Xiaomi Redmi Note 5A हुआ लांच, जानिये इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और कीमतें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक लम्बे इंतज़ार के बाद Xiaomi Redmi Note 5A को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। अपनी लॉन्चिंग के साथ ही यह रेडमी 5 श्रृंखला का पहला फोन बन गया है। गौरतलब है कि रेडमी नोट 4 की शानदार सफलता के बाद रेडमी नोट 5 सीरीज के फोनों का इंतज़ार काफी समय से किया जा रहा था, जिसकी शुरुआत Redmi Note 5A के साथ हुई है, आइये जानते हैं क्या हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और खूबियां, और जानते हैं कि जैसी उत्सुकता इसे लेकर बाजार में पिछले दिनों से देखी जा रही थी, क्या यह फोन इस फोन उन अपेक्षाओं पर खरा उतरता है,या नहीं? (Read in English)

यह भी पढ़ें: विश्व का सबसे लोकप्रिय फोन बना iPhone 7

Xiaomi Redmi Note 5A स्पेसिफिकेशन्स

Model Redmi Note 5A
Display 5.5-inch (1280 x 720 pixels) HD display
Processor 1.4GHz Quad-Core Snapdragon 425 Mobile Platform with Adreno 308 GPU
RAM 2GB RAM
Internal Storage 16GB internal storage, expandable memory up to 128GB hybrid microSD
Software Android 7.1.1 (Nougat) with MIUI 9
Primary Camera 13MP rear camera with LED Flash
Secondary Camera 5MP front-facing camera Infrared sensor
Battery 3080mAh battery
Others 4G VoLTE, WiFi 802.11 b/g/n, Bluetooth 4.2, GPS
Price RMB 699 (approx. Rs. 6,700)/RMB 899 (approx. Rs 8,600)

Xiaomi Redmi Note 5A डिज़ाइन व डिस्प्ले

Xiaomi Redmi Note 5A में फुल मेटल बॉडी के साथ आता है, जिसमें पीछे की और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। ऊपर की तरफ फ्लैश के साथ मुख्य कैमरा मौजूद है। फोन में 1280 x 720 पिक्सल रेसोलुशन वाली 5.5 इंच की HD डिस्प्ले दी गयी है।

सॉफ्टवेयर और प्रोसेसर

Redmi Note 5A एंड्राइड 7.1.1 नोगट पर काम करता है जिसे MiUI 9 से जोड़ा गया है, साथ ही 2GB रैम वाले इस फोन में 1.4GHz वाला क्वाड-कोर स्नैपड्रगन 425 प्रोसेसर मौजूद है। स्टोरेज की बात करें तो शाओमी के इस फोन में 16GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा

Redmi Note 5A में LED फ़्लैश वाला 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है, वहीं सामने की तरफ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: लॉन्च हुआ AADHAAR का एंड्राइड एप्प, अब अपने मोबाइल से ही कर पाएंगे आधार कार्ड का प्रयोग

बैटरी

फोन में 3000mAh की बैटरी दी गयी है। फोन के कनेक्टिवटी फ़ीचर्स में 4G VoLTE, ड्यूल-बैंड Wi-Fi 802.11 b/g/n, GPS, ब्लूटूथ v4.2 आदि शामिल हैं।

कीमत और उपलब्धता

चीन में, शिओमी रेडमी नोट 5A को तीन रंगों में उपलब्ध कराया जाएगा- शैंपेन गोल्ड, रोज गोल्ड और प्लेटिनम सिल्वर। कंपनी ने अपने बेस संस्करण की कीमत 699RMB (लगभग 6,700 रूपये ) तय की है, जबकि रेडमी नोट 5 A स्नैपड्रैगन 435 संस्करण 899RMB (लगभग 8,600 रूपये ) में उपलब्ध होगा। रेडमी नोट 5A के भारत में लॉन्च और उपलब्धता के विवरण के बारे में शिओमी ने कुछ भी उल्लेख नहीं किया है। यह फिलहाल चीन में ही उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: जल्द ही WhatsApp से कर पाएंगे हर तरह की फाइल ट्रांसफर और UPI पेमेंट भी

Related Articles

ImagePanchayat Season 5 Release Date: देखने के लिए ये है सबसे सस्ता Prime प्लान

एक नज़र में : फुलेरा की पानी की टंकी पर सचिव जी, प्रह्लाद और विकास की शाम वाली बैठक देखने के लिए आपको अभी और रुकना होगा। Prime Video ने 15 नवंबर को बनराकस की फोटो वाली पोस्ट में बताया कि Panchayat Season 5 इस साल रिलीज़ नहीं होगा। लेकिन अगले ही दिन कंपनी ने …

ImageXiaomi Redmi Note 10S हैंड्स ऑन

Xiaomi हमेशा से ही अपने Redmi लाइनअप के तहत काफी आकर्षक प्राइस एंड स्पेसिफिकेशन कॉन्बिनेशन के साथ डिवाइसों को पेश किया है। कंपनी की यह Redmi Note सीरीज में आप काफी आकर्षक स्मार्टफोन देखते आए हैं जिसकी वजह से यह इंडियन मार्केट में काफी ज्यादा लोकप्रिय साबित होती है। कंपनी के दावे के अनुसार रेडमी …

ImageRedmi Note 10 Ultra हो सकता है Dimensity 1100 चिपसेट के साथ 26 मई को लांच

अपने फ्लैगशिप लाइनअप की तरह लगता है Xiaomi अपने सब ब्रांड Redmi की काफी लोकप्रिय Note10 सीरीज में भी एक अल्ट्रा वैरीअंट पेश करने वाली है। क्योंकि हाल ही में सामने आई अफवाहें तो इसी तरफ इशारा करती हैं। फोन के कुछ पोस्टर और ऑनलइन लिस्टिंग के अनुसार यह डिवाइस जल्द ही आपको मार्केट में …

ImageRedmi Note 18 की पहली झलक! 67W चार्जिंग पक्की, Note 17 Pro Max जितनी हो सकती है बैटरी

एक नज़र में : Redmi Note 17 Pro सीरीज़ को भारत आए दो महीने ही हुए हैं, और Redmi Note 18 की पहली झलक सामने आ गई है। चीन की 3C साइट पर एक M841EE मॉडल नंबर वाला Xiaomi फोन 67W चार्जिंग के साथ दिखा है। लेकिन ये रफ्तार नई नहीं है, क्योंकि Redmi Note …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

Discuss

Be the first to leave a comment.