Uber टैक्सी सर्विस का एल्गोरिथम ऐसे पागल बना रहा है, आपको..

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अक्सर हम कहीं बाहर जाते हैं, तो एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए Uber जैसी टैक्सी सर्विस का उपयोग करते हैं। इसके दो मुख्य कारण होते हैं, कि ये किलोमीटर के अनुसार चार्ज करती है, और दूसरा कारण के कि आसानी से बुक करने पर हमारी लोकेशन पर आकर हमें पीक करती है, लेकिन क्या हो जब आपको नए Uber स्कैम के बारे में सुनने को मिले। ऐसा हम नहीं बोल रहे, बल्कि लोग बोल रहे हैं, क्योंकि हाल ही में दिल्ली के एक व्यक्ति ने Uber टैक्सी सर्विस पर एक एक्सपेरिमेंट करा जिसमें उसे एक ही रूट के चार अलग अलग फोन में अलग अलग फेयर चार्ज दिखाएं गए, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: WhatsApp पर हो रहें इस तरह के स्कैम, जान लो वरना बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली

क्या है, Uber स्कैम

हाल ही में दिल्ली के एक एंटरप्रेन्योर ऋषभ सिंह द्वारा अपने X(ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से Uber टैक्सी सर्विस के एल्गोरिथम को लेकर एक एक्सपेरिमेंट की जानकारी साझा की गई है। जिसमें उन्होंने बताया कि इसका एल्गोरिथम ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ साथ बैटरी के परसेंटेज पर भी काम करता है।

ऋषभ सिंह ने इस पोस्ट को “The Curious Case of Uber Fare Discrepancies: Platform and Battery Impact,” टाइटल के साथ शेयर किया और उसमें चार फोन्स के स्क्रीनशॉट भी साझा किए। एक्सपेरिमेंट में दो iOS डिवाइस और दो Android डिवाइस का उपयोग किया गया था।

डिवाइस प्लेटफॉर्म और बैटरी प्रतिशत ऐसे कीमत को अफेक्ट करती है

साझा की गई पोस्ट के अनुसार इसके फेयर चार्ज में बदलाव का पहला कारण फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम है। यदि आपके पास कोई iOS डिवाइस है, तो आपको कीमत ज्यादा बताई जाएगी, और वहीं आपके पास Android डिवाइस है, तो आपको कीमत कम बताई जाएगी।

पोस्ट में इसका दूसरा कारण फोन के बैटरी प्रतिशत को बताया गया है। ऋषभ सिंह के अनुसार यदि आपके फोन की बैटरी कम है, तो इस टैक्सी सर्विस का एल्गोरिथम आपको ज्यादा कीमत दिखाएगा, वहीं बैटरी प्रतिशत ज्यादा होने पर कीमत को कम कर दिया जायेगा।

ट्रांसपेरेंसी की बात कहीं

एंटरप्रेन्योर ने इस पोस्ट के माध्यम से ट्रांसपेरेंसी की बात कही है, कि ये चीज यूजर्स के साथ गलत हो रही है, और इस तरह से भेदभाव नहीं होना चाहिए। पब्लिश होने के बाद ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, और कई लोगों ने इस पर रिएक्ट करना भी शुरू कर दिया।

एक यूजर ने कहा कि “अगर ये सच है, तो ये बिलकुल ही अनेथिकल है।” वहीं दूसरे ने लिखा ” हमें इन एल्गोरिथम में ज्यादा ट्रांसपेरेंसी की आवश्यकता है।”, अब ये एल्गोरिथम में एक एक ग्लिच है, या जान बुझ कर इसे ऐसा बनाया गया है, ये तो जांच के बाद ही सामने आ सकता है। अब देखना ये है, कि कंपनी इस परिस्थिति पर कैसे रिएक्ट करती है।

ये पढ़े: GPay पर बिना पूछे कट रहे पैसे? ऐसे बंद करें ऑटो पे और बचाएं अपनी कमाई

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

ImageJio का ₹200 OTT Pass अब ₹150 के मूवी टिकट डिस्काउंट के साथ: पैसा वसूल है या नहीं?

Jio अपने यूज़र्स को इस बार दोहरा तोहफा दे रहा है, अब Jio OTT Pass के साथ आपको बड़े पर्दे की टिकटों पर भी छूट मिलेगी यानी उसी ₹200 के रिचार्ज में 15 OTT ऐप्स मुफ्त चलेंगे और थिएटर में मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा। ये OTT Pass कुछ समय पहले लॉन्च हो चुका है, …

ImageNothing ने CMF को बनाया अलग कंपनी, अब बहुमत हिस्सेदारी भारतीयों के पास

Nothing अपनी भारत रणनीति को एक कदम और आगे ले जा रहा है। कंपनी अब अपनी सब-ब्रांड CMF को एक अलग कंपनी बना रही है, जिसमें बहुमत हिस्सेदारी भारतीय शेयरधारकों के पास होगी। Nothing के CEO Carl Pei ने कंफर्म किया है कि CMF का मुख्यालय भारत में ही रहेगा, और इसकी अपनी लोकल टीम …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products