GPay पर बिना पूछे कट रहे पैसे? ऐसे बंद करें ऑटो पे और बचाएं अपनी कमाई

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

GPay Autopay (ऑटोपे) सर्विस लोगों को बार बार फीस भुगतान करने की परेशानी से बचा लेती है। इसके लिए हर महीने कटने वाली कोई सब्सक्रिप्शन की रकम, ईएमआई, बिल, इत्यादि के लिए Autopay चुन सकते हैं, जिसके बाद हर महीने एक निश्चित तारीख़ को ये पैसे आपके अकाउंट से अपने आप ही काट जायेंगे। इससे भूल जाने की चिंता, या बार बार कोई सर्विस सब्सक्राइब करने की परेशानी ख़त्म हो जाती है।

हालांकि कभी कभी जब वो सर्विस हमें नहीं चाहिए या बिल नहीं भरना है व खर्चों को नियंत्रित करने के लिए किसी सर्विस को हटाना है, तो ऐसे में आपको ऑटोपे (GPay AutoPay) को रोकना या बंद करना पड़ेगा। अब ये कैसे करें ? आइये यहां जान लीजिये।

GPay Autopay (ऑटोपे) कैसे बंद करें

  • अपने फ़ोन में GPay ऐप खोलें।
  • आप ऊपर दायीं तरफ अपने प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करें।
  • अब यहां Autopay का विकल्प चुनें।
  • अब इसमें सब्सक्रिप्शन ढूंढें।
  • इस पर क्लिक करने पर आपको उन सर्विसों की एक लिस्ट दिखेगी, जिन पर आपने ऑटोपे एक्टिवेट किया हुआ है।
  • अब इनमें से जिस ऐप या सर्विस का ऑटोपे आप बंद करना चाहते हैं, उसे चुनें।
  • अब Cancel AutoPay का बटन दबाएं।
  • इसे कन्फर्म करने के लिए ये आपसे UPI PIN मांगेगा, उसे भरें
  • इसके बाद आपका इस सर्विस का Autopay बंद हो जायेगा।

नोट: कई बार ऐसा हो जाता है कि GPay Autopay बंद करने के बाद भी आपकी आने वाली किश्त या सर्विस की फीस स्वत: ही कट जाये। ऐसे में आपक्को अलग से मर्चेंट से संपर्क वहाँ से भी इसे बंद करवाना होगा। इसके अलावा अगर कोई पेमेंट पहले से आपने निश्चित कर दी है, तो वो ऑटोपे के बाद भी कटेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Imageरातों-रात बंद हुए WhatsApp अकाउंट, कंपनी ने मानी अपनी गलती

सोमवार रात करीब 8 बजे कई लोगों का WhatsApp अचानक काम करना बंद कर दिया। स्क्रीन पर एक ही लाइन थी, “Account in review”, और नीचे लिखा था कि अकाउंट की गतिविधि और डिवाइस की जानकारी जांची जा रही है, और नतीजा आम तौर पर 24 घंटे में बता दिया जाएगा। इस दौरान ऐप का …

Imageफ्री में JioHotstar कैसे पाएं – बिना अलग पैसे दिए क्रिकेट, मूवीज़ और शोज़ देखने के आसान तरीके

JioHotstar पर बड़े क्रिकेट मैच, नई मूवीज़ और चर्चित शोज़ देखने के लिए ज़रूरी नहीं कि हर बार अलग से सब्सक्रिप्शन के पैसे भरे जाएं। आप अपने फोन पर जो रिचार्ज करते हर महीने करते हैं, कई बार उसी में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। केवल Jio ही नहीं, Airtel और Vi भी अपने …

ImageGoogle Photos की स्टोरेज बार-बार फुल? ये 5 सेटिंग्स बंद करते ही बचेगा कई GBs स्पेस

अच्छी-भली फोटो खींचने जाओ और स्क्रीन पर “Storage full” का नोटिफिकेशन आ जाए, नई फोटोज़ का बैकअप बीच में अटक जाए, और उसी अकाउंट पर Gmail के मेल आने बंद हो जाएं, ये झुंझलाहट लगभग हर स्मार्टफोन यूज़र झेलता है। ज़्यादातर लोग यहीं Google One का पेड प्लान खरीदने की सोचने लगते हैं। लेकिन पैसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.