सिर्फ कॉलर आईडी बताना ही नहीं, और भी कई फायदे हैं truecaller के

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले अधिकतर लोग आज Truecaller का इस्तेमाल कर रहे हैं, आने वाली कॉल्स के वास्तविक कॉलर की पहचान करने के साथ साथ यह एप्प किसी नंबर के उपयोगकर्ता की जानकारी पता करने में भी मदद करता है, लेकिन क्या आपने कभी Truecaller के अन्य फीचर्स का उपयोग किया है? शायद नहीं ! Truecaller अब सिर्फ एक कॉलर आईडी ऐप नहीं है, बल्कि इसमें कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं जिनके माध्यम से आप अपनी छोटी-छोटी कई आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं, तो आइये जानते हैं truecaller के छिपे हुए उन ख़ास फीचर्स के बारे में हो आपके लिए बहुत उपयोगी हैं।

यह भी पढ़ें: Xiaomi Redmi Note 5A हुआ लांच, जानिये इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और कीमतें

Call Blocking

यूं तो कॉल ब्लॉकिंग का फीचर काफी स्मार्टफोन्स में दिया जा रहा है, फिर भी जिन स्मार्टफोन में यह फीचर नहीं है वे truecaller एप्प की मदद से कॉल ब्लॉकिंग का प्रयोग कर सकते हैं, इसके अलावा किसी निश्चित संख्या के साथ शुरू होने वाले कॉल को रोकने के लिए ऐप का उपयोग किया जा सकता है। अगर आपको लगता है कि कोई आपको फोन पर परेशान कर रहा है और संख्या एक निश्चित सेट के साथ शुरू होती है, तो उन अंकों के साथ शुरू होने वाले नंबरों को truecaller द्वारा ब्लॉक कर दीजिये।

Flash Messaging

इस फीचर के द्वारा आप किसी आपात स्थिति में अपने साथी को एक त्वरित मेसेज भेज सकते हैं, इसमें आप पूर्व लिखित टेम्पलेट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसके माध्यम से आप अपनी लोकेशन और इमोजी भी शेयर कर सकते हैं।

Truecaller Pay

truecaller के साथ साझेदारी में आईसीआईसीआई बैंक ने Truecaller Pay की शुरुआत की है। Truecaller Pay देश में लाखों उपयोगकर्ताओं को एक UPI आईडी बनाने की सुविधा देगा, जिससे किसी भी UPI आईडी या भारत इंटरफेस फॉर मनी (BHIM) एप के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पैसे भेजें जा सकेंगे। यह प्रयोक्ताओं को प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज करने और Truecaller एप्प से पोस्टपेड मोबाइल बिल का भुगतान भी करने में सक्षम बनाएगा।

Truecaller call me back

इस फीचर के माध्यम से अगर कॉल एक truecaller उपयोगकर्ता को किया जा रहा है जिसका जवाब देने में वह विफल रहता है, तो कॉलर को एक पॉप-अप नोटिफिकेशन मिलता है, जिसमें ”कॉल बैक” और ‘कॉल अगेन’ यदि पहला विकल्प चुना जाता है, तो कॉल दोबारा की जाती है, और यदि दूसरा विकल्प चुना जाता है तो एक नोटिफिकेशन उस रिसीवर को वापस कॉल करने के लिए उन्हें सूचित करने हेतु भेज दी जाती है।

यह भी पढ़ें: Android O के 5 ख़ास फीचर्स जो बनाते हैं इसे Android Nougat से बेहतर

Related Articles

ImageVivo, Realme और Samsung ने बढ़ाए फोनों के दाम, जानें किन पर पड़ी सबसे ज़्यादा मार

एक नज़र में: पिछले दो दिन में तीन बड़ी कंपनियों ने भारत में अपनी कीमतों की लिस्ट बदल दी है। Realme की नई कीमतें 18 अगस्त से लागू हुईं, और अब Vivo और Samsung, दोनों ने अपने फोनों के दाम बढ़ा दिए। इन फोनों में एक भी नया फीचर नहीं जुड़ा है, सिर्फ कीमत का …

ImageAndroid 11 का पहला डेवलपर प्रीव्यू आया सामने: जाने क्या होंगे ख़ास फीचर?

Google के ऑपरेटिंग सिस्टम Android के अगले वर्जन में पिछले वर्जन के मुकाबले कई नए फीचर्स दिए जा सकते हैं। जैसा कि हम शुरू से देखते हुए आए हैं, Google अपने हर नए ऑपरेटिंग सिस्टम को कुछ यूजर इंटरेस्ट वाले फीचर्स के साथ लॉन्च कर रहा है। ऐसे में इस बार Google I/O 2020 में …

ImageOnePlus TV करेगा 2 जुलाई को अपना किफायती स्मार्टटीवी इंडिया में लांच

OnePlus के सीओ-फाउंडर और सीईओ Pete Lau ने आज सुनिश्चित कर दिया है की कंपनी अपने किफायती स्मार्टटीवी को इंडियन मार्किट में 2 जुलाई को लांच करने वाली है। टीज़र में टीवी का टॉप-व्यू दिखाया गया है जिसमें Kevlar बैक-पैनल भी दिखाई देता है। ट्विटर की पोस्ट में लिखे कैप्शन के हिसाब से कंपनी इंडियन …

Imageफ्री में JioHotstar कैसे पाएं – बिना अलग पैसे दिए क्रिकेट, मूवीज़ और शोज़ देखने के आसान तरीके

JioHotstar पर बड़े क्रिकेट मैच, नई मूवीज़ और चर्चित शोज़ देखने के लिए ज़रूरी नहीं कि हर बार अलग से सब्सक्रिप्शन के पैसे भरे जाएं। आप अपने फोन पर जो रिचार्ज करते हर महीने करते हैं, कई बार उसी में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। केवल Jio ही नहीं, Airtel और Vi भी अपने …

Imagerealme 16x vs 15x: स्क्रीन और चिप वही हैं, तो ज़्यादा पैसे किस चीज़ के लिए?

realme 15x पिछले अक्टूबर में ₹16,999 की कीमत पर आया था। वहीँ realme 16x आज ₹27,999 पर आया है, और वो भी उसी 6GB+128GB कॉन्फिगरेशन में। इन दोनों फोनों में डिस्प्ले एक ही है, चिपसेट एक ही है, और बैटरी भी 7,000mAh की एक ही है। नए मॉडल के पास अपना बचाव है, और वो …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products