मेरी फुल हुई Google Storage को खाली करने के लिए मैंने अपनायी ये आसान ट्रिक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के समय में हमारा स्मार्टफोन ही हमारा कैमरा है और कई भी बाहर जाते समय या घर में अच्छे पलों को कैद करने के लिए हम ढेरों फोटोज़ और वीडियो बना डालते हैं और अधिकतर सभी के फोनों में ये कहाँ स्टोर होती हैं? – Google स्टोरेज में। इसके अलावा अन्य फाइलें, Gmail पर मेल में आने वाली अटैचमेंट, इत्यादि सभी Google Drive या स्टोरेज में सेव होता रहता है, जिसके कारण अधिकतर लोगों समस्या आती है कि उनकी Google Storage फुल हो गयी है और अन्य डाटा (फोटो, वीडियो, फाइल, इत्यादि) का बैकअप लेने के लिए या इसे सेव करने के लिए आप अब Google Storage को खरीदें।

ज़ाहिर है कि ज़्यादातर लोग इसे ख़रीदना तो नहीं चाहते, और जब फ्री में काम हो सकता है, तो पैसे क्यों देने ? जी हाँ, ढेरों फोनों के रिव्यु के लिए खींचे गए कैमरा सैंपल, परिवार की सालों से ली गयीं ढेरों तसवीरें और वीडियो के कारण, जब मेरा Google Storage फुल हुआ, तो मैंने ऐसे तरीकों के बारे में जाना, जिनके साथ आप आसानी से Google Storage में काफी जगह बना सकते हैं और आपको इसके लिए पैसे भी नहीं देने होंगे। मैं इस लेख में ऐसी दो ट्रिक्स के बारे में बता रही हूँ, जिनका इस्तेमाल करके आप और भी ढेरों फोटोज़ का वीडियो का बैकअप गूगल स्टोरेज में ले सकते हैं।

फाइलों और फोटोज़ को करें कम्प्रेस

आप अपनी स्टोरेज में मौजूद सभी फोटोज़ को कंप्रेस करके लगभग 50% स्पेस को खाली कर सकते हैं, लेकिन इससे तस्वीरों की डिटेल में थोड़ी कमी आ जाती है। हालांकि ये तस्वीरें फिर भी फ़ोन में देखने के लिए उपयुक्त रहती हैं और स्टोरेज भी आपको मुफ्त में मिल जाती है।

  • सबसे पहले Chrome ब्राउज़र में photos.google.com टाइप करें।
  • इससे आपके Google Photos खुल जाएंगे (ब्राउज़र में आपका Google अकाउंट लॉग-इन होना चाहिए)।
  • अब यहां बायीं साइड में मौजूद विकल्पों में नीचे Storage पर क्लिक करें।
  • अब Manage Storage पेज खुलेगा, जिसमें Recover Storage सेक्शन में Learn More पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद सामने आये पॉप – अप विंडो में नीचे के बॉक्स में टिक करें।
  • अब अपने सारे फोटोज़ या फाइलों को कम्प्रेस करने के लिए इस बटन पर क्लिक करके अनुमति दें।
  • इसके बाद आपके स्टोरेज में मौजूद फाइलें कम्प्रेस हो जाएँगी और लगभग आधी जगह ही लेंगी, जिससे आपकी Google Storage कागि खाली हो जाएगी।

अन्य Gmail आईडी में ट्रांसफर करें सारी फोटोज़ व फ़ाइल

इस ट्रिक के साथ आपकी Google स्टरगेमें फिर से 15Gb की जगह होगी और आपकी फाइलें कंप्रेस भी नहीं होंगी, लेकिन इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

  • इसके लिए सबसे पहले अपनी एक नयी Google आईडी बना लें।
  • अब इस आईडी से लॉग-इन करके Google Drive में एक नया फोल्डर बनाएं।
  • इसके लिए Google Drive पेज पर बायीं साइड सबसे ऊपर New का बटन दबाएं।
  • अब सामने आयी लिस्ट में सबसे ऊपर मौजूद New Folder पर क्लिक करें और इसे कोई नाम देकर सेव कर लें।
  • अब इस नए फोल्डर पर क्लिक करें और दायीं साइड में इनफार्मेशन के i वाले आइकॉन पर क्लिक करें।
  • अब साइड बार में Manage access के बटन पर क्लिक करें।
  • अब सामने आये पॉप-अप विंडो में Anyone With the Link द्वारा एक्सेस दें।
  • इसके बाद फोल्डर से बाहर जाएं और फोल्डर के नाम एक आगे मौजूद तीन डॉट वाले मेनू पर क्लिक करें और Share का विकल्प चुनें।
  • इसके बाद इस फोल्डर को अपनी पुरानी मेल आईडी के साथ शेयर करें।

अब आप पुरानी मेल आईडी से इस फोल्डर को एक्सेस कर पाएंगे और उसमें मौजूद सभी फोटोज़ या बड़ी फाइलों को आप वहाँ से कॉपी करके इस फोल्डर में सेव कर सकते हैं और पुराने Google अकाउंट से डिलीट कर सकते हैं, जिससे आपकी पूरी स्टोरेज खाली हो जाएगी। इस तरह आप स्टोरेज फुल होने पर हर बार एक नयी आईडी और उसमें नया फोल्डर बनाकर वहां अपनी फाइलों को ट्रांसफर कर मुख्य Google Account में जगह बना सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageGoogle Photos की स्टोरेज बार-बार फुल? ये 5 सेटिंग्स बंद करते ही बचेगा कई GBs स्पेस

अच्छी-भली फोटो खींचने जाओ और स्क्रीन पर “Storage full” का नोटिफिकेशन आ जाए, नई फोटोज़ का बैकअप बीच में अटक जाए, और उसी अकाउंट पर Gmail के मेल आने बंद हो जाएं, ये झुंझलाहट लगभग हर स्मार्टफोन यूज़र झेलता है। ज़्यादातर लोग यहीं Google One का पेड प्लान खरीदने की सोचने लगते हैं। लेकिन पैसे …

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.