एक्सक्लूसिव: Maruti Suzuki और Qualcomm की पार्टनरशिप, Snapdragon Elite चिपों के साथ आने वाली हैं नयी स्मार्ट कारें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन और वियरेबल्स मार्केट में अपनी एक मजबूत जगह सुनिश्चित करने के बाद, Qualcomm अब अपने चिपसेटों के साथ ऑटोमोटिव सेक्टर में भी कदम बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। पिछले महीने हुए Snapdragon Summit में, Qualcomm ने Snapdragon Cockpit Elite और Snapdragon Ride Elite प्लैटफार्मों की घोषणा की थी। अब कंपनी भारत की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति (Maruti) के साथ ऑटोमोटिव पार्टनरशिप (Maruti Suzuki और Qualcomm की पार्टनरशिप) करने को पूरी तरह से तैयार है।

हमारे विश्वसनीय सूत्र योगेश बरार के अनुसार, Qualcomm, Maruti Suzuki India के साथ मिलकर कंपनी की आने वाली गाड़ियों में Snapdragon ऑटोमोटिव चिप्स को इंटेग्रट (एकीकृत) करने की योजना बना रहा है। स्मार्ट कारें, जिनमें हाई-टेक इंफोटेनमेंट सिस्टम, पार्किंग असिस्टेंस और एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम्स (ADAS) जैसी सुविधाएं होती हैं, भारतीय कार खरीदारों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। Qualcomm इस ट्रेंड को देखते हुए भारतीय ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में भी अपने चिपों के साथ विस्तार करने की तरफ बढ़ रहा है।

ये पढ़ें: नवंबर 2024 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones In November 2024

Maruti Suzuki और Qualcomm की पार्टनरशिप के बाद गाड़ियों में मिलेंगी नयी चिप

Maruti Suzuki के अलावा, Qualcomm पहले ही भारत की दो और प्रमुख ऑटो कंपनियों, जैसे महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स के साथ पार्टनरशिप कर चुका है। हालांकि, Qualcomm और Maruti की साझेदारी की अभी कोई आधिकारिक घोषणा या जानकारी नहीं आयी है, लेकिन खबरें हैं कि Maruti Suzuki और Qualcomm की पार्टनरशिप के बाद, Qualcomm मारुति को ADAS और इंफोटेनमेंट सॉल्यूशंस देगा, जैसा कि उसने अन्य भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ किया है।

Maruti Suzuki और Qualcomm की पार्टनरशिप
Qualcomm Snapdragon Deigital Chassis

Qualcomm ने हाल ही में अपने Snapdragon Digital Chassis सिस्टम में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं, जिसमें Snapdragon Cockpit Elite और Snapdragon Ride Elite नए प्लैटफॉर्म शामिल हैं, जो खास कार्यों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। ये नए प्लेटफॉर्म दमदार Oryon CPU, Adreno GPU, और Hexagon NPU के साथ गाड़ियों में हाई – परफॉरमेंस कंप्यूटिंग क्षमता दिखाते हैं। ये टेक्नोलॉजी 40 से ज़्यादा मल्टीमोडल सेंसरों को एकीकृत करने में सक्षम है, जिसमें रडार, LiDAR, कैमरे और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं, जिससे वाहन की सुरक्षा और ऑटोनोमी और बेहतर होती है।

Maruti e Vitara

Snapdragon Digital Chassis सिस्टम की USP यानि ख़ासियत ये है कि ये आज के समय की मॉडर्न गाड़ियों को स्केलेबल फीचर सेट देने में सक्षम है। इसमें सेफ्टी फीचर्स जैसे लेवल 3 तक की ऑटोनॉमस ड्राइविंग से लेकर हाई-एंड ICE कारों और इलेक्ट्रिक वाहनों में मल्टी-डिस्प्ले इंफोटेनमेंट सेटअप शामिल हैं। इसका एक उदाहरण Mahindra XUV700 और Tata Curvv में देखा जा सकता है। ये सभी फ़ीचर आने वाली XEV 9e और BE 6e इलेक्ट्रिक कारों में भी नज़र आएंगे।

Snapdragon Digital Cockpit

ये पढ़ें: 30,000 में बेस्ट बैटरी बैकअप स्मार्टफोन – Best battery backup Smartphones under Rs. 30,000

Considering Qualcomm’s prior experience in providing infotainment solutions to Tata Motors for their Curvv EV, it is anticipated that Maruti will adopt a similar strategy for their upcoming EV model (Maruti e Vitara) scheduled for launch next year. We will update the story as and when we hear more specifics.

Qualcomm ने Tata Motors को उनके Curvv EV के लिए इंफोटेनमेंट सॉल्यूशंस पहले दिए हैं और उम्मीद की जा रही है कि अपने इस अनुभव का इस्तेमाल करते हुए कंपनी मारुति को भी अपनी आने वाली इलेक्ट्रिक कार (Maruti e Vitara) के लिए कुछ ऐसा ही करेगा, जो अगले साल लॉन्च होने वाली है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung ने फिर बढ़ाए Galaxy F70 Pro, M47 और A27 के दाम, अब तीनों ₹2,000 महंगे

एक नज़र में : Samsung ने भारत में अपने तीन मिड-रेंज फोनों, Galaxy F70 Pro, Galaxy M47 और Galaxy A27 के दाम फिर ₹2,000 बढ़ा दिए हैं। इसके बाद F70 Pro और M47 के बेस वैरिएंट की कीमत ₹37,999 हो गई है, जो इनकी लॉन्च कीमत से पूरे ₹12,000 ज़्यादा है। टिपस्टर संजू चौधरी के …

Image2022 Maruti Suzuki Brezza CNG वैरिएंट भी होगी लॉन्च; गाड़ी की पहली झलक के साथ ही बुकिंग हुईं शुरू

भारत में इस समय सबसे अधिक सड़क पर कॉम्पैक्ट SUV ही नज़र आ रही हैं। ख़ासतौर ये वो SUV हैं, जो मध्यम वर्ग के बजट में आती हैं और मारुति की गाड़ियाँ इस मध्यम वर्ग की पहली पसंद बन रही हैं। कॉम्पैक्ट SUV के बाज़ार में मारुति सुज़ुकी ने अपनी पकड़ काफी अच्छी बना ली …

ImageSnapdragon 8+ Gen 1 के साथ लॉन्च होंगे ये शानदार फ़ोन; मिलेगी और तेज़ परफॉरमेंस

Qualcomm का Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट लॉन्च हो चुका है, जो भविष्य में अपने फ्लैगशिप फोनों के लिए हर कंपनी की पहली पसंद होगी। इसके लॉन्च के बाद अब Android स्मार्टफोनों के लिए ये सबसे बेहतर और पावरफुल चिप है। Qualcomm ने साल के बीच में Snapdragon 8+ Gen 1 को लॉन्च किया है, …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products