: Nothing का अगला फोन लॉन्च से पहले पकड़ा गया? GSMA में दिखे A009 और A009P

कीमत को लेकर फिलहाल कुछ तय नहीं है, लेकिन यह माना जा रहा है कि Galaxy S26, अपने पिछले मॉडल Galaxy S25 से थोड़ा महंगा हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

Discuss

Be the first to leave a comment.