दिवाली पर धमाल के लिए तैयार जिओ फाइबर ब्रॉडबैंड : मिलेगा 500 रूपये में 100GB डेटा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सूत्रों के अनुसार, रिलायंस जियो इन्फोकॉम्स दिवाली के आस पास अपनी होम ब्रॉडबैंड सेवा ‘जिओ फाइबर’ के कमर्शिअल लांच की तैयारी में है, जिसकी कीमतें ब्रॉडबैंड सेवा के बाजार में एक नया घमासान शुरू कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि जिओ फाइबर के शुरूआती प्लान के तहत उपभोक्ताओं को 500 रूपये में 100GB डेटा दिए जाने का प्रस्ताव है। अगर ऐसा होता है तो जिओ ने जैसी हलचल टेलीकॉम सर्विस में मचाई थी, वैसे ही ब्रॉडबैंड सेवा में भी मचना तय है।  (Read in English)

jio-fiber-preview-offer-image
ऐनालिसिस मेसन के पार्टनर एवं भारत-साउथ एशिया के प्रमुख रोहन धमीजा का कहना है कि ‘निश्चित तौर पर यह खलबली मचाने वाला होगा। जियो की एफटीटीएच ऑफरिंग अन्य कंपनियों के मुकाबले ज्यादा ऊंची कपैसिटी देने वाली है। डेटा स्पीड के मामले में यह दूसरी कंपनियों के डिजिटल नेटवर्क से बेहतर होगी। इस तरह से सप्लाई के मोर्चे पर ज्यादा कपैसिटी और इनोवेटिव प्राइसिंग के साथ यह फिक्स्ड ब्रॉडबैंड बाजार में ठीक उसी तरह से हलचल पैदा कर सकता है जैसा उसने टेलीकॉम बाजार में किया था।’

हाल ही में अन्य ब्रॉडबैंड कंपनियों द्वारा उठाये जा रहे कदमों से तो यही लगता है, कि ये खबरें सच साबित होने जा रही हैं। एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड प्लान में 1000GB डेटा मुफ्त देना शुरू कर दिया है, एयरटेल भारती का यह ऑफर ‘जिओ फाइबर’ की चुनौती से निपटने की पूर्व तैयारी माना जा रहा है।

इससे पहले बाताया जा रहा था कि जून के महीने में कंपनी इसे लॉन्च करेगी, लेकिन अब इसके सितंबर-अक्टूबर तक लॉन्च होने की संभावना है। फाइबर ऑप्टिक्स का काम कहाँ-कहाँ हो गया है, कितना काम पूरा कर लिया गया है? इस पर अभी तक रिलायंस की ओर से कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, जियो केयर के मुताबिक ‘जिओ फाइबर’ का यह ऑफर मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, अहमदाबाद, जामनगर, सूरत और वड़ोदरा में पहले ही शुरु हो चुका है। जल्द ही इसे अन्य शहरों में भी शुरु करने की तैयारी है।

Jio Fiber

बताया ये भी जा रहा है कि कंपनी का फाइबर ब्रॉडबैंड 100 एमबीपीएस की स्पीड देगा, साथ ही कंपनी इसके कमर्शल लॉन्च के साथ उपभोक्ताओं को वाईफाई राउटर भी मामूली और रिफंडेबल कीमतों पर देने का विचार कर रही है।

इन सब बातों का सार यही कहता है कि ‘जिओ फाइबर’ ब्रॉडबैंड के बाजार में अपने प्रतिद्वंदियों से सामने उनके ग्राहकों को बनाये रखने की बड़ी चुनौतियाँ लेकर आ रहा है। पूर्व के अनुभवों से हमें मालूम है कि जिओ की प्राइसिंग उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक और अन्य कंपनियों के लिए आक्रामक रहती हैं; जिसकी वजह से मात्र 170 दिनों में जियो ने रिकॉर्ड 10 करोड़ यूजर्स को अपने साथ मिला लिया था, जो किअन्य कंपनियों के लिए एक बड़ा झटका था। इस बार ये झटका थोड़ा ज्यादा बड़ा हो सकता है, क्यों कि एक फोन में एक से अधिक सिम कार्ड की सुविधा के कारण काफी उपभोक्ताओं ने अपनी पुरानी सर्विस को छोड़े बिना ही, जिओ को समानांतर उपयोग के लिए अपनाया था। मगर ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में ऐसा विकल्प नहीं है; इसलिए इस बात की प्रबल संभावना है कि ‘जिओ फाइबर ब्रॉडबैंड’ को अपनाने वाले अधिकतम उपभोक्ता अपनी पुरानी ब्रॉडबैंड सर्विस को छोड़ सकते हैं। ऐसे में ब्रॉडबैंड बाजार में स्थापित दिग्गज कंपनियों के ऊपर अपनी सर्विस को अच्छा और कीमतों को कम करने का बड़ा दवाब होगा। खैर जो भी हो ब्रांड्स के बीच छिड़े इस ‘प्राइस वॉर’ का फायदा उपभोक्ताओं को होना तय है।

Related Articles

ImageOppo ला रहा अब 12,000mAh बैटरी वाला फोन, Vivo और Redmi भी रेस में, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च

एक नज़र में : Vivo, Oppo और Redmi 12,000mAh बैटरी वाले फोनों की तैयारी में हैं, जिनकी बैटरी Redmi 17C 5G जैसे फोन की 6,000mAh बैटरी से दोगुनी होगी। लीक के अनुसार इनमें Oppo का फोन दिसंबर के आसपास चीन में आ सकता है। लेकिन Honor अक्टूबर से ही चीन में 12,070mAh बैटरी वाले फोन …

Imageरिलायंस जिओ गीगा फाइबर हो सकता है 12 अगस्त को लॉन्च; जाने क्या होगा इसमें खास

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जिओ ने पिछले साल अपने जिओ गीगा फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को कुछ चुनिंदा शहरों में टेस्ट के लिए उपलब्ध कराया था और इसकी सफल टेस्टिंग के बाद कंपनी अब दावा कर रही है कि यह सर्विस 12 अगस्त से कमर्शियल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगी। कंपनी ने …

ImageCorona Virus: रिलायंस जिओ के बाद अब BSNL और वोडाफोन ने पेश किये “वर्क फ्रॉम होम डाटा प्लान”

कोरोना वायरस को इंडिया में फैलने से रोकने के लिए कल प्राइम मिनिस्टर श्री नरेंद्र मोदी जी ने फुल लॉक-डाउन का फैसला किया है जिसके बाद से ही सभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर कंपनियों ने अपनें सभी कर्मचारी के लिए वर्क फ्रॉम होम यानि की घर से काम करने का निर्णय लिया है। घर से …

Imageदिवाली पर सस्ता Redmi या Poco ले रहे हैं? जानें किसे नया HyperOS 4 अपडेट अभी मिलेगा, किसे दिसंबर में

एक नज़र में : Xiaomi ने अपने नए HyperOS 4 का global रोलआउट शेड्यूल जारी कर दिया है, और दिवाली पर बिक रहे कई सस्ते Redmi और Poco फोन इसके पहले ही दौर में शामिल हैं। कंपनी की सूची के अनुसार Redmi 15C 5G और Poco M8 जैसे फोनों को ये अपडेट नवंबर की शुरुआत …

Image30 नहीं, अब सिर्फ 5… Diwali Reels के लिए ये हैं सही हैशटैग और कैप्शन

एक नज़र में : दिवाली की Reels के लिए अब आपको हैशटैग की लंबी सूची जुटाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि Instagram एक Reel या पोस्ट पर अब सिर्फ 5 हैशटैग लगाने देता है। दिसंबर 2025 तक यही सीमा 30 हैशटैग की थी, लेकिन स्पैम पर रोक लगाने के लिए कंपनी ने इसे घटा दिया …

Discuss

Be the first to leave a comment.