whatsapp के एक ऐप पर पर दो मोबाइल नंबर का उपयोग कैसे करें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के समय में सभी whatsapp का उपयोग करते है, और कई बार हमें दो अलग अलग नंबर से whatsapp account बनाने की जरुरत पड़ जाती हैं। इसके लिए पहले हमें Clone ऐप या business whatsapp का इस्तेमाल करना पड़ता था, लेकिन अब whatsapp के नए अपडेट में हम एक ही whatsapp ऐप में दो नंबर से अलग अकाउंट बना सकते हैं। इस लेख में हमने बताया है कि whatsapp के एक ऐप पर पर दो मोबाइल नंबर का उपयोग कैसे करें?

Whatsapp के एक ऐप पर दो मोबाइल नंबर का उपयोग कैसे करें?

यदि आप अपने फ़ोन में सिर्फ एक ही whatsapp को इस्तेमाल करके उसमे दो अलग नंबर से अकाउंट बनाना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करे।

1. सबसे पहले अपने फ़ोन में Whatsapp ऐप ओपन करे।

2. अब दाहिनी ओर ऊपर की तरफ तीन डॉट्स पर क्लिक करे, एक स्लाइडर ओपन होगा, यहाँ सेटिंग्स के ऑप्शन पर क्लिक करे।

Whatsapp के एक ऐप पर दो मोबाइल नंबर का उपयोग कैसे करें?

3. यहाँ आपके नाम के सामने एक एरो का निशान होगा, उस पर क्लिक करे।

Whatsapp के एक ऐप पर दो मोबाइल नंबर का उपयोग कैसे करें?

4. अब नीचे की तरफ एक पॉपअप ओपन होगा, यहाँ Add Account के ऑप्शन पर क्लिक करे।

Whatsapp के एक ऐप पर दो मोबाइल नंबर का उपयोग कैसे करें?

5. अब एक नया पेज ओपन होगा यहाँ पर आप Agree के बटन पर क्लिक करके अपने नए नंबर से अकाउंट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

Whatsapp के एक ऐप पर दोनों अकाउंट को स्विच कैसे करे।

जब आप एक ही ऐप में दो नंबर का उपयोग करेंगे तो ये जानना आवश्यक है कि उन अकाउंट को आप ओपन कैसे कैसे करेंगे, इसके लिए नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करे।

1. अपने फ़ोन में whatsapp ऐप ओपन करे

2. अब दाहिनी ओर ऊपर की तरफ तीन डॉट्स पर क्लिक करे।

3. एक स्लाइडर ओपन होगा, यहाँ Switch Accounts का ऑप्शन होगा उस पर क्लिक करे।

Whatsapp के एक ऐप पर दो अकाउंट को स्विच कैसे करे

4. इस तरह आप दोनों नंबर का उपयोग कर सकते हैं।

Whatsapp के एक ऐप पर दुसरे नंबर को रिमूव कैसे करे

यदि आपको अपने whatsapp पर दूसरा नंबर नहीं रखना है या उसको बदलना चाहते है, तो इसके लिए आप उस नंबर को आसानी से रिमूव कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करे।

1. सबसे पहले उस अकाउंट को खोले, जिसे रिमूव करना चाहते है।

2. अब दाहिनी ओर ऊपर की तरफ तीन डॉट्स पर क्लिक करे, एक स्लाइडर ओपन होगा, यहाँ सेटिंग्स के ऑप्शन पर क्लिक करे।

3. यहाँ पर Account का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करे

Whatsapp के एक ऐप पर दुसरे नंबर को रिमूव कैसे करे

4. अब Remove account के ऑप्शन पर क्लिक करे, आपका अकाउंट रिमूव हो जायेगा।

Whatsapp के एक ऐप पर दुसरे नंबर को रिमूव कैसे करे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSHRESHTA NETS 2027: SC-DNT बच्चों की 12वीं तक नामी प्राइवेट रेजिडेंशियल स्कूल में मुफ्त पढ़ाई, 30 नवंबर तक ऐसे भरें फॉर्म

एक नज़र में : SC और DNT परिवारों के जो बच्चे इस साल 8वीं या 10वीं में पढ़ रहे हैं, उनके लिए NTA ने SHRESHTA NETS 2027 का फॉर्म खोल दिया है। ये परीक्षा पास करने वाले बच्चे 9वीं या 11वीं में देश के नामी प्राइवेट रेजिडेंशियल स्कूलों में दाखिला पाते हैं, और 12वीं तक …

Imageएक ही Whatsapp नंबर को दो अलग स्मार्टफोनों पर कैसे इस्तेमाल करें, ये है आसान तरीका

WhatsApp के नए फ़ीचर के बारे में तो आपने सुना ही होगा। WhatsApp जल्दी ही एक नया फ़ीचर रोल आउट करने वाला है, जिससे आप अपने एक ही नंबर से दो अलग स्मार्टफोनों पर WhatsApp का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस साल में शुरुआत में कंपनी ने Linked डिवाइस का फ़ीचर लॉन्च किया था, जिसके साथ …

Imageइस तरह अपने फ़ोन पर दो नम्बरों से चलाएं दो WhatsApp अकाउंट

इसमें कोई शक नहीं है, कि WhatsApp इस समय की सबसे बेहतरीन मैसेजिंग ऐप है, लेकिन फिर भी लोगों को अक्सर ये शिकायत होती है कि ये ऐप आपको एक ही समय पर दो अलग WhatsApp अकाउंट बनाने की आज्ञा या परमिशन नहीं देती है। ख़ासतौर से ये परेशानी उन लोगों के लिए ज़्यादा है, …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageAirtel का 1+1 फ्री रिचार्ज ऑफर: सबको नहीं मिलेगा, ऐसे चेक करें आपके नंबर पर है या नहीं

एक नज़र में : Airtel अपने ₹349 और ₹399 वाले प्रीपेड प्लान पर ‘1+1 Recharge Free’ ऑफर (Airtel Free Recharge Offer) दे रही है, जिसमें एक रिचार्ज के साथ उसी प्लान का दूसरा रिचार्ज मुफ्त मिलेगा। यानी 28 दिन वाला प्लान आपके नंबर पर 56 दिन चलेगा। लेकिन ये ऑफर हर नंबर पर नहीं है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products