Samsung के फैन होंगे खुश, कंपनी 10,000 से कम कीमत पर लेकर आ रही है ये पावरपैक स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy M53 (रिव्यु)और M33 जैसे मिड-रेंज स्मार्टफोनों के बाद कंपनी एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Samsung Galaxy A04s के लॉन्च की तैयारी में जुटी है। हालांकि कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन के लॉन्च की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन Galaxy A04s को मॉडल नंबर SM-A047F के साथ बेंचमार्किंग साइट, गीकबेंच पर देखा गया है। इसके अलावा फ़ोन के रेंडर भी सामने आये हैं। ये फ़ोन Galaxy A03s का सक्सेसर होगा, जो 10,000 तक की कीमत में सामने आ सकता है।

ये पढ़ें: कंपनी के दिखाई Realme GT Neo 3T के डिज़ाइन की पहली झलक

Samsung Galaxy A04s को मॉडल नंबर SM-A047F के साथ गीकबेंच पर देखा गया। लिस्टिंग के अनुसार इसमें ऑक्टा-कोर Exynos 850 चिपसेट, 3GB RAM और ग्राफ़िक्स के लिए ARM Mali-G52 MP1 GPU होगा। स्कोर की बात करें तो, Samsung के इस स्मार्टफोन का सिंगल कोर स्कोर 152 पॉइंट और मल्टी कोर स्कोर 585 पॉइंट है।

Samsung Galaxy A04s स्पेसिफिकेशन

Samsung के आने वाले इस स्मार्टफोन में Exynos 850 प्रोसेसर के साथ 3GB तक की RAM, और 32GB की स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा कयास लगाए जा रहे हैं कि फ़ोन में 6.5 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी। साथ ही 5000mAh की बैटरी और Android 12 आधारित OneUI 4 सॉफ्टवेयर, जैसे फ़ीचर भी शामिल होंगे ।

ये पढ़ें: 8,999 रूपए की कीमत में ट्रिपल रियर कैमरा, 5000mAh की बैटरी जैसे फीचरों के साथ भारत में लॉन्च हुआ ये स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A04s रेंडर

इस स्मार्टफोन का डिज़ाइन @Onleaks द्वारा सामने आया है, जिसकी झलक आप नीचे देख सकते हैं। फ़ोन में ट्रिपल रियर सेंसर और एक LED फ़्लैश रियर पैनल पर मौजूद है। सामने की तरफ स्क्रीन और ऊपर वाटरड्रोप नौच है, जिसमें कैमरा फिट किया हुआ दिख रहा है।

Samsung Galaxy A04s renders

Samsung Galaxy A04s फ़ोन में तीन तरफ स्लिम बेज़ेल हैं, लेकिन निचला बेज़ेल थोड़ा मोटा है। दायीं एज पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दोनों हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट भी मौजूद होंगे। अब ये रेंडर कितना सही है, ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा, लेकिन कीमत के अनुसार फ़ोन का डिज़ाइन अच्छा नज़र आ रहा है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Imageइस कारण से Samsung Galaxy S23 सीरीज़ के लॉन्च में हो सकती है देरी

Samsung Galaxy S23 सीरीज़ का इंतज़ार सभी को है। साल के सबसे महत्वपूर्ण स्मार्टफोन लॉन्च में से ये एक है, लेकिन सामने आयी नयी रिपोर्ट ये दावा करती है कि इस बार 2023 में Samsung की इस स्मार्टफोन सीरीज़ के लॉन्च में देरी हो सकती है। हालांकि Galaxy S23 Ultra भी काफी समय से चर्चा …

Image10,000 रूपए से भी कम में लॉन्च होने वाला है Samsung Galaxy M04

Samsung Galaxy M04 का लॉन्च भारत में किसी भी समय हो सकता है। इस बजट स्मार्टफोन को Google Play Console पर हाल ही में स्पॉट किया गया और BIS, Bluetooth SIG पर भी इसे देखा जा चुका है। इससे पहले कम्पनी वेबसाइट पर भी इसकी लिस्टिंग सामने आयी है। लेकिन अब Galaxy M04 का टीज़र पोस्टर …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

Discuss

Be the first to leave a comment.