जल्द ही WhatsApp से कर पाएंगे हर तरह की फाइल ट्रांसफर और UPI पेमेंट भी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शुल्क के तौर पर 1 डॉलर वार्षिक की घोषणा को वापस लेने के बाद, लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने राजस्व मॉडल को फिर से बदलने के प्रयासों में है इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक के स्वामित्व वाली व्हाट्सऐप अपने ऐप में एसबीआई(SBI) द्वारा संचालित यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस UPI को जोड़ने पर काम कर रहा है। UPI इंटीग्रेशन के माध्यम से व्हाट्सएप्प उपयोगकर्ता, एक दूसरे के बैंक खातों में पैसों का सीधा हस्तांतरण कर सकेंगे। (Read in English)

यह भी पढ़ें: WhatsApp ने iOS के लिए लॉन्च किये नए अपडेट्स, जानिये क्या है ख़ास

SBI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रकाशन को बताया कि, “पेमेंट आर्किटेक्चर की जटिलता के कारण, WhatsApp स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एनपीसीआई और कुछ अन्य वित्तीय संस्थानों से पैसे ट्रांसफ़र और भुगतान के अधिकारों को हासिल करने के लिए प्रयास कर रहा है।”

UPI का प्रयोग भारत में तेजी से बढ़ रहा है, कई प्रमुख वॉलेट और एप्स UPI को पहले ही इंटीग्रेट कर चुके हैं अथवा करने की प्रक्रिया हैं। लेकिन डिजिटल इकोनॉमी में विस्तार के लिए WhatsApp जैसे एक सर्वव्यापी माध्यम में पैसे के डिजिटल हस्तांतरण की सुविधा मिलना विशेष उत्साहजनक बात है।

इतना ही नहीं, WhatsApp और रोमांचक फीचर का परीक्षण कर रहा है। अब आप जल्द ही WhatsApp पर सभी फॉर्मेट की फाइलों का आदान प्रदान कर सकते हैं। हालांकि फिर भी इस में एक सीमा लगाई गयी है, अर्थात आप एंड्रॉइड पर 100 MB की फ़ाइल, आईओएस पर 128 MB एक और WhatsApp वेब पर 64MB तक की फाइल को भेजा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: दिवाली पर धमाल के लिए तैयार जिओ फाइबर ब्रॉडबैंड : मिलेगा 500 रूपये में 100GB डेटा

इससे कई तरह की फाइलों के लिए WhatsApp में सपोर्ट मौज़ूद नहीं था, उन्हें भेजने के लिए उपयोगकर्ता या तो थर्ड पार्टी एप्प का इस्तेमाल करते थे या फि फाइल को क्लाउड पर अपलोड करके लिंक भेजते थे। लेकिन इस अपडेट के बाद सभी तरह की फाइलें साझा की जा सकेंगी।

वर्तमान में, यह सुविधा बीटा परीक्षण के अंतर्गत कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए शुरू की जा रही है। जिसका अर्थ है कि यह आधिकारिक रूप से सभी उपयोगकर्ताओं के लिए बहुत जल्द उपलब्ध होने वाली है।

यह भी पढ़ें: खत्म होने को है Reliance Jio की मुफ्त सेवायें, इस तरह जानिये अपने बैलेंस और वैधता की जानकारी

Related Articles

ImageiQOO 16R भारत आने को तैयार, 15R जितनी स्क्रीन में मिल सकती है 10,000mAh तक की बैटरी

एक नज़र में : iQOO 15R का सक्सेसर iQOO 16R भारत आने की तैयारी में है, और 11 नवंबर को इसे BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है। लीक में iQOO Neo 12 को इसका आधार बताया गया था, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार ये चीन में आने वाले iQOO Z12 Turbo का भारतीय वर्ज़न हो सकता है। …

ImagePhonePe पर बैंक अकाउंट कैसे लिंक करें; इन स्टेप्स के साथ आसानी से करें ये काम

डिजिटल पेमेंट एप्लीकेशन ने पेमेंट को काफी आसान कर दिया है। बस फ़ोन साथ में हो और आप कहीं से कुछ भी ख़रीद सकते हैं, रिचार्ज कर कर सकते हैं, बिल इत्यादि भी भर सकते हैं। और अगर ऐप्स के साथ आप बैंक अकाउंट को लिंक करके रखें, तो चीज़ें और भी सुविधाजनक हो जाती …

ImagePhonePe UPI को अपने आधार कार्ड द्वारा कर सकते हैं एक्टिवेट, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

नोटबंदी और उसके बाद कोरोना में दूरी बनाये रखने के दौर में, धीरे धीरे डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा मिला और अब फ़ोन पर मात्र एक स्कैनिंग से UPI द्वारा किसी भी चीज़ की पेमेंट करना या कहीं पैसे भेजना इतना आसान हो गया है कि दुकानों से अस्पतालों तक स्कैनर मिलेंगे। इसके लिए लोग कई …

Imageफोटो असली है या AI से बनी? फोन पर ऐसे करें चेक, अब OpenAI वाली फोटो भी पकड़ी जाएगी

एक नज़र में : WhatsApp या Instagram पर आई कोई फोटो असली है या AI से बनी, इसकी जांच अब आप अपने फोन से ही कर सकते हैं, और इसके लिए कोई पेड ऐप खरीदने की ज़रूरत नहीं है। सबसे बड़ी खबर ये है कि 7 अक्टूबर से Google का SynthID Detector हर किसी के …

Imageअब WhatsApp से ही कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज – नया फीचर आया, ऐप बदलने की झंझट खत्म

अगर आप हर बार मोबाइल रिचार्ज करने के लिए अलग ऐप खोलते हैं, प्लान ढूंढते हैं और फिर पेमेंट करते हैं, तो अब ये सब आसान होने वाला है। WhatsApp ने भारत में एक नया फीचर (WhatsApp mobile recharge) शुरू किया है, जिससे आप सीधे ऐप के अंदर ही अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.