PhonePe पर बैंक अकाउंट कैसे लिंक करें; इन स्टेप्स के साथ आसानी से करें ये काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

डिजिटल पेमेंट एप्लीकेशन ने पेमेंट को काफी आसान कर दिया है। बस फ़ोन साथ में हो और आप कहीं से कुछ भी ख़रीद सकते हैं, रिचार्ज कर कर सकते हैं, बिल इत्यादि भी भर सकते हैं। और अगर ऐप्स के साथ आप बैंक अकाउंट को लिंक करके रखें, तो चीज़ें और भी सुविधाजनक हो जाती हैं। भारत में e-commerce वेबसाइट Flipkart की UPI पर आधारित ऐप PhonePe बहुत अधिक मात्रा में इस्तेमाल की जाती है। ये आपको 24 घंटे, 7 दिन कहीं भी सेवा देती है। आप इसके द्वारा पैसों को अपने अकाउंट से किसी दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर भी आसानी से कर सकते हैं। साथ ही आप अपने दो अलग बैंक अकाउंट भी इस एक ऐप में ही लिंक भी कर सकते हैं।

भारत में फिलहाल PhonePe को 11 अलग भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ आप पैसे भेज सकते हैं, किसी और के द्वारा पैसे आपके अकाउंट में भी आ सकते हैं, मोबाइल, DTH रिचार्ज, सब्ज़ी की दुकान से किसी बड़े रिटेल शोरूम में पेमेंट भी कर सकते हैं। साथ ही PhonePe द्वारा टैक्स सेविंग फण्ड, लिक्विड फण्ड, सोने इत्यादि में निवेश भी किया जा सकता है।

PhonePe ऐप की सबसे अच्छी बात यही है, कि इतना सब करने के लिए आपको पैसे जिसके अकाउंट में भेजने है, या पाने हैं, तो केवल मोबाइल नंबर ही चाहिए, इसके अलावा कोई बैंक अकाउंट नंबर या IFSC कोड की ज़रुरत नहीं पड़ेगी। लेकिन आपके बैंक अकाउंट को अपने फ़ोन में PhonePe ऐप से लिंक ज़रूर कर लें और इसके लिए केवल चंद स्टेप्स फॉलो करने हैं।

आइये जानते हैं कि PhonePe से बैंक अकाउंट को कैसे लिंक कर सकते हैं –

  • ऐप खोलने पर सबसे पहले My Money पेज पर जाएँ।
  • पेमेंट मेथड में जाकर ‘Bank account’ विकल्प को चुनें।
  • इसमें ‘Add New Bank Account’ (नया बैंक अकाउंट जोड़ें) विकल्प को चुनें।
  • इसमें अपना बैंक सेलेक्ट करें और ये आपके डिटेल फेच करेगा।
  • यहां एक UPI पिन सेट करने के लिए डेबिट कार्ड के आखिर 6 डिजिट और एक्सपायरी डेट डालें।
  • एक OTP आएगा, उसे भरें और नया पिन सेट कर लें।
  • इसके बाद आपका बैंक अकाउंट यहां लिंक हो जायेगा और आप आसानी से सीधे अपने अकाउंट से लेन-देन कर सकते हैं।
  • मेन पेज पर आपको दाहिनी तरफ थोड़ा नीचे bank balance का विकल्प मिलेगा, जिसे सेलेक्ट करके और UPI पिन डालके, आप अपना बैंक बैलेंस भी चेक कर सकते हैं।
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफेस्टिव सीज़न में बाइक लेनी है? सितंबर में सबसे ज़्यादा बिकीं ये 5, जानें आपके लिए कौन सी सही

Best Selling Bikes September 2026: सितंबर 2026 में भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक एक बार फिर Hero Splendor रही, जिसकी कुल 4,31,279 यूनिट बिकीं। ये आंकड़ा इतना बड़ा है कि दूसरे नंबर की Honda Shine और तीसरे नंबर की Bajaj Pulsar की बिक्री जोड़ दें, तब भी Splendor करीब 1.05 लाख यूनिट आगे …

ImagePhonePe UPI को अपने आधार कार्ड द्वारा कर सकते हैं एक्टिवेट, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

नोटबंदी और उसके बाद कोरोना में दूरी बनाये रखने के दौर में, धीरे धीरे डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा मिला और अब फ़ोन पर मात्र एक स्कैनिंग से UPI द्वारा किसी भी चीज़ की पेमेंट करना या कहीं पैसे भेजना इतना आसान हो गया है कि दुकानों से अस्पतालों तक स्कैनर मिलेंगे। इसके लिए लोग कई …

Imageबिना इंटरनेट कनेक्शन के कैसे PhonePe, Paytm, Google Pay द्वारा करें UPI पेमेंट

बदलते समय के साथ, तनख्वाह पाने से लेकर, लेन-देन करना, दुकानों से सब्ज़ी और शोरूम से कपड़े खरीदने तक, डिजिटल बैंकिंग ने हमारी दुनिया को काफी आसान बना दिया है। हालांकि नेट-बैंकिंग का इस्तेमाल पहले भी हुआ करता था, लेकिन कोविड-19 महामारी के दौर ने, लोगों के जीवन में लगभग हर चीज़ के लिए इंटरनेट …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

Discuss

2 Comments
Be the first to leave a comment.

Related Products