खत्म होने को है Reliance Jio की मुफ्त सेवायें, इस तरह जानिये अपने बैलेंस और वैधता की जानकारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मुफ्त सेवायें देने से शुरुआत करने के बाद, रिलायंस जिओ ने अप्रैल में अपने उपभोक्ताओं के लिए समर सरप्राइजज़ ऑफर पेश किया था, इस ऑफर के तहत 303 या इससे ज़्यादा का रीचार्ज कराने वाले उपभोक्ताओं को पहले 90 दिन तक मुफ्त सेवाएं दी जा रही हैं।

हालांकि, अप्रैल में शुरू हुए इस ऑफर की अवधि जुलाई में समाप्त होने जा रही है, इसी के साथ रिलायंस जिओ द्वारा दी जाने वाली मुफ्त सेवायें भी खत्म हो जाएंगी। इसके बाद रिलायंस कोई और प्लान पेश करेगा या नहीं इस पर तो कुछ कहा नहीं जा सकता।

लेकिन आपके लिए यह जानना बहुत आवश्यक है कि आपके अकाउंट में ‘समर सरप्राइजज़ ऑफर’ की वैधता कब समाप्त हो रही है? ताकि अपने अकाउंट को सही समय पर रीचार्ज करा सकें और किसी भी असुविधा से बच सकें।

इस तरह जानें अपने रिलायंस जियो के प्लान, वैधता और बैलेंस के बारे में:

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में जिओ के ऐप ‘माय जिओ‘ को खोलें।

  • ऐप ओपन होते ही, आपको सबसे ऊपर अपना बैलेंस लिखा हुआ दिखेगा। अगर आपने जियो समर सरप्राइज़ या जियो धन धना धन ऑफर के अलावा कोई भी टॉप अप रिचार्ज नहीं कराया है तो आपका बैलेंस शून्य दिखाया जाएगा।

  • इसके बाद अपने जिओ अकाउंट में एक्टिव प्लान, डेटा बैलेंस, sms बैलेंस आदि की जानकारी व वैधता देखने के लिए ऊपर बायीं ओर बने मेनू बटन को टैप करें।

  • इस मेनू में दूसरे क्रम पर दिख रहे माय प्लान्स पर टैप करें, इसके द्वारा आपके एक्टिव प्लान, डेटा बैलेंस, sms बैलेंस आदि की जानकारी व वैधता आपके सामने आ जायेगी।

इस तरह आप अपने जिओ अकाउंट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अलावा आप रिलाइंस जिओ के अन्य प्लान्स और ऑफर्स की जानकारी भी इसी एप्प के अन्य विकल्पों द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

ImageAirtel, Jio, Vi, BSNL के 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ ये हैं बेस्ट प्लान; अपने अनुसार पाइये हाई स्पीड डाटा या OTT सब्सक्रिप्शन

भारत में अलग-अलग टेलीकॉम ऑपरेटर आपको कई तरह के टैरिफ प्लान ऑफर करते हैं, जिनमें से आप अपने अनुसार चुन सकते हैं। इन प्रीपेड प्लानों में जो सेवाएं मिलती हैं, उनकी वैलिडिटी भी आप चुन सकते हैं। Airtel, Jio, Vi, BSNL, सभी के प्रीपेड प्लानों की अवधि महीने, 3 महीने, 6 महीने या साल की …

Imageरिलायंस जिओ यूजर को जल्द मिलेगा Disney+ Hotstar का VIP सब्सक्रिप्शन

Hotstar का Disney+ में बदलाव होने के बाद काफी यूजर हॉटस्टार की वार्षिक सब्सक्रिप्शन लेने के इच्छुक है। तो अब रिलायंस जिओ ने अपने यूजर के इसी सवाल का जवाब देने की योजना बना ली है। लगता है जिओ और डिज्नी के बीच में डील हो गयी है जिसके तहत जिओ यूजर को Disney+ Hotstar की …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

ImageJio का ₹200 OTT Pass अब ₹150 के मूवी टिकट डिस्काउंट के साथ: पैसा वसूल है या नहीं?

Jio अपने यूज़र्स को इस बार दोहरा तोहफा दे रहा है, अब Jio OTT Pass के साथ आपको बड़े पर्दे की टिकटों पर भी छूट मिलेगी यानी उसी ₹200 के रिचार्ज में 15 OTT ऐप्स मुफ्त चलेंगे और थिएटर में मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा। ये OTT Pass कुछ समय पहले लॉन्च हो चुका है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products