फ़ोन फॉर्मेट होने पर भी कॉन्टेक्ट्स डिलीट नहीं होंगे, बस करें ये काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अक्सर हमारा फोन हैंग होने की वजह से काम करना बंद कर देता है, जिस वजह से हमें उसे तुरंत फॉर्मेट करना पड़ता है। लेकिन फॉर्मेट करने पर फोन से हमारे जरूरी कांटेक्ट भी डिलीट हो जाते हैं, और उन नंबर्स की आवश्यकता होने पर काफी परेशानी होती है। आज के समय में Google ने इतनी तरक्की कर ली है, कि आपके डिलीट हुए कॉन्टैक्ट्स भी रिकवर हो सकते हैं, यदि आपको नहीं पता फोन में डिलीट कॉन्टैक्ट को कैसे रिकवर करें, तो हमारे इस लेख को आखिर तक पढ़ें, इसमें हमनें इससे बताया है, कि फ़ोन फॉर्मेट होने पर भी कॉन्टेक्ट्स डिलीट नहीं होंगे, और फोन से डिलीट कॉन्टैक्ट कैसे रिकवर करें?

ये पढ़ें: ऑनलाइन EPF बैलेंस कैसे चेक करें?, इसके बाद कुछ और देखने की जरुरत नहीं

फ़ोन फॉर्मेट होने पर भी कॉन्टेक्ट्स डिलीट नहीं होंगे

यदि आप अपने फोन में कॉन्टैक्ट्स सेव करते हैं, और फोन फॉर्मेट होने पर वो डिलीट हो जाते हैं, तो आपको अपने कॉन्टैक्ट्स को Google अकाउंट में सेव करने की आवश्यकता है। ये डिफॉल्ट रूप से फोन में सेट होता है, लेकिन यदि नहीं है, तो आप इसको नीचे बताई गई स्टेप्स के माध्यम से सेट कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के “Contacts” ऐप में जाएं।
  • यहां सबसे ऊपर “Create New Contact” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपके फोन में जो भी ईमेल लॉगिन है, उनमें से अपने पर्सनल ईमेल को चुनें।
  • अब जब भी आप कोई कॉन्टैक्ट सेव करेंगे तो वो सीधा Google अकाउंट में सेव होंगे।

ऐसा करने पर जब भी आपका फोन फॉर्मेट होगा तो इस ईमेल को लॉगिन करने पर सभी कॉन्टैक्ट आपके फोन में दिखने लगेंगे। इसका एक फायदा ये भी है, कि आप इस ईमेल को किसी अन्य फोन में लॉगिन करके उस फोन में भी कांटेक्ट्स देख सकते हैं। यदि लिस्ट नहीं खुलें, तो “Create New Contact” के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद जानकारी दर्ज करने का ऑप्शन आएगा, यहां नीचे स्क्रॉल करके देखें, डिफॉल्ट रूप से कौनसा ईमेल सेट है।

फोन से डिलीट कॉन्टैक्ट कैसे रिकवर करें

जैसा कि हमनें ऊपर बताया है, कि ये सेटिंग्स डिफॉल्ट रूप से सेट हो जाती है, और यदि फोन फॉर्मेट होने पर आपके कॉन्टैक्ट्स डिलीट हो गए हैं, तो आपको उस Google अकाउंट को फोन में फिर से लॉगिन करने की आवश्यकता है, जो पहले उस फोन में लॉगिन था। यदि कॉन्टैक्ट्स अपने आप रिकवर नहीं होते हैं, या आपके खुद डिलीट करें हैं तो नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले Google Chrome पर जाएं, और उस Google अकाउंट को खोलें, जिस में कॉन्टैक्ट्स सेव थे।
  • यहां “People and Sharing” के ऑप्शन पर क्लिक करें, और फिर “Contacts” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब बाएं तरफ ऊपर की ओर तीन लाइंस पर क्लिक करें
  • यहां “Bin” के ऑप्शन पर क्लिक करें। आपके द्वारा डिलीट किए गए सभी कॉन्टैक्ट यहां दिख जाएंगे।

ये पढ़ें: मेरी फुल हुई Google Storage को खाली करने के लिए मैंने अपनायी ये आसान ट्रिक

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageथिएटर रिलीज से पहले ही सामने आया Yeh Prem Mol Liya का OTT प्लेटफॉर्म, जानें कब और कहां देखें

एक नज़र में : राजश्री प्रोडक्शंस और सूरज बड़जात्या की Yeh Prem Mol Liya 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन घर बैठे ये कहां दिखेगी, ये पहले ही तय हो गया है। 18 नवंबर को आए इसके ऑफिशियल ट्रेलर को पांच दिन में 4.5 करोड़ से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और इसके थंबनेल …

ImageWhatsApp पर PF बैलेंस घर बैठे ऐसे देखें, सेवा अटके तो ये 3 तरीके आएंगे काम

एक नज़र में : PF का बैलेंस जानने के लिए अब आपको EPFO की वेबसाइट पर UAN और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि EPFO ने अपनी सेवाएं WhatsApp पर भी शुरू कर दी हैं। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने 1 नवंबर को EPFO के 74वें स्थापना दिवस पर इसे लॉन्च …

ImageGTA 6 खेलना है पर PS5 नहीं? किराये पर लें कंसोल, जानें हफ्ते और महीने का पूरा खर्च

एक नज़र में : GTA 6 भारत में 19 नवंबर से PS5 पर खेला जा रहा है, और जिनके पास कंसोल नहीं है, वो अब PS5 किराये पर (PS5 on rent) लेकर भी ये गेम खेल सकते हैं। रेंटल कंपनी Rentkar गेम के साथ PS5 का हफ्ते भर वाला पैक चार हज़ार रुपये से थोड़ा …

ImageWhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp अब बस मैसेज भेजने का ऐप नहीं रहा है, फैमिली ग्रुप से लेकर ऑफिस के काम और बैंक के OTP तक, ज़रूरी बातचीत यहीं होती है। लेकिन इसी के साथ एक पुरानी दिक्कत भी जुड़ी है और वो ये कि ये फोन की जगह बड़ी तेज़ी से भरता है। असली सवाल दो हैं। पहला …

ImageAirtel का 1+1 फ्री रिचार्ज ऑफर: सबको नहीं मिलेगा, ऐसे चेक करें आपके नंबर पर है या नहीं

एक नज़र में : Airtel अपने ₹349 और ₹399 वाले प्रीपेड प्लान पर ‘1+1 Recharge Free’ ऑफर (Airtel Free Recharge Offer) दे रही है, जिसमें एक रिचार्ज के साथ उसी प्लान का दूसरा रिचार्ज मुफ्त मिलेगा। यानी 28 दिन वाला प्लान आपके नंबर पर 56 दिन चलेगा। लेकिन ये ऑफर हर नंबर पर नहीं है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.