Asus Zenfone Max Pro आज 12:30 होगा Flipkart पर लांच; जाने कीमत स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी हाल ही में Asus और Flipkart ने अपनी साझेदारी को सार्वजानिक करते हुए एक नए स्मार्टफोन Asus Zenfone Max Pro (M1) की घोषणा की थी और सिर्फ फोन के प्रोसेसर (स्नैपड्रैगन 636) के बारे में ही बताया था। आज 23 अप्रैल को इस फ़ोन को लांच किया जायेगा जो सिर्फ फ्लिप्कार्ट प्लेटफार्म पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

बता दें कि आसुस ने फ्लिपकार्ट के साथ सबसे पहले 2014 में पहली जेनरेशन ज़ेनफोन सीरीज़ के लिए साझेदारी की थी। फ्लिपकार्ट का लक्ष्य, 2020 तक देश में कुल स्मार्टफोन बाज़ार के 40 फीसदी पर कब्ज़ा करने का है।

Flipkart

Asus Zenfone Max Pro (M1) के फीचर

अभी तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार सामने की तरफ फ़ोन में आपको बहुत पतले बेज़ेल के साथ 6-इंच की (2160×1080) FHD+ डिस्प्ले दी जा सकती है। प्रोसेसर के रूप में आपको 1.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के विकल्प के साथ मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए, Zenfone Max Pro में 16MP का ड्यूल रियर कैमरा और 16MP का ही फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है जो फेस रिकग्निशन की तकनीक से युक्त होगा। फ़ोन में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

अन्य सुविधाओ में, 5-magnet speaker, NXP Smart Amp, और कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Bluetooth 5, GPS, और GLONASS शामिल किये गये है। यह डिवाइस स्टॉक एंड्राइड ओरियो के साथ 5,000mAh की बैटरी द्वारा संचारित की जाएगी।

Asus Zenfone Max Pro M1 की कीमत और उपलब्धता

Asus Zenfone Max Pro M1 आज 12:30 बजे Flipkart पर लांच किये जायेगा। अभी तक कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है तथा यह फ़्लैश सेल के माध्यम से उपलब्ध होगा या ओपन सेल के माध्यम से यह भी साफ़ नहीं है। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी फ्लिपकार्ट पर होगी। खास बात है कि ज़ेनफोन मैक्स प्रो मॉडल का यह ग्लोबल लॉन्च होगा।

Asus Zenfone Max Pro M1 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Asus Zenfone Max Pro M1
डिस्प्ले 6.-इंच  (18:9), FHD+ (2160 x 1080 pixel) डिस्प्ले, 2.5D कर्वड ग्लास
प्रोसेसर 1.8GHz  ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट, Adreno 509 GPU
रैम 4GB/6GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB/64GB, 256GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरेओ
सेल्फी कैमरा 16MP+16MP, LED flash, PDAF, सेकेंडरी वाइड एंगल लेंस
रियर कैमरा 16MP, LED फ़्लैश
बैटरी 5,000mAh
अन्य  ड्यूल-सिम, 4G, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, 5-magnet speaker, NXP Smart Amp
कीमत अभी घोषित नहीं

10 बेस्ट अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले स्मार्टफोन

Related Articles

ImageMaruti की कारें फिर महंगी हुईं, अब Baleno पर ₹30,000 तक बढ़े दाम, जानें कौन सी कार कितनी महंगी हुई

एक नज़र में: Maruti ने अपनी कारों के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं, और नई कीमतें शोरूम तक पहुँच भी चुकी हैं। जून के बाद ये कंपनी की दूसरी बढ़ोतरी है, और वजह कंपनी ने अपनी फाइलिंग में लगातार बढ़ती इनपुट लागत और कमोडिटी की महंगाई बताई है। लेकिन आपके लिए अच्छी बात …

ImageAmazon Great Indian Festival और Flipkart की Big Billion Days सेल हुई शुरू; त्योहारों के मौसम में मिलेगा भारी डिस्काउंट और आकर्षक डील

त्योहारों के इस मौसम में सभी लोग अपने लिए कुछ न कुछ नया सामान लेने का मन बनाते है जिसको देखते हुएइस महीने 10 अक्टूबर से Amazon और Flipkart अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक सेल की शुरुआत करने जा रही है। सेल में आपको स्मार्टफोन की कीमत में 60% तक की …

ImageAsus Zenfone Max Pro M2 Review in Hindi | Asus Zenfone Max Pro M2 रिव्यु हिंदी में

इस साल शाओमी को टक्कर देने के लिए किफायती कीमत वाले सेगमेंट में कुछ ब्रांड एक अलग ही रणनीति के साथ अपने स्मार्टफोनों को लांच कर रहे है। Asus ने अपनी लोकप्रिय और बेहतर प्रदर्शन वाली Zenfone M-सीरीज के एक अपग्रेड वर्जन Zenfone Max Pro M2 को आज लांच कर दिया है। (Asus Zenfone Max …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

ImageMoto G Max के इंडिया लॉन्च का इंतज़ार खत्म, भारतीय मॉडल ग्लोबल वर्ज़न से अलग होगा

Motorola ने Moto G Max की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है, ये फोन भारत में 14 अगस्त को आएगा। motorola.in और Flipkart, दोनों पर इसका माइक्रोसाइट लाइव है और पूरी स्पेसिफिकेशन वहीँ दर्ज हो चुकी है। जून में ब्राज़ील में जो G Max उतरा था, भारत आने वाला मॉडल उससे अलग है, और …

Discuss

Be the first to leave a comment.