Asus Zenfone 5Z को कंपनी ने MWC 18 में फरवरी महीने में पेश किया था जिसके बताया गया था की यह स्नैपड्रैगन 845 द्वारा संचारित किया जायेगा। कंपनी ने इसके साथ में Zenfone 5 और Zenfone 5Q को भी लांच किया थ अजो अब बिक्री के लिए उपलब्ध है। इवेंट में किये गये वादे के अनुसार कंपनी अब अपना नया Zenfone 5Z स्मार्टफोन भी 15 जून को लांच करने के लिय पूरी तरह तैयार है।
【ZenFone 5Z 発売日決定のお知らせ】
先日発表させていただきましたZenFone 5Z (ZS620KL)につきまして、発売日が2018年6月15日に確定いたしましたのでご案内します。スマートフォン史上最高峰のパフォーマンスを誇るQualcomm Snapdragon 845を搭載。詳細はこちら https://t.co/4synkMuJuP pic.twitter.com/8zNqMgu4M6— ASUS JAPAN (@ASUSJapan) June 13, 2018
Asus Zenfone 5Z के मुख्य आकर्षण:
- 6.2-इंच FHD+ डिस्प्ले
- स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट
- AI-कैमरा सपोर्ट
यह भी पढ़िए: Vivo X21 से जुडी 20 बेहतरीन टिप्स एंड ट्रिक्स जो आपको आएँगी पसंद
Asus Zenfone 5Z के फीचर
Asus की इस नयी डिवाइस में आपको मेटल फ्रेम डिजाईन बॉडी के साथ दोनों तरफ ग्लास-पैनल दिए जायेंगे। सामने की तरफ आपको 6.2-इंच की FHD+ IPS LCD डिस्प्ले 90% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ दी जा सकती है। प्रोसेसर के लिए स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ 4GB/6GB/8GB रैम तथा 64GB/128GB/256GB स्टोरेज का विकल्प दिया सकता है। यहाँ पर आपको डेडिकेटेड माइक्रोSD स्लॉट भी दिया जा सकता है।
यह भी पढ़िए: Realme 1 का स्लिवर लिमिटेड एडिशन होगा 18 जून से अमेज़न पर उपलब्ध;
फोटोग्राफी के लिए, यहाँ पर आपको वर्टीकल ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमे 12MP का प्राइमरी और 12MP का 120-डिग्री वाइड एंगल लेंस युक्त सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। सामने की तरफ आपको नौच में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
अन्य सुविधाओ में, ड्यूल स्पीकर, ड्यूल NEX स्मार्ट Amp और Hi-Res audio को शामिल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्प के लिए ड्यूल-सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0, NFC, GPS, USB-C और 3.5mm ऑडियो जैक दिया जा सकता है। यह डिवाइस फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,300mAh की बैटरी द्वारा संचारित होगा।
Asus Zenfone 5z के स्पेसिफिकेशन(आपेक्षित)
मॉडल | Asus Zenfone 5z |
डिस्प्ले | 6.2-इंच की FHD+ IPS LCD डिस्प्ले 90% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो |
प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट |
रैम | 4GB/6GB/8GB |
आंतरिक स्टोरेज | 64GB/128GB/256GB, डेडिकेटेड माइक्रोSD कार्ड स्लॉट |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड ओरियो |
प्राथमिक कैमरा | 12MP+12MP, LED फ़्लैश |
सेकेंडरी कैमरा | 8MP, पोर्ट्रेट मोड |
माप और भार | – |
बैटरी | 3,300mAh, फ़ास्ट चार्जिंग |
अन्य | ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi, NFC,GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल स्पीकर, ड्यूल NEX स्मार्ट Amp और Hi-Res audio |
कीमत | अभी घोषित नहीं |