BSNL यूजर्स की होगी मौज, नए प्लान के साथ 18 देशों में काम करेगी सिम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जब भी हम किसी दूसरे देश में जाते हैं, तो हमें वहां के लिए अलग से सिम खरीदना पड़ती है, जिसका खर्च 800 से 2000 रूपये तक अलग अलग देशों के अनुसार आता है। इससे ज्यादा ट्रैवल करने वालों को काफी परेशानी होती है, लेकिन BSNL ने अपने उपभोक्ताओं ने के लिए BSNL का नया इंटरनेशनल रोमिंग पैक पेश कर दिया है, जिसे BSNL गोल्ड इंटरनेशल प्लान नाम दिया गया है। इस प्लान में आपको 18 देशों में सिम खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आगे इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इंटरनेट और कॉल में आ रही समस्या, तो ठीक करेंगे ये TRAI ऐप्स, ऐसे करें इस्तेमाल

BSNL गोल्ड इंटरनेशल प्लान की कीमत

BSNL India द्वारा हाल ही में अपने आधिकारिक X अकाउंट के माध्यम से घोषणा नए BSNL इंटरनेशनल रोमिंग पैक की घोषणा की गई है, जो विश्व भर में सफर करने वाले लोगों के लिए खास तौर पर पेश किया गया है। इस प्लान की कीमत 5399 रुपए है। इस कीमत पर आपको इसमें 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, यानी 180 रुपए प्रतिदिन का खर्च।

BSNL गोल्ड इंटरनेशल प्लान के फायदें

इस प्लान में आपको 30 दिनों की वैलेडिटी के साथ कॉलिंग, SMS, और, डेटा की सुविधा मिलती है। हालांकि, इसमें आपको 30 मिनट की वॉइस कॉलिंग, 15 SMS, और 3GB डेटा का लाभ मिलेगा। इसका उपयोग आप कंपनी द्वारा चुने गए 18 देशों में कर पाएंगे, इसलिए आपको अलग से हर देश में सिम खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इन देशों में कर पाएंगे उपयोग

  • भूटान
  • ग्रीस
  • मलेशिया
  • ऑस्ट्रिया
  • चीन
  • वियतनाम
  • नेपाल
  • श्रीलंका
  • जर्मनी
  • इजरायल
  • बांग्लादेश
  • म्यांमार
  • कुवैत
  • थाईलैंड
  • डेनमार्क
  • उज़्बेकिस्तान
  • फ्रांस
  • जापान

ये पढ़ें: स्कैम वेबसाइट को पहचानने का तरीका जान लें, कभी नहीं होंगे ऑनलाइन ठगी का शिकार

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageOnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेंगी तीन अलग गेमिंग चिप

OnePlus के फ्लैगशिप फोनों की पहचान अब तक तेज़ परफॉरमेंस रही है, क्योंकि हर नया मॉडल Qualcomm के सबसे नए प्रोसेसर के साथ आता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर के भरोसे नहीं है। 28 सितंबर की गेम कॉन्फ्रेंस में OnePlus ने बताया कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को दस्तक देगा, और साथ …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

1 Comment
Neelmani Sahu
Neelmani Sahu
@neelmani_qupeyazi
1 year ago

USA के लिये गोल्ड इन्टरनेश्नल सिम में 4 माह या 6 माह के लिये कौसना प्लान है ?

Reply