BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA हुआ लॉन्च; अब सभी कर सकते हैं डाउनलोड

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दक्षिणी कोरियन कंपनी Krafton ने आज भारत में BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA गेम को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। ये PUBG Mobile का भारतीय वर्शन है जिसे पिछले साल सितम्बर में बैन कर दिया गया था। अब तक भारत में इसका बीटा वर्शन कुछ लोगों के लिए उपलब्ध था, लेकिन आज से सभी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

कुछ समय पहले कंपनी ने इसके ओपन बीटा वर्शन की घोषणा की थी और कुछ ही लोग इसका हिस्सा बन पाए थे। बीटा वर्शन उपयोगकर्ताओं को इसके ऑफिशियल आज लॉन्च हुए वर्शन का अपडेट एंड्राइड प्ले स्टोर पर ही मिलेगा। दूसरी तरफ जिनके फ़ोन में बीटा वर्शन नहीं है वो सीधे एंड्राइड स्टोर पर जाकर BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA को डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा गेम डेवलपर कंपनी Krafton ने ये भी कहा है कि जिन्होंने इस गेम के लिए आज से पहले प्री-रजिस्ट्रेशन की है वो 4 रिवॉर्ड पाने के हकदार होंगे जिनमें रिकोन मास्क (Recon Mask), रिकोन ऑउटफिट (Recon Outfit), सेलिब्रेशन एक्सपर्ट टाइटल (Celebration Expert Title) और 300 AG शामिल हैं। साथ ही इस गेम के 1 करोड़ डाउनलोड होने पर कंपनी ने धन्यवाद करते हुए खेलने वालों को गेम में इस्तेमाल होने वाली एक पोशाक (outfit) – The Constable Set उनके इन्वेंटरी में देने की पुष्टि भी की है। इसके अलावा 10 लाख, 50 लाख डाउनलोड होने पर भी कुछ रिवॉर्ड दिए जा रहे हैं जिनमें पाने की अंतिम तिथि 19 अगस्त है। इन्हें पाने के लिए गेम को डाउनलोड करके sign-up करना होगा।

BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। हालांकि कंपनी ने ऐपल स्टोर (Apple store) पर इसकेआने की कोई निश्चित तारीख़ अभी नहीं बतायी है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageGoogle ने बताया BGMI के भारत में बैन होने का कारण, लेकिन इस तरह आप अब भी खेल सकते हैं

कल अचानक BGMI को Google Play स्टोर और App स्टोर से हटा दिया गया। ये गेमिंग कंपनी Kraftons के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। भारत में PUBG के बैन होने के बाद, कंपनी ने लगभग एक साल पहले, इसे एक नए रूप में BGMI नाम से भारत में लॉन्च किया। BGMI (Battlegrounds mobile India) …

Imageजल्द आने वाला है WhastApp में यह अहम फीचर; जाने कैसे कर पाएंगे इसका इस्तेमाल

WhatsApp काफी समय से अपनी एप्लीकेशन को iOS, एंड्राइड और विंडो फ़ोनों के लिए और भी बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर अपडेट पेश करते रहते है। WhatsApp ने अब यूजर के लिए चाट को और भी बेहतर करने के लिए स्टीकर फीचर को भी उपलब्ध करवाने की तैयारी आकर ली है। अभी यह फीचर …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 हुआ लॉन्च: नए चौड़े ‘passport’ अंदाज़ में आया फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना बिल्कुल नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 लॉन्च कर दिया है। यह फोन Samsung की अब तक की किसी भी Fold डिवाइस से बिल्कुल अलग है। पहले आए सभी फोल्डेबल फोन लंबे और पतले हुआ करते थे, लेकिन इस बार कंपनी एक छोटा और चौड़ा ‘passport’ …

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

Discuss

Be the first to leave a comment.